CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
Dream11 Prediction today match: आज की टीम और फेंटेसी टिप्स

SRH vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 21, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम 

इस लेख में जानें SRH vs RR Dream11 Prediction, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11, हेड टू हेड रिकॉर्ड और Dream11 फेंटेसी टीम

CF
द्वाराCW Fantasy Hindi
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
SRH vs RR Dream11 Team
SRH vs RR Dream11 Team

SRH vs RR मैच प्रीव्यू:

आज सनराइजर्स हैदराबाद अपने होम ग्राउंड पर राजस्थान रॉयल्स से भिड़ेगी। इस मुकाबले का सीधा प्रसारण राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद से शाम 7:00 बजे से होगा। दुनिया की सबसे आक्रामक बल्लेबाजों से सजी सनराइजर्स हैदराबाद की मुश्किले अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है, वह हाल ही में अपना पिछला मुकाबला पंजाब किंग से 6 विकेट से हार गई। सनराइजर्स हैदराबाद को अपने आप को इस टूर्नामेंट में बनाए रखने के लिए जल्द ही अपनी रणनीति में जरूरी बदलाव करके जीत की राह पर लौटना होगा।

दूसरी तरफ राजस्थान का विजय रथ लगातार चला जा रहा है। इन्होंने पिछले मुकाबले में मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया है। राजस्थान ने लगातार चार मुकाबले जीतकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान पर अपना दबदबा बना रखा है। युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को रोक पाना सभी टीमों के लिए एक कठिन कार्य होता जा रहा है। इन्होंने पिछले मुकाबले में भी मात्र 26 गेंदों पर ताबड़तोड़ 78 रन बनाए, जिसमें 7 छक्के शामिल थे। दोनों टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है, जिससे उम्मीद है कि दर्शकों को एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिले।

SRH vs RR मैच डिटेल्स:

  • सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
  • मैच: SRH vs RR
  • तारीख: 13 अप्रैल 2026
  • मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
  • स्टेडियम: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
  • लाइव स्कोर: cricketwinner.com
  • लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार

हैदराबाद वेदर रिपोर्ट:

  • तापमान: 38-39°C
  • बारिश की संभावना: 0%
  • ह्यूमिडिटी: 22%

हालिया प्रदर्शन – पिछले 5 मैच

टीम SRH फॉर्म
SRH हालिया फॉर्म: L, L, W, L, W

टीम RR फॉर्म
RR हालिया फॉर्म: W, W, W, W, W

 

हेड-टू-हेड आंकड़े (पिछले 10 मैच):

सनराइजर्स हैदराबाद  6
राजस्थान रॉयल्स 4
बेनतीजा 0

राजीव गांधी स्टेडियम पिच रिपोर्ट:

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल है, और तेज आउटफील्ड के चलते हैं रन बनाना आसान हो जाता है। यह पिच अच्छा बाउंस देती है और यहाँ ज़्यादा स्कोर वाले, रोमांचक T20 मैच देखने को मिलते हैं। हालाँकि यह पिच पारंपरिक रूप से बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद रही है, लेकिन जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ता है, यह सूखकर स्पिनरों की मदद भी कर सकती है। 

  • पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत: 40%
  • पहले गेंदबाजी करते हुए जीत: 59%
  • सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज (60%)

औसत स्कोर

  • पहली पारी का औसत: 164
  • दूसरी पारी का औसत: 154

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना एक आदर्श रणनीति हो सकती है।

SRH vs RR संभावित प्लेइंग 11

सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), एच क्लासेन (विकेटकीपर), के नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, एस कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे

राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।

सनराइजर्स हैदराबाद से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ईशान किशन BAT 122 0
एच क्लासेन WK 184 0
अभिषेक शर्मा BAT 129 0
हर्ष दुबे BOW 13 5

राजस्थान रॉयल्स से टॉप पिक्स

खिलाड़ी  भूमिका रन विकेट
ध्रुव जुरेल WK 176 0
यशस्वी जयसवाल BAT 183 0
वैभव सूर्यवंशी BAT 200 0
रवि बिश्नोई BOW 0 9

यह भी पढ़ें: IPL के लिए PSL छोड़ा… पछतावा है?" पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर GT का पूर्व बल्लेबाज हैरान, वायरल हुआ रिएक्शन

SRH vs RR कप्तान और उपकप्तान विकल्प:

कप्तान उप कप्तान
वैभव सूर्यवंशी यशस्वी जयसवाल
एच क्लासेन अभिषेक शर्मा

SRH vs RR फैंटेसी टीम सुझाव:

SRH vs RR
सनराइजर्स हैदराबाद vs राजस्थान रॉयल्स 11 टिप्स:

स्मॉल लीग कैप्टन पिक वैभव सूर्यवंशी
हेड-टू-हेड कैप्टन पिक एच क्लासेन
डिफरेंशियल पिक अभिषेक शर्मा, यशस्वी जयसवाल
ड्रीम 11 टीम कांबिनेशन 2-5-2-2

मैच प्रेडिक्शन – कौन मारेगा बाजी?

राजस्थान रॉयल्स के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज शानदार फार्म में है, इन्होंने सभी मुकाबले में रन बनाए हैं जबकि सनराइजर्स हैदराबाद के गेंदबाज संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। इसलिए राजस्थान रॉयल्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।

संभावित विजेता: राजस्थान रॉयल्स।


डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में