CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL में फेंकी गई 10 सबसे तेज गेंदे, क्या अशोक शर्मा तोड़ पाएंगे शॉन टेट का 15 साल पुराना रिकॉर्ड?

गुजरात टाइटंस के युवा गेंदबाज अशोक शर्मा ने IPL 2026 में 154.2 Kmph की रफ्तार से गेंद फेंककर तहलका मचा दिया है। जानें कौन हैं राजस्थान के ये तेज गेंदबाज और क्या वो शॉन टैट का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे?

S
द्वाराSonu
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Ashok Kumar and Dhruv Jurel
Ashok Kumar and Dhruv Jurel

आईपीएल के 19वें सीजन का रोमांच जारी है। शनिवार, 4 अप्रैल को टूर्नामेंट का नौवां मैच खेला गया, जिसमें तेज गेंदबाज अशोक शर्मा (Ashok Sharma) ने एक अद्भुत कारनामा किया। दरअसल, वह मौजूदा टूर्नामेंट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दाएं हाथ का गेंदबाज अपनी स्पीड को लेकर जाना जाता है, वो भारत के उन चुनिंदा गेंदबाजों में से एक हैं, जो लगातार 150 Kmph की स्पीड से गेंदबाजी करने में महारत हासिल किए हुए हैं. 

अशोक शर्मा ने फेंकी 154.2 Kmph की रफ्तार से गेंद 

GT के तेज गेंदबाज अशोक ने राजस्थान रॉयल्स की पारी के 16वें ओवर में ये कमाल किया. अशोक ने इस ओवर की आखिरी गेंद 154.2 Kmph की स्पीड से फेंकी, जिसका सामना ध्रुव जुरेल ने किया था. ये एक यॉर्कर डिलीवरी थी, जिस पर कोई रन नहीं बना था। आईपीएल इतिहास में फेंकी गई ये 13वीं सबसे तेज गेंद है। इससे पहले अशोक ने इसी ओवर की चौथी गेंद 150 से अधिक की गति से डाली थी, जिसका सामना डोनोवन फरेरा ने किया था। 

कौन हैं अशोक शर्मा?

कई सारे फैंस जानना चाह रहे होंगे कि आखिर ये 23 वर्षीय गेंदबाज कौन है? आपको बता दें कि अशोक शर्मा राजस्थान के रहने वाले हैं। वह घरेलू स्तर पर अपनी ही टीम की तरफ से खेलते हैं। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के पिछले सत्र में अशोक ने कंसिस्टेंसी के साथ 150 Kmph की अधिक गति से गेंद फेंककर खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

गुजरात टाइटंस की टीम द्वारा अशोक को IPL 2026 के लिए हुए मिनी ऑक्शन में 90 लाख रुपये मिले थे। इससे पहले अशोक KKR (2022) और RR (2025) की टीम का भी हिस्सा रह चुके हैं। हालांकि, उन्हें आईपीएल में अपना डेब्यू इस सीजन में गुजरात टाइटंस की तरफ से किया है। 

यह भी पढ़ें: IPL 2026: Shubman Gill अचानक GT vs RR मैच से हुए बाहर, जानिए बड़ी वजह

अशोक ने पिछले मैच में राजस्थान के खिलाफ 154.2 Kmph की गति से गेंद फेंककर भारतीय फैंस की उम्मीदें जगा दी हैं, उन्हें लग रहा है कि वह आईपीएल इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे, जो मौजूदा समय में शॉन टेट के नाम दर्ज है। आईपीएल 2011 में उन्होंने RR vs DD मुकाबले में 157.7 kmph की गति से गेंद डाली थी। उनका ये रिकॉर्ड 15 सालों से कायम है। 

IPL में फेंकी गई 10 सबसे तेज गेंदें 

रैंक गेंदबाज स्पीड (किमी/घंटा) सीजन टीम
1 Shaun Tait 157.71 आईपीएल 2011 राजस्थान रॉयल्स
2 Gerald Coetzee 157.4 आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस
3 Lockie Ferguson 157.3 आईपीएल 2022 गुजरात टाइटंस
4 Umran Malik 157.0 आईपीएल 2022 सनराइजर्स हैदराबाद
5 Mayank Yadav 156.7 आईपीएल 2024 लखनऊ सुपर जायंट्स
6 Anrich Nortje 156.22 आईपीएल 2020 दिल्ली कैपिटल्स
7 Umran Malik 156.0 आईपीएल 2022 सनराइजर्स हैदराबाद
8 Mayank Yadav 155.8 आईपीएल 2024 लखनऊ सुपर जायंट्स
9 Anrich Nortje 155.1 आईपीएल 2020 दिल्ली कैपिटल्स
10 Umran Malik 154.8 आईपीएल 2022 सनराइजर्स हैदराबाद
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

S
लेखक

Sonu

author · 91 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में