CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाने वाली टीमों की लिस्ट

IPL में कौन सी टीम ने सबसे ज्यादा बार 200 रन बनाए हैं। CSK, RCB और PBKS सहित टॉप टीमों की पूरी लिस्ट, इतिहास और रिकॉर्ड के साथ।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
IPL Top Teams with Most 200 Scores
IPL Top Teams with Most 200 Scores

Teams with Most 200 Scores in IPL: टी20 क्रिकेट की शुरुआत 2003 में हुई थी। वहीं, इंटरनेशनल लेवल पर पहला मैच 2005 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। इस फॉर्मेट का पहला वर्ल्ड कप 2007 में हुआ था, जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर टाइटल पर कब्जा जमाया था। इस फॉर्मेट की बढ़ती लोकप्रियता को भुनाने के लिए BCCI ने साल 2008 में इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल की शुरुआत की और यह एक जबरदस्त मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। सीजन दर सीजन इसकी लोकप्रियता बढ़ती गई और अब इसे दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग माना जाता है। 

टी20 फॉर्मेट को बल्लेबाजों का ही प्रारूप माना जाता है और आईपीएल में भी यही चीज लागू होती है। समय के साथ-साथ बड़े स्कोर बनना आम बात हो गई। एक समय पारी में 200 का स्कोर बनाना बहुत बड़ी बात माना जाता था, लेकिन अब यह काफी आम बात हो गई है। इंडियन प्रीमियर लीग में हमें कुछ सीजन से लगातार बड़े स्कोर देखने को मिल रहे हैं और इसके पीछे की वजह बल्लेबाजों का आक्रामक अप्रोच, फ्लैट पिच और छोटी बाउंड्री भी हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: सभी 10 टीमों के ओपनर्स तय, किसके पास सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी?

आईपीएल में अब तक 17 बार 250 का स्कोर बना है। इससे पता चलता है कि बल्लेबाज किस अंदाज में हावी रहे हैं। इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे बड़ा स्कोर बनाने के मामले में सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है, जिसने 2024 के सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 287/3 का स्कोर बनाया था। इस लेख में हम आपको उन टीमों की जानकारी देंगे, जिन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाने का कारनामा किया है।  

IPL में सबसे ज्यादा बार 200 का स्कोर बनाने वाली टॉप 10 टीमों की लिस्ट

रैंक टीम 200 रन का स्कोर
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 41
2 चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 40
3 पंजाब किंग्स (PBKS) 41
4 मुंबई इंडियंस (MI) 36
5 सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 34
6 राजस्थान रॉयल्स (RR) 32
7 कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 31
8 दिल्ली कैपिटल्स (DC) 23
9 गुजरात टाइटंस (GT) 21
10 लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 18

 

नोट: यह लिस्ट IPL 2026 के 64वें मैच RR vs LSG तक अपडेट है।  

इन टॉप 10 टीमों के अलावा, IPL में 200 रन का स्कोर बनाने के मामले में Deccan Chargers और Gujarat Lions का नाम भी शामिल है। इन दोनों टीमों ने आईपीएल इतिहास में सिर्फ एक-एक बार 200 रन का आंकड़ा पार किया है। हालांकि, अब ये दोनों टीमें आईपीएल का हिस्सा नहीं हैं।

निष्कर्ष: आईपीएल में 200 रन का स्कोर सबसे ज्यादा बार बनाने वाली टीमों की इस लिस्ट में Royal Challengers Bengaluru पहले स्थान पर है, जबकि Chennai Super Kings और Punjab Kings भी इस मामले में टॉप 3 टीमों में शामिल हैं। IPL 2026 में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम इस रिकॉर्ड में आगे निकलती है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में