CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

IPL 2026 Captains Salary: कौन है इस सीजन का सबसे महंगा कप्तान? देखें पूरी लिस्ट

IPL 2026 में कप्तानी करने वाले खिलाड़ियों को अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी से अच्छी-खासी रकम मिल रही है। ऋषभ पंत टूर्नामेंट के सबसे महंगे कप्तान और अजिंक्य रहाणे सीजन के सबसे सस्ते कप्तान साबित हैं।

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
IPL 2026 Captains
IPL 2026 Captains

IPL 2026 All Captains Salaries: आईपीएल का 19वां सीजन इस बार काफी अनोखा है, क्योंकि टूर्नामेंट में सभी टीमों की कप्तानी भारतीय प्लेयर्स करने वाले हैं। हालांकि, पैट कमिंस के फिट होकर टीम से जुड़ने के बाद ईशान किशन को SRH की कप्तानी छोड़नी पड़ेगी। काफी सारे फैंस ये जरूर जानन चाह रहे होंगे कि IPL 2026 में किस टीम के कप्तान को सबसे मोटी सैलरी मिल रही है?

आपको बता दें कि इस मामले में ऋषभ पंत सबसे आगे हैं, जो LSG की कमान संभालने वाले हैं। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे सबसे पीछे हैं। चलिए इस आर्टिकल में सभी कप्तानों की सैलरी के बारे में जानते हैं।

IPL 2026 में सभी 10 टीमों के कप्तानों की सैलरी 

1. रजत पाटीदार 

दाएं हाथ के बल्लेबाज रजत पाटीदार आईपीएल 2026 में आरसीबी का नेतृत्व करेंगे, उनकी अगुआई में टीम पिछली बार चैंपियन बनी थी। इसी वजह से फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान को रिटेन कर लिया था। IPL 2026 में पाटीदार को 11 करोड़ मिले हैं। 

2. ऋषभ पंत 

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लगातार दूसरे सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की जिम्मेदारी संभालेंगे। फ्रेंचाइजी ने पंत को IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन से पहले 27 करोड़ में रिटेन किया था। 

3. ईशान किशन 

SRH ने सीजन के शुरुआती मुकाबलों के लिए किशन को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी है. पैट कमिंस अनफिट होने के चलते अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं. किशन को सैलरी के तौर पर 11.25 करोड़ मिलेंगे। 

4. श्रेयस अय्यर 

श्रेयस अय्यर के लिए आईपीएल का पिछला सीजन बतौर कप्तान और खिलाड़ी बेहद शानदार रहा था. उनकी कप्तानी में पंजाब किंग्स की टीम फाइनल तक का सफर तय करने में सफल रही थी. IPL 2026 में उनको सैलरी के तौर पर 26.75 करोड़ मिलेंगे। 

5. अजिंक्य रहाणे 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने कप्तान को सबसे कम कीमत देने के मामले में सबसे आगे है। KKR की कप्तानी करने के लिए अजिंक्य रहाणे को 1.5 करोड़ मिलेंगे।

6. अक्षर पटेल 

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल को भी आईपीएल के 19वें सीजन में अच्छी-खासी सैलरी मिलने वाली है. DC ने अक्षर को 16.50 करोड़ में रिटेन किया था। बाएं हाथ के ऑलराउंडर की अगुआई में टीम आगामी सीजन में अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:- कौन हैं आर्यमन बिरला? 28 साल की उम्र में बने RCB के नए चेयरमैन; राजस्थान रॉयल्स से पुराना नाता

7. हार्दिक पांड्या 

स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या लगातार तीसरे सीजन में मुंबई इंडियंस के नेतृत्व करेंगे। पिछली बार उन्होंने टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया था। IPL 2026 में पांड्या की सैलरी 16.35 करोड़ है।

8. रियान पराग

IPL 2026 के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने रियान पराग को अपना कप्तान नियुक्त किया है, क्योंकि संजू सैमसन अब इस टीम का हिस्सा नहीं हैं। वह CSK में शामिल हो गए हैं। रियान को 14 करोड़ दिए जा रहे हैं।

9. ऋतुराज गायकवाड़ 

चेन्नई सुपर किंग्स की कमान ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। पिछले सीजन में वह आखिरी मुकाबलों में टीम से बाहर हो गए थे, जिसके चलते एमएस धोनी को कप्तानी का जिम्मा संभालना पड़ा था। गायकवाड़ की सैलरी 18 करोड़ है।

10. शुभमन गिल 

शुभमन गिल आईपीएल 2026 में सैलरी के तौर पर 16.50 करोड़ हासिल करने वाले दूसरे भारतीय कप्तान हैं। गिल गुजरात टाइटंस की टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे, जो 2022 में अपना पहला टाइटल जीती थी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में