CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

IPL 2026: कल का DC vs CSK मैच किसने जीता? संजू सैमसन ने 87* रन बनाकर मचाया कोहराम

DC vs CSK मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने संजू सैमसन की पारी की बदौलत दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया और शेष गेंदों के हिसाब से डीसी के खिलाफ अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
CSK beat DC IPL 2026 48th Match
CSK beat DC IPL 2026 48th Match

Who won yesterday's DC vs CSK Match: 5 मई को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2026 के 48वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। घरेलू मैदान पर दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर सिर्फ 155 रन बनाए। चेन्नई ने जवाब में 17.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 159 रन बना लिए और 15 गेंद बाकी रहते आसानी से मैच अपने नाम कर लिया।

इस शानदार जीत के असली हीरो संजू सैमसन रहे। उन्होंने 52 गेंदों पर नाबाद 87 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 6 छक्के शामिल थे। दिल्ली के गेंदबाज उनके सामने पूरी तरह बेबस नजर आए। 

संजू सैमसन की मैच जिताऊ पारी, कार्तिक के साथ शतकीय साझेदारी निर्णायक 

156 रन का लक्ष्य कागज पर आसान लग रहा था, लेकिन दिल्ली की धीमी पिच पर संभलकर शुरुआत करनी जरूरी थी। चेन्नई सुपर किंग्स को पहला झटका 24 रन पर लगा, जब कप्तान रुतुराज गायकवाड़ मात्र 6 रन बनाकर लुंगी एनगिडी का शिकार बन गए। इसके बाद, उर्विल पटेल ने 9 गेंदों पर 17 रन की तेज पारी खेली। उनके आउट होने के बाद स्कोर 6.3 ओवर में 45/2 था। 

यहां से संजू सैमसन और कार्तिक शर्मा ने तीसरे विकेट के लिए अविजित 114 रनों की शानदार साझेदारी की। संजू ने 32 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया और आखिरी ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मैच 18वें ओवर में ही खत्म कर दिया। कार्तिक शर्मा ने 31 गेंदों पर नाबाद 41 रन बनाकर बेहतरीन साथ निभाया, जिसमें 4 चौके और 2 छक्के शामिल थे। दिल्ली की तरफ से अक्षर पटेल और लुंगी एनगिडी को 1-1 विकेट मिला।

दिल्ली की बल्लेबाजी फिर लड़खड़ाई, रिजवी और स्टब्स ने बचाई लाज

दिल्ली कैपिटल्स की बल्लेबाजी एक बार फिर लड़खड़ाई। पथुम निसांका 19, केएल राहुल 12, करुण नायर 13 और नितीश राणा 15 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौट गए। कप्तान अक्षर पटेल भी सिर्फ 2 रन बना सके, जिससे 10.6 ओवर में स्कोर 69/5 हो गया।

इस मुश्किल घड़ी में ट्रिस्टन स्टब्स (38) और समीर रिजवी (नाबाद 40) ने छठे विकेट के लिए 65 रनों की अहम साझेदारी की। रिजवी ने 24 गेंदों पर 4 छक्कों की मदद से टीम को 150 के पार पहुंचाया। आखिरी ओवर में आशुतोष शर्मा ने 5 गेंदों पर 14 रन ठोककर स्कोर 155 तक ले गए। चेन्नई की गेंदबाजी में नूर अहमद सबसे असरदार रहे, जिन्होंने 2 विकेट लिए। अकील हुसैन ने किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट झटका। मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह और जेमी ओवरटन को भी 1-1 विकेट मिला।

यह भी पढ़ें: RCB को लगा बड़ा झटका, IPL 2026 के बीच घर लौटे फिल साल्ट; जानें क्यों छोड़ा टीम का साथ

शेष गेंदों के लिहाज से दिल्ली पर चेन्नई की दूसरी सबसे बड़ी जीत 

यह जीत चेन्नई के लिए दिल्ली के खिलाफ गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी रही। CSK ने 15 गेंद बाकी रहते मैच जीता, जो उनके लिए एक बड़ी कामयाबी है। चेन्नई की दिल्ली पर सबसे बड़ी जीत 28 गेंदों की है, जो उन्होंने 2012 के सीजन में अपने घरेलू मैदान पर हासिल की थी। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 273 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में