CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SA vs AUS Dream11 Prediction, 2nd ODI- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें SA vs AUS Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
SA vs AUS Dream11 Prediction 2nd ODI 2026
SA vs AUS Dream11 Prediction 2nd ODI 2026

SA vs AUS मैच प्रीव्यू:

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया एकदिवसीय श्रृंखला में एक बार फिर आमने-सामने होंगे। यह मुकाबला रविवार को वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला जाएगा। मेजबान साउथ अफ्रीका ने फिलहाल श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना रखी है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पहले एकदिवसीय मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हराया। साउथ अफ्रीका टीम की तरफ से मध्य क्रम में बल्लेबाजी करने के लिए आए मैथ्यू ब्रीत्ज़के ने पारी को संभालते हुए शानदार शतक लगाया था, जबकि गेंदबाजी में केशव महाराज ने 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। 

वहीं दूसरी ओर, लक्ष्य का पीछा करने के लिए उतरी ऑस्ट्रेलिया एक शानदार शुरुआत के बावजूद यह मुकाबला हार गई। कप्तान मिचेल मार्श 60 रनों के साथ टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे तो वहीं गेंदबाजी में नाथन एलिस ने तीन विकेट हासिल किए थे। ऑस्ट्रेलिया के लिए यह “करो या मरो” का मुकाबला है, श्रृंखला में बने रहने के लिए टीम को हर हाल में यह मुकाबला जीतना होगा। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस भी वापसी कर सकते हैं।

SA vs AUS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: Australia Tour of South Africa 2026
  • मैच: SA vs AUS
  • तारीख: 27 सितंबर 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 1:30 PM IST
  • स्टेडियम: वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग  
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: Jio Hotstar, Star Sports Network

जोहान्सबर्ग वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 23-24°C
  • बारिश की संभावना: 25%
  • ह्यूमिडिटी: 53%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SA फॉर्म
SA हालिया फॉर्म: W, W, W, W, L

टीम AUS फॉर्म
AUS हालिया फॉर्म: L, W, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

साउथ अफ्रीका  7
ऑस्ट्रेलिया   3
बेनतीजा 0

वांडरर्स स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

वांडरर्स स्टेडियम की पिच, जिसे "बुलरिंग" के नाम से जाना जाता है, जोहान्सबर्ग की ज़्यादा ऊंचाई पर होने के कारण तेज़ गेंदबाज़ों को पारी की शुरुआत में अतिरिक्त कैरी, तेज़ी और उछाल में मदद करती है। इस मैदान की आउटफ़ील्ड बहुत तेज़ है, जिसका मतलब है कि आक्रामक बल्लेबाज़ों के लिए बाउंड्री आसानी से और तेज़ी से मिलती हैं। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 42%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 47%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (61%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 237
  • दूसरी पारी का औसत: 204

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SA vs AUS संभावित प्लेइंग 11

साउथ अफ्रीका संभावित प्लेईंग 11:

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), टोनी डी ज़ोरज़ी, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़के, रयान रिकेलटन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कॉर्बिन बॉश, गेराल्ड कोएत्ज़ी, ब्योर्न फ़ोर्टुइन, केशव महाराज

ऑस्ट्रेलिया संभावित प्लेइंग 11:

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कूपर कोनोली, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मैट रेनशॉ, कैमरन ग्रीन, जैक एडवर्ड्स,, मिचेल स्टार्क, नाथन एलिस, एडम ज़म्पा, जोश हेज़लवुड

साउथ अफ्रीका से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
मैथ्यू ब्रीत्ज़के BAT 112 0
मार्को जानसेन AR 75 1
टेम्बा बावुमा BAT 30 0
केशव महाराज BOWL 0 4

ऑस्ट्रेलिया से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
मिचेल मार्श BAT 60 0
मैट रेनशॉ AR 44 0
एडम ज़म्पा BOWL 7 2
नाथन एलिस BOWL 4 3

SA vs AUS कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
मैथ्यू ब्रीत्ज़के मिचेल मार्श
मार्को जानसेन नाथन एलिस

SA vs AUS फैंटेसी टीम सुझाव:

SA vs AUS 2nd ODI Dream11 Team
साउथ अफ्रीका vs ऑस्ट्रेलिया ड्रीम 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक मैथ्यू ब्रीत्ज़के
हेड टू हेड कैप्टन पिक मार्को जानसेन
डिफरेंशियल पिक मिचेल मार्श, नाथन एलिस
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-3-3-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

साउथ अफ्रीका टीम इस मुकाबले के लिए ज्यादा मजबूत और संतुलित दिखाई दे रही है। साउथ अफ्रीका ने श्रृंखला में 1-0 से बढ़त बनाकर ऑस्ट्रेलिया पर एक मनोवैज्ञानिक दबाव बना लिया है, दूसरा यह साउथ अफ्रीका का घरेलू मैदान भी है। इसलिए साउथ अफ्रीका के इस मुकाबले को जीतने की संभावना अधिक है।

प्रेडिक्शन: साउथ अफ्रीका

SA vs AUS Dream11 Prediction, 1st ODI- पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित हैं। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में