CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

CSK फैंस के लिए आई बड़ी खुशखबरी, DC के खिलाफ वापसी कर सकते हैं धोनी और ब्रेविस, फिटनेस पर आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए बड़ी राहत वाली खबर आई है। लगातार 3 हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी हो सकती है। जानें क्या है ताजा इंजरी अपडेट।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
ms dhoni and dewald brevis
ms dhoni and dewald brevis

IPL 2026 में लगातार तीन मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के लिए एक बड़ी राहत वाली खबर है, जिससे उनके फैंस को खुशी होगी। दरअसल, चोटिल महेंद्र सिंह धोनी और डेवाल्ड ब्रेविस अब लगभग पूरी तरह फिट हो चुके हैं और शनिवार, 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले अगले मैच में खेल सकते हैं।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम को पांच बार चैंपियन बनाने वाले पूर्व कप्तान धोनी का अगले एक-दो दिनों में फिटनेस टेस्ट होगा। अगर वह इस टेस्ट में पास हो जाते हैं, तो वह चेपॉक स्टेडियम में दिल्ली के खिलाफ मैच खेलने उतरेंगे।

बता दें कि धोनी को प्रैक्टिस कैंप के दौरान पैर की मांसपेशियों में चोट लगी थी, जिसकी वजह से वह मौजूदा आईपीएल सीजन में अब तक एक भी मैच नहीं खेल पाए हैं। 44 वर्षीय धोनी पिछले कई दिनों से रिहैब की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ घर में हुए मैच में भी वह नहीं दिखे थे। हालांकि, 'थाला' टीम के साथ ट्रेनिंग लगातार कर रहे हैं, लेकिन नियमों की वजह से वह मैच के दिन स्टेडियम नहीं आते हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

धोनी ने बल्लेबाजी करना शुरू किया 

धोनी अब सिर्फ प्रैक्टिस सेशन में ट्रेनिंग ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने बल्लेबाजी करना भी शुरू कर दिया है। पंजाब किंग्स के विरुद्ध हुए मुकाबले से पहले धोनी ने मैदान पर काफी देर तक बल्लेबाजी की थी, इस दौरान उन्हें कोई परेशानी भी नहीं हुई थी। हालांकि, CSK की टीम अपने पूर्व कप्तान को जल्दी मैदान पर उतारने के लिए कोई जल्दबाजी नहीं कर रही है और उन्हें पूरी तरह फिट होने का समय दे रही है। अब इस बात की पूरी संभावना है कि धोनी शनिवार को होने वाले मैच में खेल सकते हैं।

डेवाल्ड ब्रेविस की चोट पर क्या अपडेट है?

धोनी के अलावा धाकड़ बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर भी अहम खबर सामने आई है। उन्होंने भी टूर्नामेंट में अब तक एक भी नहीं खेला है। सीजन की शुरुआत से पहले ब्रेविस को भी मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या थी। इसी वजह से वह प्लेइंग-11 में शामिल होने के लिए उपलब्ध नहीं थे। हालांकि, वह टीम के साथ गुवाहाटी और बेंगलुरु भी गए थे, लेकिन पूरी तरह फिट न होने की वजह से उन्हें टीम में शामिल नहीं किया गया।

बेंगलुरु के खिलाफ हार के बाद टीम के हेड कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने बताया कि ब्रेविस अब वापसी के काफी करीब हैं। फ्लेमिंग ने कहा,

'हमें उम्मीद है कि अगले मैच तक ब्रेविस पूरी तरह से फिट हो जाएंगे, क्योंकि अभी हमारे पास पांच दिन का समय है। हमने उन्हें लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की और अगर अगले पांच दिन सब कुछ प्लान के मुताबिक रहा, तो वह खेलने के लिए तैयार होंगे।' 

इस दौरान फ्लेमिंग ने इस बात को भी कबूला कि ब्रेविस के न होने से टीम को नुकसान हुआ है और वे उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्रेविस के आने से चेन्नई का मिडिल ऑर्डर फिर से मजबूत हो जाएगा जो उनकी गैरमौजूदगी में काफी कमजोर दिख रहा था। टीम को अगर प्लेऑफ की रेस में बना रहना है, तो मुकाबले जीतना शुरू करना होगा। CSK को अपने पिछले तीनों मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा है और वो अंक तालिका में सबसे नीचे हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में