SRH vs PBKS Pitch Report: जानें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
इस लेख में जानें SRH vs PBKS राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और प्रेडिक्टेड विनर।

SRH vs PBKS Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 49वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना पंजाब किंग्स से होना है। इसका वेन्यू हैदराबाद का राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम है। यह मुकाबला 6 मई को शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों को अपने-अपने पिछले मैच में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में इनकी नजर जोरदार वापसी करने पर होगी। इस सीजन पहले भी हैदराबाद और पंजाब की टक्कर हो चुकी है, जिसमें श्रेयस अय्यर की टीम ने बाजी मारी थी।
सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने शुरुआती चार मैचों में सिर्फ एक जीत दर्ज की थी लेकिन इसके बाद जोरदार वापसी की और लगातार पांच मुकाबले अपने नाम किए। हालांकि, फिर अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इस तरह 10 मैचों में 12 अंक के साथ SRH अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।
पंजाब किंग्स ने अपने पहले सात मैचों में धमाकेदार प्रदर्शन किया और छह जीत दर्ज की, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। हालांकि, फिर उसे लगातार दो शिकस्त झेलनी पड़ीं। पिछले मैच में पंजाब की टीम को गुजरात टाइटंस ने हराया। फिलहाल PBKS 9 मैचों में 13 अंक लेकर पहले स्थान पर है।
SRH vs PBKS मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: SRH vs PBKS
- तारीख: 6 मई, 2026
- मैच शुरू होने का समय: शाम 7:30 PM IST
- स्टेडियम: राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम, हैदराबाद
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव टेलीकास्ट: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
SRH vs PBKS मैच के लिए राजीव गांधी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट और आंकड़े
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच नंबर 2 पर खेला जाना है। इसमें आईपीएल 2024 और 2025 के शाम के मैचों में औसत स्कोर 200 है, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए 3-2 का रिकॉर्ड है।
इस सीजन के एकमात्र मैच में, एसआरएच ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 242 रन बनाए और 47 रनों से जीत हासिल की। वहीं, पीबीकेएस ने इस सीजन में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपने छह मैचों में से पांच जीते हैं। इसलिए टॉस में दोनों टीमों की जीत की संभावना है। मैच से एक दिन पहले बारिश हुई थी और बुधवार को हैदराबाद में बादल छाए रहने की उम्मीद है।
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम के आंकड़े
| विवरण | आंकड़े |
|---|---|
| शहर | हैदराबाद |
| देश | भारत |
| पहला मैच | 22 अप्रैल 2008 |
| आखिरी T20 मैच | 03 मई 2026 |
| कुल मैच खेले गए | 88 |
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीते गए मैच | 38 मैच — 43.18% |
| लक्ष्य का पीछा करते हुए जीते गए मैच | 49 मैच — 55.68% |
| टॉस जीतने वाली टीम के जीते मैच | 32 मैच — 36.36% |
| टॉस हारने वाली टीम के जीते मैच | 55 मैच — 62.50% |
| बेनतीजा मैच | 1 मैच — 1.14% |
| सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी | 141 रन — अभिषेक शर्मा, सनराइजर्स हैदराबाद बनाम पंजाब किंग्स, 12 अप्रैल 2025 |
| सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन | 6/12 — अल्जारी जोसेफ, मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 06 अप्रैल 2019 |
| सर्वोच्च टीम स्कोर | 286/6 — सनराइजर्स हैदराबाद बनाम राजस्थान रॉयल्स, 23 मार्च 2025 |
| सबसे कम टीम स्कोर | 80 रन — दिल्ली कैपिटल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 04 मई 2013 |
| सबसे बड़ा सफल रन चेज | 160/3 — मुंबई इंडियंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद, 12 मई 2014 |
| प्रति विकेट औसत रन | 27.30 |
| प्रति ओवर औसत रन | 8.40 |
| पहले बल्लेबाजी का औसत स्कोर | 164.73 |
SRH vs PBKS दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा
इम्पैक्ट प्लेयर: साकिब हुसैन
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाक
यह भी पढ़ें: SRH vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 49, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
SRH vs PBKS मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?
पंजाब किंग्स पर सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा हेड-टू-हेड के साथ-साथ घरेलू मैदान पर भी भारी रहा है। दोनों के बीच हुए मुकाबलों में SRH ने 17 और PBKS ने 8 जीते हैं। वहीं, राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद की टीम 9-1 से आगे है। इन आंकड़ों के आधार यह कहना गलत नहीं होगा कि आज खेले जाने वाले मैच में पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद टीम जीत की प्रबल दावेदार है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।
लेखक के बारे में
मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।




