SRH vs RR Pitch Report- जानें कैसा रहेगा हैदराबाद की पिच का मिजाज, कौन मार सकता है बाज़ी?
इस लेख में जानें राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम हैदराबाद पिच रिपोर्ट, IPL में आंकड़े तथा संभावित विजेता टीम

IPL 2026 के 21वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से होगा। दोनों टीमों की आक्रामक बल्लेबाजी यूनिट को देखते हुए एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है। सनराइजर्स हैदराबाद अपनी शुरुआत में रही अनियमितता के बाद वापसी करने की कोशिश करेगी। हैदराबाद अपनी विस्फोटक बैटिंग लाइनअप पर काफी हद तक निर्भर करेगी, क्योंकि उनके गेंदबाज अभी तक कोई खास प्रभाव नहीं डाल पाए हैं। टीम लगातार दो बार 200+ स्कोर करने के बावजूद भी टोटल को डिफेंड नहीं कर पाई है।
दूसरी ओर, रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक अपने सभी मुकाबले जीते हैं और वह आज भी अपनी लय को बरकरार रखने का लक्ष्य रखेगी। उनके पास एक संतुलित टीम है जिसमें यशस्वी जायसवाल, सूर्यवंशी जैसे आक्रामक बल्लेबाजों के साथ रवींद्र जडेजा और जोफ्रा आर्चर जैसे अनुभवी गेंदबाज शामिल हैं। यह मैच एक हाई-स्कोरिंग मुकाबला बन सकता है, क्योंकि दोनों टीमों के पास मजबूत बैटिंग यूनिट हैं; लेकिन मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि किस टीम का बॉलिंग आक्रमण दबाव को बेहतर तरीके से संभाल पाता है।
यह भी पढ़ें: SRH vs RR Dream11 Prediction, IPL 2026- मैच 21, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फेंटेसी टीम
SRH vs RR मैच डिटेल्स:
- सीरीज/टूर्नामेंट: IPL 2026
- मैच: SRH vs RR
- तारीख: 13 अप्रैल 2026
- मैच शुरू होने का समय: 07:30 PM IST
- स्टेडियम: राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम, हैदराबाद
- लाइव स्कोर: cricketwinner.com
- लाइव स्ट्रीमिंग: जियो हॉटस्टार
राजीव गांधी स्टेडियम, क्या कहते हैं आंकड़े?
राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आम तौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, खासकर T20 मैचों में। इस पिच पर सामान उछाल होने के कारण बल्लेबाजों को अपने शॉट्स खुलकर खेल सकते हैं। यहाँ अक्सर बड़े स्कोर वाले मैच देखने को मिलते हैं, जहाँ पावर प्ले में ही बड़े स्कोर देखने को मिले हैं। हालाँकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच थोड़ी धीमी पड़ने लगती है, जिससे स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम हो जाती है और उन्हें पिच से कुछ पकड़ मिलने लगती है।
तेज गेंदबाजों को नई गेंद से शुरुआत में थोड़ी मदद मिल सकती है, लेकिन उन्हें अपनी गेंदबाजी में विविधता पर निर्भर रहना पड़ता है। इसके अलावा, दूसरी पारी में अक्सर ओस की भूमिका काफी अहम हो जाती है, जिससे बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को थोड़ा फायदा मिलता है। कुल मिलाकर, यह एक संतुलित विकेट है, लेकिन यह बल्लेबाजों के लिए अधिक अनुकूल परिस्थितियों की ओर झुका हुआ है।
| पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत | 40% |
| पहले गेंदबाजी करते हुए जीत | 59% |
| सबसे अनुकूल: तेज गेंदबाज | 60% |
| पहली पारी का औसत | 164 |
| दूसरी पारी का औसत | 154 |
| उच्चतम स्कोर | 286/SRH |
| न्यूनतम स्कोर | 80-10/DC |
| प्राप्त उच्चतम लक्ष्य | 247/SRH |
| सुरक्षित न्यूनतम लक्ष्य | 118/SRH |
SRH vs RR संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद संभावित 11:
अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), एच क्लासेन (विकेटकीपर), के नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, सलिल अरोड़ा, एस कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे
राजस्थान रॉयल्स संभावित 11:
वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई।
सनराइजर्स वर्सिज रॉयल्स मैच भविष्यवाणी – कौन मारेगा बाजी?
SRH vs RR मैच में दोनो टीमों के पास आक्रामक बल्लेबाजी लाइनअप है इसलिए इस मैच का नतीजा काफी हद तक इस बात पर निर्भर करेगा कि किस टीम के गेंदबाज दबाव में संयम से काम लेते हैं। अभी तक हैदराबाद की तुलना में राजस्थान के गेंदबाजों ने ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया है। इसलिए राजस्थान रॉयल्स के यह मुकाबला जीतने की संभावना ज्यादा है।
डिस्क्लेमर: यह विश्लेषण और भविष्यवाणी टीम के फॉर्म, पिच की स्थिति और उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित है। यह केवल जानकारी के उद्देश्य से है और किसी भी परिणाम की गारंटी नहीं देता।




