T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज, जानिए लिस्ट में Rohit Sharma का स्थान
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज कौन हैं? जानिए इस लिस्ट में भारतीय बल्लेबाज Rohit Sharma किस स्थान पर हैं।

Top 10 batters with most sixes in T20 Cricket: साल 2003 में टी20 क्रिकेट की शुरुआत हुई थी, जबकि दो साल बाद यानी 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के साथ इसका आगाज इंटरनेशनल लेवल पर हुआ था। देखते ही देखते कुछ ही सालों में इस फॉर्मेट की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ गई। फैंस को आक्रामक बल्लेबाजी और जमकर चौके-छक्के देखने को मिलने लगे, जो उन्हें काफी पसंद आया। इस फॉर्मेट में कई बल्लेबाजों का बोलबाला देखने को मिला है और उन्होंने ढेर सारे छक्के भी लगाए हैं, जिसमें क्रिस गेल और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज भी हैं।
इस लेख में हम आपको T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं, जिसमें भारत की तरफ से एकमात्र शामिल बल्लेबाज रोहित शर्मा ही हैं।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज
10. डेविड मिलर
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में 10वें स्थान पर हैं। मिलर ने नेशनल टीम के साथ-साथ फ्रेंचाइजी क्रिकेट और घरेलू स्तर पर खेलते हुए अभी तक 557 मुकाबलों में हिस्सा लिया और इस दौरान 541 छक्के लगाए हैं।
9. रोहित शर्मा
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाजों की लिस्ट में रोहित शर्मा नौवें स्थान पर हैं और इसमें शामिल एकमात्र भारतीय हैं। रोहित ने डेक्कन चार्जर्स, भारत, इंडिया ए, इंडियंस, मुंबई और मुंबई इंडियंस की तरफ से कुल 464 टी20 खेले हैं और 553 छक्के लगाने का कारनामा किया है। हिटमैन ने 550 छक्कों का आंकड़ा आईपीएल 2026 के MI vs KKR मैच में पूरा किया।
8. ग्लेन मैक्सवेल
फटाफट क्रिकेट के माहिर खिलाड़ियों में से एक माने जाने वाले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने दुनिया भर में टी20 क्रिकेट खेला है। अब मैक्सवेल अपने करियर के अंतिम पड़ाव पर हैं लेकिन उनका जलवा लंबे समय तक कायम रहा। उनके नाम 503 T20 में 571 छक्के दर्ज हैं और लिस्ट में आठवें स्थान पर हैं।
7. कॉलिन मुनरो
बाएं हाथ के बल्लेबाज कॉलिन मुनरो T20 क्रिकेट में सातवें सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। मुनरो का इंटरनेशनल करियर उतना अच्छा नहीं रहा लेकिन उन्होंने अलग-अलग जगह पर टी20 मुकाबले खेलकर खूब सफलता हासिल की। मुनरों ने 463 मैचों में 582 छक्के लगाए हैं।
6. जोस बटलर
इंग्लैंड के जोस बटलर को भी T20 फॉर्मेट खूब रास आता है और उन्होंने जमकर छक्के लगाए हैं। इस खिलाड़ी ने आईपीएल में भी खूब सफलता हासिल की है। बटलर के नाम 493 मैचों में 593 छक्के दर्ज हैं और टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में छठे स्थान पर हैं।
5. एलेक्स हेल्स
इंग्लैंड के लिए कई सालों तक धूम मचाने वाले एलेक्स हेल्स का नाम भी टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल है और वह पांचवें स्थान पर हैं। हेल्स ने 528 मैचों में 595 छक्के जड़े हैं।
यह भी पढ़ें: Rohit Sharma के निशाने पर 5 बड़े माइलस्टोन, IPL 2026 में बन सकता है इतिहास
4. निकोलस पूरन
निकोलस पूरन को टी20 का मास्टर बल्लेबाज कहा जाता है और वह उन चुनिंदा बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 700 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। पूरन ने अभी तक 443 मुकाबों में 712 छक्के मारे हैं।
3. आंद्रे रसेल
T20 क्रिकेट में ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपने बल्ले से लंबे समय तक आतंक मचाने का काम किया है और अभी भी कुछ जगह खिलाड़ी के तौर पर एक्टिव हैं। रसेल के नाम 590 मैचों में 784 छक्के दर्ज हैं और वह तीसरे सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी हैं।
2. कीरोन पोलार्ड
वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों को छक्के लगाना खूब रास आता है और इसी वजह से टी20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की लिस्ट में उनका बोलबाला है। दूसरे स्थान पर कीरोन पोलार्ड हैं, जिन्होंने 735 मैचों में 982 छक्के जड़े हैं।
1. क्रिस गेल
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने वेस्टइंडीज के साथ-साथ दुनिया भर में अपना जलवा दिखाया। उनके आगे गेंदबाजों की हालत खराब हो जाती थी। बाएं हाथ के बल्लेबाज गेल ने सिर्फ 463 टी20 में 1056 छक्के लगाने का कारनामा किया है।
T20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 10 बल्लेबाज (तालिका)
| रैंक | खिलाड़ी | मैच | छक्के |
|---|---|---|---|
| 1 | क्रिस गेल | 463 | 1056 |
| 2 | कीरोन पोलार्ड | 735 | 982 |
| 3 | आंद्रे रसेल | 590 | 784 |
| 4 | निकोलस पूरन | 443 | 712 |
| 5 | एलेक्स हेल्स | 528 | 595 |
| 6 | जोस बटलर | 493 | 593 |
| 7 | कॉलिन मुनरो | 463 | 582 |
| 8 | ग्लेन मैक्सवेल | 503 | 571 |
| 9 | रोहित शर्मा | 464 | 553 |
| 10 | डेविड मिलर | 557 | 541 |
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




