RR vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 52, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें RR vs GT Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
RR vs GT Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

RR vs GT मैच प्रीव्यू:

गुलाबी नगरी जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर इंडियन प्रीमियर लीग का 52वां मैच में गुजरात टाइटन्स और राजस्थान रॉयल्स आमने-सामने होगी। इस सीजन में दोनों टीमें पहले भी एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स ने 6 रनों की रोमांचक जीत दर्ज की थी। IPL 2026 की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स ने काफी धमाकेदार अंदाज में की थी लेकिन इसके बाद राजस्थान ने हार जीत का एक ऐसा क्रम बनाया की टीम अंकतालिका में चौथे नंबर पर आ गई है। हाल ही में टीम को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स से 7 विकेटों से हार का सामना करना पड़ा था।

दूसरी ओर, गुजरात टाइटन्स ने लगातार 3 मुकाबले जीतकर टॉप-4 की दौड़ में अपने दावेदारी मजबूत कर ली है। गुजरात टाइटंस अंकतालिका में राजस्थान से ठीक एक कदम नीचे पांचवें नंबर पर है। टीम अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराकर आ रही है। शुरुआती कुछ मुकाबले में फ्लॉप होने के बाद सलामी बल्लेबाज शाई सुदर्शन का वापस फॉर्म में लौटना टीम के लिए सबसे बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा है। जेसन होल्डर भी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं, पिछले मैच में इन्होंने 4 विकेट लिए हैं।

यह भी पढ़ें: RR vs GT Pitch Report: जानें सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

RR vs GT मैच डिटेल्स

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs GT
  • तारीख:  9 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

जयपुर वेदर रिपोर्ट

  • तापमान: 33-34°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 21%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: L, W, L, W, L

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

राजस्थान रॉयल्स   3
गुजरात टाइटंस 6
बेनतीजा 0

सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

सवाई मान सिंह स्टेडियम के बीच पारंपरिक रूप से संतुलित मानी जाती है हालांकि इस सीजन खेले गए दोनों मैचों में यहां काफी रन बने हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले मुकाबले में यहां 225 रन का टोटल खड़ा किया था तथा हैदराबाद के खिलाफ भी अच्छा स्कोर देखने को मिला है।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 35%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 65%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (66%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 167
  • दूसरी पारी का औसत: 154

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RR vs GT संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, डीसी जुरेल (wk), रियान पराग (c), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा

गुजरात टाइटन्स संभावित 11:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (c), जोस बटलर (wk), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

राजस्थान रॉयल्स  से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
वैभव सूर्यवंशी BAT 404 0
यशस्वी जयसवाल BAT 312 0
ध्रुव जुरेल WK 290 0
जोफ्रा आर्चर BOW 14 15

गुजरात टाइटन्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
शुबमन गिल BAT 378 0
जोस बटलर WK 335 0
साई सुदर्शन BAT 385 0
कगिसो रबाडा BOW 35 16

RR vs GT कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
वैभव सूर्यवंशी साई सुदर्शन
यशस्वी जयसवाल शुबमन गिल

RR vs GT फैंटेसी टीम सुझाव:

RR vs GT Match 52 Dream11 Team
राजस्थान रॉयल्स  vs गुजरात टाइटन्स 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
हेड टू हेड कैप्टन पिक यशस्वी जयसवाल
डिफरेंशियल पिक साई सुदर्शन, शुबमन गिल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 1-4-3-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन हाल ही के मुकाबलो में गिरा है। इस मैदान पर उनका जीत प्रतिशत 30% है, जबकि गुजरात टाइटंस का 66% है। इसलिए गुजरात टाइटंस के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

प्रेडिक्शन: गुजरात टाइटंस

यह भी पढ़ें: RR vs GT Head to Head Record: मैच 52, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में