CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SRH vs KKR Pitch Report: जानें हैदराबाद की पिच का मिजाज कैसा रहेगा, कौन मार सकता है बाज़ी?

इस लेख में जानें SRH vs KKR Pitch Report: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
SRH vs KKR Pitch Report
SRH vs KKR Pitch Report

SRH vs KKR: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में रविवार, 3 मई को डबल हैडर होना है। इस दौरान सीजन का 45वां और दिन का पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स होगा। इस मुकाबले का वेन्यू हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से होगी। 

इस लेख में हम आपको SRH vs KKR मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड मैच विनर की जानकारी देंगे।

SRH vs KKR मैच प्रीव्यू

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद और कोलकाता नाइट राइडर्स एक बार फिर से आमने-सामने आने को तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच 2 अप्रैल को सीजन की पहली भिड़ंत हुई थी, जिसमें हैदराबाद की टीम ने 65 रनों से जीत हासिल की थी। हालांकि, तब मुकाबला केकेआर के कोलकाता स्थित होम ग्राउंड ईडन गार्डन्स में हुआ था लेकिन अब एसआरएच के घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद में होगा। 

इस सीजन सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत ज्यादा खास नहीं रही थी लेकिन इसके बाद से टीम लगातार जीत दर्ज कर रही है और पिछले पांच मैचों से अपराजित है। अंक तालिका में 9 मैचों में 12 अंक लेकर SRH तीसरे स्थान पर है। अगर आज उसने कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा दिया तो 14 अंक के साथ पहले स्थान पर आ जाएगी। 

दूसरी तरफ, कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रदर्शन पहले चरण में काफी खराब रहा लेकिन दूसरे चरण में टीम लय में आती दिख रही है। कोलकाता ने अपने पिछले दो मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जिसमें एक सुपर ओवर में आई थी। KKR 8 मैचों में 5 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में आठवें स्थान पर है। हैदराबाद को हराकर कोलकाता की नजरें जीत की हैट्रिक पूरी करने पर होंगी। 

SRH vs KKR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच : SRH vs KKR
  • तारीख:  3 मई, 2026
  • मैच शुरू होने का समय: दोपहर 3:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क 
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

SRH vs KKR राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े 

हैदराबाद का मैदान हाई-स्कोरिंग माना जाता है, क्योंकि यहां गेंदबाजों के लिए ज्यादा मदद नहीं होती है। वहीं, घरेलू टीम सनराइजर्स हैदराबाद की ताकत भी बल्लेबाजी ही है। इस वजह से पिच को बैटिंग फ्रेंडली बनाया जाता है। इस सीजन यहां चार मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से तीन में काफी ज्यादा रन बने हैं। वहीं, इस बार का सर्वोच्च स्कोर 242 है, जो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ हैदराबाद की टीम ने ही बनाया था। ऐसे में SRH vs KKR में भी रनों की बारिश का अनुमान है। 

ईएसपीएन क्रिकइंफो के अनुसार यह मैच उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर 13 अप्रैल को एसआरएच बनाम आरआर का मैच हुआ था। इस विकेट पर इस सीज़न से पहले खेले गए तीनों मैच लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए थे, जबकि आरआर के खिलाफ मैच में एसआरएच ने 216 रनों का बचाव किया था, जिसमें तेज गेंदबाज हिंगे और साकिब ने मिलकर आठ विकेट लिए थे। हैदराबाद में दोपहर का मौसम बेहद गर्म रहने की उम्मीद है, तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। ऐसे में खेल बढ़ने के साथ-साथ विकेट धीमा हो सकता है और स्पिनर्स की भूमिका अहम हो सकती है। 

राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के आंकड़े 

विवरण जानकारी
शहर हैदराबाद
देश भारत
पहला मैच 22/04/2008
अंतिम T20 मैच 21/04/2026
कुल खेले गए मैच 87
पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 38 (43.68%)
बाद में बल्लेबाजी करते हुए जीते मैच 48 (55.17%)
टॉस जीतकर जीते मैच 32 (36.78%)
टॉस हारकर जीते मैच 54 (62.07%)
बिना परिणाम वाले मैच 1 (1.15%)
सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी 141 — अभिषेक शर्मा (सनराइजर्स हैदराबाद), 12/04/2025 बनाम पंजाब किंग्स
सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 6/12 — ए. एस. जोसेफ (मुंबई इंडियंस), 06/04/2019 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
सर्वोच्च टीम स्कोर 286/6 — सनराइजर्स हैदराबाद, 23/03/2025 बनाम राजस्थान रॉयल्स
न्यूनतम टीम स्कोर 80 — दिल्ली कैपिटल्स, 04/05/2013 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
सबसे बड़ा सफल रन चेज 160/3 — मुंबई इंडियंस, 12/05/2014 बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
प्रति विकेट औसत रन 27.32
प्रति ओवर औसत रन 8.39
पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर 164.73

SRH vs KKR मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा

इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन

कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, अनुकूल रॉय, रमनदीप सिंह, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, वरुण चक्रवर्ती

इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना

यह भी पढ़ें: SRH vs KKR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 45, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

SRH vs KKR मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

इस मुकाबले में जीत की प्रबल दावेदार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम नजर आ रही है। इसके पीछे की वजह से गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों में उनका संतुलन काफी अच्छा है और खिलाड़ियों का फॉर्म भी शानदार है। दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स एकजुट प्रदर्शन करने में सफल नहीं रही है और उसके कई प्रमुख खिलाड़ी का फॉर्म भी अच्छा नहीं है। 

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 263 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में