CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: Shubman Gill अचानक GT vs RR मैच से हुए बाहर, जानिए बड़ी वजह

आईपीएल 2026 के नौवें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस को अपने कप्तान शुभमन गिल के बगैर ही उतरना पड़ा है। उनके मैच से बाहर होने की वजह सामने आ गई है।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Shubman Gill out of GT vs RR IPL 2026 match
Shubman Gill out of GT vs RR IPL 2026 match

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शनिवार, 4 अप्रैल को पहला डबल हैडर खेला जा रहा है। दूसरा मैच गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। हालांकि, इस मैच में गुजरात की टीम के कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) नहीं खेल रहे हैं। उनके बाहर होने की जानकारी टॉस के दौरान कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने दी। अफगानी खिलाड़ी ने खास वजह का भी खुलासा किया, जिसके कारण गिल को GT vs RR मैच से बाहर होना पड़ा। 

टॉस के समय टीम की कमान संभाल रहे स्टैंड-इन कप्तान राशिद खान ने बताया कि गिल को हल्का सा मसल स्पाज्म हुआ है, जिसकी वजह से उन्हें इस मैच से बाहर रहना पड़ा। हालांकि टीम को उम्मीद है कि वह जल्द ही फिट होकर मैदान पर वापसी करेंगे।

आखिरी मौके पर शुभमन गिल के GT vs RR मैच से बाहर होने की सामने आई जानकारी 

गुजरात टाइटंस के पहले मैच में कप्तानी की बागडोर शुभमन गिल ने ही संभाली थी। इस सीजन में पहली बार गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर खेल रही है, इसी वजह से गिल को देखने के लिए फैंस भी उत्साहित थे लेकिन उनकी उम्मीदों को उस समय झटका लगा, जब टॉस के लिए राशिद खान आए। 

टॉस के दौरान राशिद ने गिल की अनुपस्थिति को लेकर कहा कि उन्हें थोड़ा मसल स्पाज्म हुआ है और एहतियात के तौर पर उन्हें आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता था, इसलिए उन्हें इस मुकाबले से बाहर रखा गया।

यह भी पढ़ें: IPL 2026 DC vs MI: हार्दिक के बगैर मुंबई हुई ढेर, दिल्ली ने घर पर जीत से की शुरुआत; समीर रिजवी ने फिर बल्ले से मचाया आतंक

उस समय कयास लगाए जा रहे थे कि क्या गिल को फिर से नई चोट लगी है या वही इंजरी है, जिसके कारण दाएं हाथ के खिलाड़ी को पिछले साल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से बाहर होना पड़ा था। बाद में, इयान बिशप ने बताया कि गिल की चोट पिछले साल के अंत में उन्हें हुए स्पाज्म की पुनरावृत्ति है।

कुमार कुशाग्र को मिला डेब्यू का मौका

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ी कुमार कुशाग्र को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है। कुशाग्र के लिए यह मुकाबला बेहद खास है, क्योंकि यह उनका डेब्यू है। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि वह इस मौके का पूरा फायदा उठाकर खुद को साबित करेंगे। कुशाग्र घरेलू क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से प्रभावित कर चुके हैं। 

उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025/26 में 10 पारियों में 60.28 की औसत से 422 रन बनाए थे और झारखंड की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अब आईपीएल जैसे बड़े मंच पर उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। गिल की जगह टीम में शामिल होने के कारण उन पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुजरात टाइटंस की प्लेइंग XI 

कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वॉशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा

इम्पैक्ट प्लेयर्स: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 287 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में