RR vs SRH Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 36, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस आर्टिकल में RR vs SRH Dream11 Prediction, कप्तान एंड टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
RR vs SRH Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

RR vs SRH मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग का काफिला अब गुलाबी नगरी जयपुर पहुंच चुका है, जहां पर आज शाम के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के सामने सनराइजर्स हैदराबाद होगी। राजस्थान रॉयल्स के लिए अभी तक सीजन काफी अच्छा रहा है। टीम ने 7 में से 5 मुकाबले जीतकर अंकतालिका में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस सत्र में दोनों टीमे पहले भी एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है, जहां सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान को 57 रनों से हराया था। ऐसे में आज राजस्थान के पास उस हार का हिसाब बराबर करने का बेहतरीन मौका होगा।

इसके विपरीत, सनराइजर्स हैदराबाद की दमदार वापसी ने उनके समर्थकों का उत्साह बढ़ा दिया है। एक समय अंकतालिका में नीचे रहने वाली यह टीम लगातार तीन मुकाबले जीतकर चौथे नंबर पर पहुंच गई है। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया था। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा के बल्ले ने आग उगली थी, उन्होंने मात्र 68 गेंदों पर 135 रन ठोक डाले थे। आज के मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाजों को काबु में रखना एक बडी चुनौती साबित हो सकता है।

RR vs SRH मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: RR vs SRH
  • तारीख:  25 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

जयपुर वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 29-30°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 34%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, L, L, W, W

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, W, W, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

राजस्थान रॉयल्स  3
सनराइजर्स हैदराबाद 7
बेनतीजा 0

सवाई मानसिंह स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच संतुलित है, यहां बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए मदद उपलब्ध है। कम उछाल और बड़ी स्क्वायर बाउंड्रीज़ के कारण 170-180 रनों के लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल होगा। बल्लेबाजों को अपनी पारी शुरू करने से पहले पिच के हालात को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 36%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 64%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (63%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 165
  • दूसरी पारी का औसत: 152

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

RR vs SRH संभावित प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:


वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:


अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन

राजस्थान रॉयल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
वैभव सूर्यवंशी BAT 254 0
यशस्वी जयसवाल BAT 245 0
रवींद्र जड़ेजा AR 128 6
जोफ्रा आर्चर BOWL 11 11

सनराइजर्स हैदराबाद से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
अभिषेक शर्मा BAT 323 0
हेनरिक क्लासेन WK 320 0
ईशान किशन WK 238 0
ईशान मलिंगा BOWL 0 12

यह भी पढ़ें: DC vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 35, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

RR vs SRH कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
अभिषेक शर्मा हेनरिक क्लासेन
वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जयसवाल

RR vs SRH फैंटेसी टीम सुझाव:

RR vs SRH Dream11 Prediction
राजस्थान रॉयल्स vs सनराइजर्स हैदराबाद 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक अभिषेक शर्मा
हेड टू हेड कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
डिफरेंशियल पिक हेनरिक क्लासेन, यशस्वी जयसवाल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-4-2-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे ज्यादा आक्रामक बैटिंग लाइनअप है और यह अपने खेल में सुधार करते हुए लगातार तीन मुकाबले जीत चुके हैं। अगर इस मुकाबले में भी सनराइजर्स के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो वह एक बार फिर से रॉयल्स के ऊपर जीत दर्ज कर सकती है।

प्रेडिक्शन: सनराइजर्स हैदराबाद।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में