RR vs GT Head to Head Record: मैच 52, राजस्थान रॉयल्स बनाम गुजरात टाइटंस, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

RR vs GT Head to Head Record: मैच 52 में राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक के हेड-टू-हेड आंकड़े, पिछले मुकाबलों का रिकॉर्ड और किस टीम का पलड़ा भारी है, यहां जानें।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

3 मिनट पढ़ें
RR vs GT Head to Head Record
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

RR vs GT मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग के 52वे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने गुजरात टाइटंस होगी। यह मुकाबला आज शाम सवाई मान सिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा। दोनों टीमें 12 अंकों के साथ अंकतालिका में क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर हैं। राजस्थान रॉयल्स ने पिछले 5 में से 2 मुकाबले जीते हैं और वह हाल ही में दिल्ली कैपिटल से 7 विकेट से हारकर आ रही है, जबकि गुजरात टाइटंस ने लगातार पिछले 3 मुकाबले जीते हैं। 

गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया है। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं तो जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। गुजरात टाइटंस की तरफ से सलामी बल्लेबाज साईं सुदर्शन जहां रन बनाने के मामले में सबसे आगे हैं वहीं गेंदबाजी में कगिसो रबाडा ने अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं।

यह भी पढ़ें: RR vs GT Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 52, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

RR vs GT मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs GT
  • तारीख:  9 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

RR vs GT Head to Head Record: राजस्थान रॉयल्स बनाएम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के दरमियान अब तक आईपीएल में 9 मुकाबले खेले गए हैं जिनमें गुजरात टाइटंस 6 मुकाबलो में जीत दर्ज करके राजस्थान से आगे है, जबकि राजस्थान रॉयल्स ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों की इस सीजन में यह दूसरी भिड़ंत है। इससे पहले खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से हराया था। IPL 2025 में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ 1-1 मुकाबला जीता था।

कुल मुकाबले 9
राजस्थान रॉयल्स   3
गुजरात टाइटंस 6
टाई 0
बेनतीजा 0

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: L, W, L, W, L

टीम GT फॉर्म
GT हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

राजस्थान रॉयल्स   3
गुजरात टाइटंस 6
बेनतीजा 0

दोनों टीमों का स्क्वाॅड 

राजस्थान रॉयल्स (RR) का फुल स्क्वाॅड:

यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, डीसी जुरेल (WK), रियान पराग (C), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, रवि बिश्नोई, ब्रिजेश शर्मा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शिम्रोन हेटमायर, क्वेना मफाका, लुआन डे प्रिटोरियस, अमन राव पेरला, संदीप शर्मा, युद्धवीर सिंह चरक, सुशांत मिश्रा, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन

गुजरात टाइटंस (GT) का फुल स्क्वाॅड:

साई सुदर्शन, शुबमन गिल (C), जोस बटलर(WK), निशांत सिंधु, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार, राहुल तेवतिया, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कॉनर एस्टरहुइज़न, शाहरुख खान, साईं किशोर, गुरनूर सिंह बराड़, इशांत शर्मा, जयन्त यादव, प्रसीद कृष्ण, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड

यह भी पढ़ें: RR vs GT Pitch Report: जानें सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में