RR vs DC Pitch Report: जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
इस लेख में जानें RR vs DC Pitch Report: सवाई मानसिंह स्टेडियम, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

RR vs DC मैच प्रीव्यू
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में 1 मई को 43वां मैच राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का वेन्यू जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है, जिसने अभी तक सीजन में एक ही मैच की मेजबानी की है।
रियान पराग की कप्तानी वाली राजस्थान रॉयल्स लगातार चार जीत के साथ सीजन का आगाज किया था। हालांकि, इसके बाद अगले पांच मैचों में आरआर को तीन हार का सामना करना पड़ा। लेकिन अपने पिछले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ हाई स्कोरिंग मैच में धमाकेदार जीत के बाद, टीम एक बार फिर मजबूती से आगे बढ़ने को देख रही होगी। अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स 9 मैचों में 12 अंक के साथ चौथे स्थान पर है। टीम के खाते में 6 जीत और 3 हार हैं। वहीं, नेट रन रेट +0.617 है।
दूसरी तरफ, अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स ने दो जीत के साथ शुरुआत तो धमाकेदार की थी लेकिन इसके बाद हालत खराब हो गई। अगले छह मैचों में दिल्ली के खाते में सिर्फ 1 जीत आई और 5 हार का सामना करना पड़ा। यही कारण है कि DC 8 मैचों में सिर्फ 2 जीत के साथ 4 अंक लेकर अंक तालिका में सातवें स्थान पर है। दिल्ली का नेट रन रेट -1.060 है।
RR vs DC मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच : RR vs DC
- तारीख: 1 मई, 2026
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
- स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
RR vs DC: सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े
सवाई मानसिंह स्टेडियम में पिच अच्छी बैटिंग बाउंस और तेज आउटफील्ड प्रदान करती है। शुरुआती ओवरों में पेसर्स को थोड़ी स्विंग और कैरी मिल सकती है, लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच बैटर्स को पूरा सपोर्ट देती है और स्ट्रोक खेलना आसान हो जाता है। इस सीजन खेले गए एकमात्र मैच में 450 से ज्यादा रन बने थे और दोनों ही टीमों ने 200 का आंकड़ा पार किया था। ऐसे में एक बार फिर हाई-स्कोरिंग मुकाबले की उम्मीद की जा सकती है। हालांकि, इस मैदान पर टॉस जीतने के बाद, कप्तान गेंदबाजी का फैसला लेना पसंद करते हैं, क्योंकि आंकड़ों के आधार पर चेज करने वाली टीम की सफलता का प्रतिशत ज्यादा है।
सवाई मानसिंह स्टेडियम के आंकड़े
| स्टैट्स | डिटेल्स |
|---|---|
| कुल मैच खेले गए | 65 |
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते | 23 मैच |
| पहले बल्लेबाजी की जीत प्रतिशत | 35.38% |
| दूसरी बल्लेबाजी करते हुए जीते | 42 मैच |
| दूसरी बल्लेबाजी की जीत प्रतिशत | 64.62% |
| पहली पारी का औसत स्कोर | 166.49 रन |
| दूसरी पारी का औसत स्कोर | 153 रन |
| प्रति ओवर औसत रन | 8.39 |
| प्रति विकेट औसत रन | 29.69 |
| सबसे बड़ा टीम स्कोर | 229/5 |
| सबसे कम टीम स्कोर | 59 रन |
RR vs DC मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स (RR): वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: शुभम दुबे
दिल्ली कैपिटल्स (DC): साहिल पारख, केएल राहुल (विकेटकीपर), नितीश राणा, समीर रिज़वी, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, अक्षर पटेल (कप्तान), दुष्मंथा चमीरा, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, टी नटराजन
इम्पैक्ट प्लेयर: अभिषेक पोरेल
मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
राजस्थान रॉयल्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच बराबरी की टक्कर देखने को मिली है। आईपीएल में इनके बीच 30 मैच हुए हैं और दोनों ने 15-15 जीते हैं। हालांकि, मौजूदा सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए राजस्थान रॉयल्स को जीत का दावेदार कहा जा सकता है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




