CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SRH vs PBKS Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 49, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम

इस लेख में जानें SRH vs PBKS Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड और Dream11 Free-to Play फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
SRH vs PBKS Dream11 Team
SRH vs PBKS Dream11 Team

SRH vs PBKS मैच प्रीव्यू:

आज IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पंजाब किंग्स से होगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद से 7:00 बजे से किया जाएगा। इस सीजन में दोनों टीमे पहले भी एक दूसरे के खिलाफ खेल चुकी है, जिसमें पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने लगातार अपने खेल में सुधार करते हुए शीर्ष-4 में जगह बनाई।

दूसरी तरफ जबकि पंजाब किंग्स टूर्नामेंट की शुरुआत से ही शानदार प्रदर्शन करती आ रही है। हालांकि दोनों टीमों को पिछले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। सनराइजर्स को कोलकाता के खिलाफ 7 विकेट से हार झेलनी पड़ी है, वही पंजाब किंग्स भी अपने हाल ही के मुकाबले में गुजरात टाइटंस से 4 विकेट से हारकर आ रही है। दोनों टीमों की मुख्य ताकत उनकी आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है, इसलिए जिस भी टीम के गेंदबाज संयम के साथ दवाब झेलने की क्षमता रखेंगे उसी टीम की विजेता बनने की संभावना ज्यादा है।

यह भी पढ़ें: 5 बल्लेबाज जिन्होंने एक T20 टूर्नामेंट में बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, तीसरे स्थान पर चौंकाने वाला नाम

SRH vs PBKS मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs PBKS
  • तारीख:  6 मई 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम, उप्पल, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 37-38°C
  • बारिश की संभावना: 1%
  • ह्यूमिडिटी: 24%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: L, W, W, W, W

टीम PBKS फॉर्म
PBKS हालिया फॉर्म: L, L, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

सनराइजर्स हैदराबाद   6
पंजाब किंग्स 4
बेनतीजा 0

राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम बल्लेबाजों के लिए एक बेहतरीन और अनुकूल मैदान है, जहाँ की पिच सपाट होती हैं और उनमें उछाल एक जैसा रहता है। यह T20 मैचों के लिए एक आदर्श जगह है, जहाँ अक्सर 200 से ज़्यादा का बड़ा स्कोर बनता है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 42%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 57%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (64%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 166
  • दूसरी पारी का औसत: 155

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SRH vs PBKS संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:

अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, इशान किशन (wk), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (c), शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन।

पंजाब किंग्स संभावित 11:

प्रभसिमरन सिंह (wk), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (c), सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विशक विजयकुमार, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
अभिषेक शर्मा BAT 440 0
हेनरिक क्लासेन WK 425 0
ईशान किशन WK 354 0
ईशान मलिंगा BOW 0 15

पंजाब किंग्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
प्रभसिमरन सिंह WK 361 0
श्रेयस अय्यर BAT 328 0
प्रियांश आर्य BAT 285 0
मार्कस स्टोइनिस BAT 150 6

 यह भी पढ़ें: IPL 2026: कल का DC vs CSK मैच किसने जीता? संजू सैमसन ने 87* रन बनाकर मचाया कोहराम

SRH vs PBKS कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
अभिषेक शर्मा प्रभसिमरन सिंह
हेनरिक क्लासेन श्रेयस अय्यर

SRH vs PBKS (Free-To-Play) फैंटेसी टीम सुझाव:

SRH vs PBKS
सनराइजर्स हैदराबाद vs पंजाब किंग्स Dream11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक अभिषेक शर्मा
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक हेनरिक क्लासेन
डिफरेंशियल पिक प्रभसिमरन सिंह, श्रेयस अय्यर
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 3-4-2-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

अभी हाल ही में पंजाब किंग्स के प्रदर्शन में गिरावट आई है, जबकि सनराइजर्स हैदराबाद ने सुधार किया है। इसके अलावा, दोनों टीमों के दरमियान खेले गए पिछले 10 मुकाबले में से सनराइजर्स हैदराबाद 6 मुकाबले जीतकर पंजाब पर हावी रही है। इसलिए सनराइजर्स हैदराबाद के पास इस मुकाबले को जीतने की संभावना अधिक है।

प्रेडिक्शन: सनराइजर्स हैदराबाद।

डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में