Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SRH vs CSK Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 27, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस आर्टिकल में SRH vs CSK Dream11 Prediction, कप्तान एंड टॉप पिक्स, पिच विश्लेषण और मैच की पूरी जानकारी हिंदी में बताई गई है।

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
SRH vs CSK Dream11 Team
SRH vs CSK Dream11 Team

SRH vs CSK मैच प्रीव्यू:

आज शाम हैदराबाद में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। पिछले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने टूर्नामेंट में वापसी करते हुए है, राजस्थान रॉयल्स को 57 रनो के बड़े अंतर से हराकर उनका विजय रथ रोक दिया। इस मुकाबले में 2 विकेट जल्दी गिर जाने के बाद कप्तान ईशान किशन ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभालते हुए 44 गेंद पर 91 रन बनाकर अपनी टीम को 216 रन के मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। सनराइजर्स इस जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है।

दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स ने भी लगातार 2 मुकाबले जीतकर अपनी स्थिति में सुधार किया है। चेन्नई ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 32 रनों से हराया है। इस मैच में नूर अहमद को शानदार गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड दिया गया वहीं पर संजु सैमसंन ने भी 48 रन बनाए हैं। दोनों ही टीमों के लिए यह एक महत्वपूर्ण मुकाबला है, जो भी टीम आज यह मुकाबला जीतेगी उसके लिए एकाएक इस टूर्नामेंट में परिस्थितियों बदल जाएगी। सनराइजर्स के कप्तान पैट कमिंस टीम से जुड़ गए हैं, लेकिन अगले मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे।

SRH vs CSK मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs CSK
  • तारीख:  18 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 24-25°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 66%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, L, L, W, L

टीम CSK फॉर्म
CSK हालिया फॉर्म: W, W, L, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

सनराइजर्स हैदराबाद  4
चेन्नई सुपर किंग्स 6
बेनतीजा 0

राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, और इसका आउटफील्ड तेज़ है जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। यह पिच पर अच्छा बाउंस है, जिसके चलते हाई-स्कोरिंग T20 मैच देखने को मिलते हैं। हालाँकि यह पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह सूखकर स्पिनरों की मदद भी कर सकती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 41%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 58%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (64%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 165
  • दूसरी पारी का औसत: 154

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SRH vs CSK संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:

अभिषेक शर्मा, टीएम हेड, ईशान किशन (कप्तान), एच क्लासेन (विकेटकीपर), के नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, ए वर्मा, एस कुमार, हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

चेन्नई सुपर किंग्स संभावित 11:

संजु सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, एसएन खान, शिवम दुबे, जे ओवरटन, ए कंबोज, नूर अहमद, एजे होसेन, केके अहमद

सनराइजर्स हैदराबाद से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ईशान किशन BAT 213 0
एच क्लासेन WK 224 0
अभिषेक शर्मा BAT 129 0
प्रफुल्ल हिंगे BOWL 0 4

चेन्नई सुपर किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
संजु सैमसन WK 185 0
आयुष म्हात्रे BAT 171 1
जेमी ओवरटन AR 87 5
अंशुल कंबोज BOWL 26 10

यह भी पढ़े: RCB vs DC Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 26, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

SRH vs CSK कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
ईशान किशन संजु सैमसन
एच क्लासेन जेमी ओवरटन

SRH vs CSK फैंटेसी टीम सुझाव:

SRH vs CSK Dream11 Prediction
सनराइजर्स हैदराबाद vs चेन्नई सुपर किंग्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक ईशान किशन
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक एच क्लासेन
डिफरेंशियल पिक संजु सैमसन, जेमी ओवरटन
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 3-4-1-3

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

सनराइजर्स हैदराबाद के पास सबसे आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है। उन्होंने हाल ही में राजस्थान रॉयल जैसी मजबूत टीम को हराया है जिसमें गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। इस मैच में भी अगर टीम के गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी करते हैं तो सनराइजर्स बाजी मार सकती है।

प्रेडिक्शन: सनराइजर्स हैदराबाद।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में