CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

"IPL के लिए PSL छोड़ा… पछतावा है?" पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर GT का पूर्व बल्लेबाज हैरान, वायरल हुआ रिएक्शन

IPL के लिए PSL छोड़ने पर कुसल मेंडिस से पूछा गया अजीब सवाल, खिलाड़ी का रिएक्शन हुआ वायरल। जानें पूरा मामला।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Kusal Mendis IPL vs PSL सवाल वायरल रिएक्शन
Kusal Mendis IPL vs PSL सवाल वायरल रिएक्शन

भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले कुछ वर्षों में रिश्तों में तनाव बढ़ा है, जिसका असर क्रिकेट पर भी साफ तौर पर देखने को मिलता है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जा रही है। हालांकि, आईसीसी टूर्नामेंट्स और एशिया कप में ही दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं। मौजूदा समय में IPLऔर PSL दोनों लीग का आयोजन चल रहा है, जिसके चलते क्रिकेट से जुड़े कई सवाल और चर्चाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच अब एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं।

यह मामला कुसल मेंडिस से जुड़ा हुआ है, जिन्होंने पिछले साल सुरक्षा कारणों का हवाला देकर पाकिस्तान सुपर लीग में लौटने से इनकार कर दिया था।  और फिर इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में प्लेऑफ स्टेज के लिए गुजरात टाइटंस में जोस बटलर के रिप्लेसमेंट के रूप में शामिल हुए थे। हालांकि, नीलामी के दौरान मेंडिस को किसी भी टीम ने नहीं खरीदा और इसी वजह से उन्हें आईपीएल 2026 में खेलने का मौका नहीं मिला है। मौजूदा समय में दाएं हाथ का खिलाड़ी पीएसएल के 11वें सीजन में पेशावर जाल्मी के लिए खेलते हुए शानदार प्रदर्शन कर रहा है। 

शनिवार, 11 अप्रैल को कुसल मेंडिस ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 48 गेंदों में 74 रनों की पारी खेली और अपनी टीम की 76 रनों से जीत में प्लेयर ऑफ द मैच रहे। हालांकि, मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए इस विकेटकीपर-बल्लेबाज से एक पाकिस्तानी पत्रकार ने ऐसा सवाल कर लिया, जिसका वह जवाब नहीं दे पाए और काफी हैरानी भरा रिएक्शन दिया। 

पाकिस्तानी पत्रकार ने कुसल मेंडिस से पूछा IPL vs PSL वाला सवाल

पत्रकार ने कहा, 

"पिछले साल आपने पाकिस्तान सुपर लीग छोड़कर गुजरात टाइटंस के लिए बीच टूर्नामेंट में IPL खेला था। आपने सुरक्षा संबंधी चिंताएं जताई थीं। अब PSL आपको फिर सम्मान दे रहा है, लेकिन गुजरात टाइटंस ने आपको दोबारा नहीं चुना। क्या आपको PSL छोड़ने का कोई पछतावा है?"

यह सुनकर मेंडिस चुप रह गए और फिर मीडिया मैनेजर की तरफ देखते हुए मुस्कुराने लगे लेकिन कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद, पेशावर जाल्मी के मीडिया मैनेजर ने पत्रकार से कहा कि सवाल सिर्फ PSL 2026 तक सीमित रखें, लेकिन पत्रकार ने जवाब दिया कि यह PSL से जुड़ा सवाल ही है।

बता दें कि पिछले पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद, भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जैसा माहौल बन गया था। इसी वजह से दोनों ही देशों ने अपने-अपने यहां हो रही टी20 लीग को स्थगित कर दिया था। दोनों लीगों में बचे हुए मैचों के लिए कई विदेशी खिलाड़ियों के वापस न लौटने के कारण टीमों को उनकी जगह नए खिलाड़ियों को साइन करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें: MI vs RCB Dream11: IPL 2026 मैच 20 में कप्तानी के लिए ये 3 खिलाड़ी हैं बेस्ट, दिला सकते बड़ा फायदा

आईपीएल में, फ्रेंचाइजी को शेष सीजन के लिए अस्थायी खिलाड़ियों को साइन करने की अनुमति थी, लेकिन दिसंबर में होने वाली मिनी नीलामी में उन खिलाड़ियों को बरकरार नहीं रखा जा सका और उन्हें दोबारा प्लेयर पूल में शामिल होना पड़ा।

कुसल मेंडिस राष्ट्रीय टीम के लिए रवाना हुए जोस बटलर की जगह गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे। GT ने उन्हें 75 लाख रुपये में साइन किया। यह उनका पहला आईपीएल सीजन था और उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में डेब्यू किया, जिसमें उन्होंने 10 गेंदों में 20 रन बनाए थे।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 289 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में