CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज, देखें पूरी लिस्ट

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज कौन हैं? देखें पूरी लिस्ट, सिर्फ 2 गेंदबाजों के नाम 200 से ज्यादा शिकार।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Top 10 bowlers with most wickets in IPL history
Top 10 bowlers with most wickets in IPL history

Top 10 bowlers with most wickets in IPL: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) दुनिया की सबसे लोकप्रिय टी20 क्रिकेट लीग मानी जाती है। साल 2008 में शुरू हुई इस लीग ने क्रिकेट को एक नया रूप दिया और दुनियाभर के खिलाड़ियों को एक ही मंच पर खेलने का मौका मिला। इसी वजह से सीजन दर सीजन इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई। आमतौर पर टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, क्योंकि इसमें उनके पास खुलकर खेलने का लाइसेंस होता है और पिच वगैरह भी फ्लैट होती हैं। हालांकि इसके बावजूद कई ऐसे गेंदबाज भी रहे हैं जिन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर आईपीएल में खास पहचान बनाई है।

दुनिया भर के बेस्ट बल्लेबाजों के खिलाफ लगातार विकेट लेना किसी भी गेंदबाज के लिए आसान नहीं होता। छोटी बाउंड्री, फ्लैट पिच और आक्रामक बल्लेबाजी के कारण गेंदबाजों को हर मैच में बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ता है। फिर भी कुछ गेंदबाज ऐसे रहे हैं जिन्होंने साल दर साल शानदार प्रदर्शन करते हुए विकेटों का अंबार लगाया है और आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में जगह बनाई है।

यह भी पढ़ें: IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

इस लिस्ट में भारत के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। खास बात यह है कि इनमें से कई गेंदबाज लंबे समय से आईपीएल में खेल रहे हैं और लगातार टीमों के लिए मैच विनर साबित हुए हैं। मौजूदा समय में आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं। नीचे हम आपको आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाजों की लिस्ट बता रहे हैं।

IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप 10 गेंदबाज 

रैंक खिलाड़ी विकेट
1 युजवेंद्र चहल 224
2 भुवनेश्वर कुमार 202
3 सुनील नरेन 193
4 पीयूष चावला 192
5 रविचंद्रन अश्विन 187
6 जसप्रीत बुमराह 183
7 ड्वेन ब्रावो 183
8 अमित मिश्रा 174
9 रवींद्र जडेजा 172
10 लसिथ मलिंगा 170

नोट: यह लिस्ट IPL 2026 में अभी तक हुए मैचों के आधार पर अपडेट है। 

इन टॉप 10 गेंदबाजों के अलावा भी कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं जिन्होंने आईपीएल में शानदार गेंदबाजी की है। हालांकि लगातार कई सीजन तक प्रदर्शन बनाए रखना आसान नहीं होता, इसलिए इस लिस्ट में वही गेंदबाज शामिल हैं जिन्होंने लंबे समय तक आईपीएल में अपनी गेंदबाजी से असर छोड़ा है।

निष्कर्ष: आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की इस लिस्ट में युजवेंद्र चहल पहले स्थान पर हैं। वहीं भुवनेश्वर कुमार और सुनील नरेन भी इस मामले में टॉप गेंदबाजों में शामिल हैं। हालांकि, लीग में 200 या उससे ज्यादा विकेट लेने का कारनामा सिर्फ चहल और भुवनेश्वर ने ही किया है। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में