SRH vs LSG Dream11 Prediction in Hindi, IPL 2026- मैच 10, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें SRH vs LSG Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट प्लेइंग 11 और Dream11 फेंटेसी टीम

CW Fantasy Hindi
CW Fantasy Hindi

4 मिनट पढ़ें
SRH vs LSG Dream11 Team
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

SRH vs LSG मैच प्रीव्यू:

इंडियन प्रीमियर लीग मे आज दो मुकाबले खेले जाएंगे जिसमें पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की भीडंत लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद से दोपहर 3:00 बजे से होगा। पिछले साल की विजेता बेंगलुरु से अपना पहला मुकाबला हारने के बाद हैदराबाद ने अच्छी वापसी करते हुए कोलकाता को 65 रनों के बड़े अंतर से हराया है। सनराइजर्स की बल्लेबाजी यूनिट अपनी आक्रामक शैली के लिए जानी जाती है और जिस तरह से उन्होंने पिछले मुकाबले में बल्लेबाजी की है उसे लखनऊ की चिंताएं बढ़ गई है।

दूसरी तरफ अपने घरेलू मैदान पर पहला मुकाबला हारने के बाद लखनऊ पर दबाव रहेगा। पिछले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पहले खेलते हुए लखनऊ की पूरी टीम मात्र 141 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत का इंतजार कर रही लखनऊ सुपर जायंट्स को इस मुकाबले मे एक ठोस शुरुआत की दरककार रहेगी।

SRH vs LSG मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs LSG
  • तारीख:  5 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 03:00 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 31-32°C
  • बारिश की संभावना: 3%
  • ह्यूमिडिटी: 43%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: W, L, W, W, W

टीम LSG फॉर्म
LSG हालिया फॉर्म: L, L, W, L, L

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

सनराइजर्स हैदराबाद  2
लखनऊ सुपर जायंट्स 4
बेनतीजा 0

राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:


हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, और इसका आउटफील्ड तेज़ है जिससे रन बनाना आसान हो जाता है। यह पिच अच्छा बाउंस देती है और यहाँ ज़्यादा स्कोर वाले, रोमांचक T20 मैच देखने को मिलते हैं। हालाँकि यह पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह सूखकर स्पिनरों की मदद भी कर सकती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 41%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 58%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (63%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 164
  • दूसरी पारी का औसत: 154

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SRH vs LSG संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:


अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), एच क्लासेन (विकेटकीपर), के नीतीश कुमार रेड्डी, ए वर्मा, सलिल अरोड़ा, एस कुमार, डेविड पायने, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट

लखनऊ सुपर जायंट्स संभावित 11:


मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), एके मार्कराम, ए बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, पी यादव, मोहसिन खान, एनरिक नॉर्खिया

सनराइजर्स हैदराबाद से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ईशान किशन BAT 94 0
एच क्लासेन WK 83 0
ट्रेविस हेड WK 57 0
जयदेव उनादकट BOW 0 4

लखनऊ सुपर जायंट्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
मिचेल मार्श BAT 35 0
ऋषभ पंत WK 7 0
एके मार्कराम AR 11 0
मोहम्मद शमी BOW 1 1

यह भी पढ़ें: IPL में फेंकी गई 10 सबसे तेज गेंदे, क्या अशोक शर्मा तोड़ पाएंगे शॉन टेट का 15 साल पुराना रिकॉर्ड?

SRH vs LSG कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
ईशान किशन मिचेल मार्श
एच क्लासेन ऋषभ पंत

SRH vs LSG फैंटेसी टीम सुझाव:

SRH vs LSG
सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स ड्रीम 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक ईशान किशन
हेड टू हेड कैप्टन पिक एच क्लासेन
डिफरेंशियल पिक ऋषभ पंत, मिचेल मार्श
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 4-3-1-3

सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच भविष्यवाणी:

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी में आक्रामकता और गहराई हैं। टॉप ऑर्डर में अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज मौजूद हैं जो अपने दम से मैच जीतने की क्षमता रखते हैं इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: सनराइजर्स हैदराबाद।


डिस्क्लेमर:यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में