CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: खराब फॉर्म के बीच संजू सैमसन को मिला कोच फ्लेमिंग का सपोर्ट, दिल जीतने वाला दिया बयान

सैमसन ने आईपीएल के इस सीजन में एक बार भी 10 रन के आंकड़े को पार नहीं किया है, वो लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। फिर भी फ्लेमिंग ने उनको सपोर्ट किया है।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
sanju samson
sanju samson

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में अभी तक चेन्नई सुपर किंग्स की जीत का खाता नहीं खुला है। टीम को लगातार तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी है। इसकी एक बड़ी वजह संजू सैमसन के बल्ले से रनों का ना निकलना भी है। वह पिछले तीन मुकाबलों में एक बार भी दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सके। हालांकि, इसके बावजूद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने उनका बचाव किया है। उनका कहना है कि सैमसन को नए माहौल में ढलने में कुछ समय लगेगा।

फ्लेमिंग ने सैमसन पर जताया भरोसा 

बता दें कि दाएं हाथ के बल्लेबाज सैमसन आईपीएल में पहली बार चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बने हैं। इससे पहले वह राजस्थान रॉयल्स की टीम के कप्तान थे। CSK ने आईपीएल 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से पहले सैमसन को RR से ट्रेड करके अपने दल में शामिल कर लिया था, जबकि चेन्नई टीम से रवींद्र जडेजा एवं सैम करन राजस्थान की टीम में गए थे। 

यह भी पढ़ें: CSK फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, DC के खिलाफ वापसी कर सकते हैं धोनी और ब्रेविस, फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

IPL के इस सीजन में सैमसन पिछले तीन मैचों में सिर्फ 22 रन बना पाए हैं। इसके चलते उनकी काफी आलोचना भी रही है। कई फैंस टीम में उनको शामिल करने के लिए टीम मैनेजमेंट के फैसले से भी नाखुश नज़र आ रहे हैं। हालांकि, CSK फ्रेंचाइज़ी सैमसन को लगातार बैक कर रही है। फ्लेमिंग ने सैमसन को लेकर कहा, 

'उन्हें माहौल में ढलने के लिए थोड़े समय और धैर्य की जरूरत है। जब आप लंबे समय तक किसी एक टीम के साथ रहे हों, तो दूसरी टीम में आकर तालमेल बिठाने में थोड़ा वक्त लगता है। भले ही संजू यहां सहज महसूस कर रहे हैं, लेकिन टीम के साथ पूरी तरह जुड़ने की प्रक्रिया अभी चल रही है। टीम अभी बदलाव के दौर से गुजर रही है और खिलाड़ी एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं। मैदान के बाहर खिलाड़ियों के बीच दोस्ती और भरोसा मजबूत करने पर काम जारी है और सैमसन टीम में बहुत अच्छे से घुल-मिल गए हैं।'

फ्लेमिंग को सैमसन की वापसी का भरोसा 

फ्लेमिंग को उम्मीद है कि सैमसन जल्द फॉर्म में वापसी करेंगे। इस संदर्भ में उन्होंने कहा कि वह रन बनाने और टीम की जीत में योगदान देने के लिए बेताब हैं। हमने टी20 वर्ल्ड कप में देखा है कि वो क्या कर सकते हैं। जब वह अपनी लय में होते हैं, तो बहुत खतरनाक साबित होते हैं। चेन्नई की पीली जर्सी में अपनी पहचान बनाने के दौरान उन्हें हमारा पूरा साथ और भरोसा मिलता रहेगा।

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स टूर्नामेंट में अब अपना चौथा मैच दिल्ली कैपिटल्स के विरुद्ध खेलेगी, जो कि 11 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। इस मैच में महेंद्र सिंह धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस भी प्लेइंग-11 में शामिल हो सकते हैं, जो अब तक एक मुकाबला भी नहीं खेले हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में