Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

RR vs MI Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 13, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें RR vs MI Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट प्लेइंग 11 और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
RR vs MI Dream11 Team
RR vs MI Dream11 Team

RR vs MI मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग मे आज मंगलवार की शाम को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम पर लगातार दो मैच जीत चुकी राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला मुंबई इंडियन से होगा। राजस्थान रॉयल्स ने रोमांचक मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 6 रन से हराया है, लगातार दो मैच जीतने के बाद टीम का मनोबल ऊपर है। इस मैच में विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने 75 रनों की शानदार पारी खेली तथा यशस्वी जायसवाल ने भी अर्धशतक लगाया है। राजस्थान की बैटिंग यूनिट पूरी तरह से लय में नज़र आ रही है।

जबकि दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस के को अपने दूसरे मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में उम्दा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की गैर मौजूदगी ने सूर्यकुमार यादव ने टीम का नेतृत्व किया था। हालांकि, संभावना है कि वह आज मैदान पर वापसी करें। मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस की गेंदबाजी उनके लिए एक चिंता का विषय है। टीम के अनुभवी गेंदबाज जसप्रीत बुमराह किफायती रहे हैं लेकिन वह टीम को ब्रेक थ्रू नहीं दिला पा रहे हैं। संभवत हार्दिक पांड्या की वापसी से टीम की गेंदबाजी में भी निखार आएगा।

RR vs MI मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs MI
  • तारीख: 7 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: बरसापारा स्टेडियम गुवाहाटी
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

गुवाहाटी वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 26-27°C
  • बारिश की संभावना: 55%
  • ह्यूमिडिटी: 60%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

टीम MI फॉर्म
MI हालिया फॉर्म: L, W, L, W, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

राजस्थान रॉयल्स  4
मुंबई इंडियंस 6
बेनतीजा 0

बरसापारा स्टेडियम पिच रिपोर्ट:


गुवाहाटी की पिच बल्लेबाज़ी के लिए अच्छी रही है। हालाँकि, नई गेंद के साथ शुरुआत में तेज़ गेंदबाज़ों को कुछ उछाल मिल सकता है। दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी के लिए स्थितियाँ और बेहतर हो जाती हैं।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 33%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 67%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (61%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 166
  • दूसरी पारी का औसत: 156

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RR vs MI संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:


वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

मुंबई इंडियंस संभावित 11:


रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, नमन धीर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमरा

राजस्थान रॉयल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ध्रुव जुरेल WK 93 0
यशस्वी जयसवाल BAT 93 0
वैभव सूर्यवंशी BAT 83 0
रवि बिश्नोई BOW 0 5

मुंबई इंडियंस से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
रोहित शर्मा BAT 113 0
रयान रिकेलटन WK 90 0
सूर्यकुमार यादव BAT 67 0
शार्दुल ठाकुर BOW 0 3

यह भी पढ़ें: IPL 2026: खराब फॉर्म के बीच संजू सैमसन को मिला कोच फ्लेमिंग का सपोर्ट, दिल जीतने वाला दिया बयान

RR vs MI कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
वैभव सूर्यवंशी रवींद्र जड़ेजा
रोहित शर्मा यशस्वी जयसवाल

RR vs MI फैंटेसी टीम सुझाव:

RR vs MI
राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक रोहित शर्मा
हेड टू हेड कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
डिफरेंशियल पिक यशस्वी जयसवाल, रयान रिकेलटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 1-4-3-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मैच में एक अच्छी टक्कर देखने को मिल सकती है दोनों टीमें संतुलित नजर आ रही है, लेकिन अगर हम अनुभव और कॉम्बिनेशन को देखें, तो मुंबई इंडियंस एक स्तर ऊपर नज़र आती है। हार्दिक की वापसी उन्हें और भी मज़बूत बनाएगी। इसलिए मुंबई इंडियंस के पास यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: मुंबई इंडियंस।


डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में