CSE
Toss Index579.4 −0.11%Match Index581.3 +1.64%TIX-TNPL2670.8 +1.56%TIX-CPL2675.7 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3572 TGC vs VKK +0.00%M3571 ABF vs BT +0.00%M3570 VKK vs ITT +0.00%M3569 ABF vs GAW +1.64%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%Toss Index579.4 −0.11%Match Index581.3 +1.64%TIX-TNPL2670.8 +1.56%TIX-CPL2675.7 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3572 TGC vs VKK +0.00%M3571 ABF vs BT +0.00%M3570 VKK vs ITT +0.00%M3569 ABF vs GAW +1.64%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%
ताजा खबर

IPL 2026: सभी 10 टीमों के ओपनर्स तय, किसके पास सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी?

28 मार्च से शुरू हो रहे IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के ओपनिंग कॉम्बिनेशन तय नजर आ रहे हैं, जानें किसके पास सबसे खतरनाक ओपनर्स मौजूद हैं।

All 10 teams openers for IPL 2026
All 10 teams openers for IPL 2026

IPL 2026 All 10 teams openers: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन दो दिन बाद यानी 28 मार्च से शुरू होने जा रहा है। इस बार सीजन का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाना है। दोनों ही टीमों के पास तूफानी बल्लेबाजों की भरमार है और इसी वजह से सीजन के पहले ही मैच में चौके-छक्कों की बारिश देखने को मिल सकती है।  

टी20 क्रिकेट में ओपनर्स की भूमिका काफी अहम होती है, क्योंकि पावरप्ले में अच्छी शुरुआत बड़े स्कोर के लिए बहुत ही अहम होती है। इस बार आईपीएल सीजन में भी कई खतरनाक ओपनिंग जोड़ी नजर आने वाली हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए हम सभी 10 टीमों के ओपनर्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इनमें से कुछ जोड़ी पूरी तरह तय हैं लेकिन कुछ संभावना के आधार पर चुनी गई हैं। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Captains Salary: कौन है इस सीजन का सबसे महंगा कप्तान? देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों के ओपनर्स 

1. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली और फिल साल्ट 

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट की जोड़ी हिट साबित हुई थी। इन दोनों ने साथ में मिलकर कई मैचों में कमाल किया था और यही वजह रही थी कि आरसीबी को अच्छी शुरूआती मिली। इस बार भी दोनों टीम का हिस्सा हैं और इनके ऊपर ही पारी की शुरुआत की जिम्मेदारी होगी। पिछले सीजन दोनों ने मिलकर 13 पारियों में 565 रन जोड़े थे। 

2. पंजाब किंग्स - प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह 

पिछले सीजन की उपविजेता पंजाब किंग्स ने ओपनिंग के लिए दो अनकैप्ड बल्लेबाज प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह पर दांव लगाया था, जो कि मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। इन दोनों ने 31.29 के औसत से 532 रन जोड़े। इस बार भी पंजाब की टीम इन दोनों के ऊपर ही पारी की शुरुआत के लिए भरोसा जता सकती है। 

3. गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल और साई सुदर्शन 

IPL 2026 में गुजरात टाइटंस की ओपनिंग जोड़ी के रूप में एक बार फिर कप्तान शुभमन गिल-साई सुदर्शन नजर आ सकते हैं। पिछली बार दोनों ने 65.14 की औसत से 912 रन जोड़े थे और सीजन की बेस्ट ओपनिंग जोड़ी रही थी। ऐसे में इन दोनों पर ही जीटी के भरोसा दिखाने की संभावना है। 

4. मुंबई इंडियंस - रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक 

पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए पिछले सीजन रोहित शर्मा और रयान रिकेलटन की जोड़ी ने ओपनिंग की थी लेकिन इस बार बदलाव की संभावना है, क्योंकि स्क्वाड में क्विंटन डी कॉक भी मौजूद हैं। डी कॉक के साथ रोहित को पारी की शुरुआत का काफी ज्यादा अनुभव है और दोनों ने 1269 रन जोड़े हैं। ऐसे में एमआई की तरह से इन दोनों पर ही ओपनिंग के लिए भरोसा जताए जाने की उम्मीद है। 

5. दिल्ली कैपिटल्स - केएल राहुल और पृथ्वी शॉ 

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के पास ओपनिंग के लिए कई विकल्प हैं लेकिन सबसे मजबूत दावेदारी केएल राहुल और पृथ्वी शॉ की नजर आ रही है। कप्तान अक्षर पटेल पहले ही संकेत दे चुके हैं कि राहुल पारी की शुरुआत करेंगे। वहीं, उनके जोड़ीदार के रूप में शॉ नजर आ सकते हैं, जो आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 

6. चेन्नई सुपर किंग्स - रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन 

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी कप्तान रुतुराज गायकवाड़ और संजू सैमसन के कंधों पर होगी। रुतुराज ने खुद पुष्टि करते हुए बताया है कि इस बार वह पारी की शुरुआत करेंगे और उनके जोड़ीदार संजू होंगे।  

7. कोलकाता नाइट राइडर्स - अजिंक्य रहाणे और फिन एलन

तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स ने ओपनिंग जोड़ी का ऐलान नहीं किया है लेकिन इंट्रा-स्क्वाड मैचों को देखकर यह माना जा सकता है कि कप्तान अजिंक्य रहाणे और फिन एलन पारी की शुरुआत कर सकते हैं। रहाणे को ओपनिंग का काफी अनुभव है। वहीं, एलन का भी हालिया फॉर्म शानदार है। 

8. राजस्थान रॉयल्स - यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी 

आईपीएल के आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स के पास अन्य टीमों की तुलना में दो तूफानी ओपनर होंगे। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी का पारी की शुरुआत करना तय नजर आ रहा है। पिछले सीजन भी इन दोनों ने काफी अच्छा किया था और 60.28 की औसत से 422 रन जोड़े थे। 

9. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड 

इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास भी अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड के रूप में सबसे खतरनाक ओपनिंग जोड़ी में से एक है। ये दोनों बाएं हाथ के बल्लेबाज किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा सकते हैं। इन दोनों ने पिछले सीजन 511 रन जोड़े थे। 

10. लखनऊ सुपर जायंट्स - एडेन मार्करम और मिचेल मार्श 

लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए इस बार भी एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी पारी की शुरुआत करती नजर नजर आ सकती है। इन दोनों ने पिछले सीजन 574 रन जोड़े थे, जो 2025 के सीजन में किसी भी ओपनिंग जोड़ी द्वारा दूसरे सर्वाधिक थे। मार्श का अंदाज आक्रामक रहता है, वहीं मार्करम शुरुआत में समय लेते हैं लेकिन फिर तेजी से रन बटोरते नजर आते हैं। 

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में