CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

18 साल का पूरा हुआ विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर, जानें 18 नंबर की जर्सी के किंग कोहली के 18 साल में 18 कमाल

भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी रन मशीन में से एक विराट कोहली के इंटरनेशनल करियर के 18 साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने 18 अगस्त 2008 को श्रीलंका के खिलाफ अपने करियर की शुरुआत की थी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Virat Kohli
Virat Kohli

Virat Kohli's 18 Years of International Cricket: 18 साल पहले 19 साल का एक युवा लड़का श्रीलंका के खिलाफ मैदान पर उतरा था। शायद उस वक्त किसी ने नहीं सोचा होगा कि दांबुला से शुरू हुआ यह सफर आने वाले वर्षों में भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानियों में बदल जाएगा। 18 अगस्त 2008 को विराट कोहलीने श्रीलंका के खिलाफ अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था और आज उसी तारीख को उनका इंटरनेशनल क्रिकेट में 18 साल का सफर पूरा हो गया है।

विराट कोहली ने 18 अगस्त को किया था इंटरनेशनल डेब्यू

पहले मैच में बल्ले से सिर्फ 12 रन आए, लेकिन उस छोटी-सी शुरुआत के पीछे छिपी कहानी बेहद बड़ी थी। इसके बाद आया कप्तानी का दौर, रिकॉर्ड्स की बारिश, लक्ष्य का पीछा करते हुए ऐतिहासिक पारियां, वर्ल्ड कप की यादगार पल और वो जुनून, जिसने उन्हें दुनिया के सबसे चर्चित क्रिकेटरों में शामिल कर दिया।

किंग कोहली का 18 साल का इंटरनेशनल सफर पूरा

18 साल… और 18 ऐसे कारनामे, जो बताते हैं कि विराट कोहली सिर्फ एक बल्लेबाज नहीं, बल्कि एक पूरे क्रिकेट युग का नाम क्यों बन गए। आइए नजर डालते हैं उनके करियर के उन रिकॉर्ड्स पर, जिन्होंने ‘किंग कोहली’ को क्रिकेट इतिहास में अलग मुकाम दिया।

 18 साल, विराट कोहली के 18 ऐतिहासिक कारनामे

 #1. वनडे शतकों का ऐसा शिखर, जहां पहुंचना आसान नहीं: विराट कोहली वनडे क्रिकेट में 50+ शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। उनके नाम अब तक 54 वनडे शतक दर्ज हैं।

 #2. रन चेज में विराट का कोई मुकाबला नहीं: जब लक्ष्य का पीछा करने की बात आती है तो विराट का बल्ला और भी खतरनाक हो जाता है। उन्होंने चेज करते हुए 29 वनडे शतक लगाए, जिनमें 24 भारत की जीत में आए।

 #3. कप्तानी में भी छोड़ी अलग छाप: विराट कोहली भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तानों में शामिल हैं। उनकी कप्तानी में भारत ने 40 टेस्ट मैच जीते, जो किसी भारतीय कप्तान के लिए रिकॉर्ड है।

यह भी पढ़े- सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, अब तोड़ना लगभग नामुमकिन!

 #4. लगातार दो साल शतकों की बौछार: 2017 और 2018 में विराट ने बल्लेबाजी का ऐसा तूफान मचाया कि दोनों कैलेंडर ईयर में 11-11 अंतरराष्ट्रीय शतक जड़ दिए।

 #5. अवॉर्ड्स की रेस में सिर्फ एक नाम आगे: मैच का रुख बदलने वाली पारियों के लिए विराट कोहली को 71 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिले हैं। इस मामले में ओवरऑल उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर हैं।

 #6. टेस्ट में 7000 रन की रफ्तार भी ऐतिहासिक: भारतीय बल्लेबाजों में टेस्ट क्रिकेट में 7000 रन सबसे तेजी से पूरे करने का रिकॉर्ड विराट के नाम है। उन्होंने यह मुकाम 81 मैचों में हासिल किया।

 #7. कप्तान विराट का डबल सेंचुरी वाला जलवा: टेस्ट कप्तान के रूप में विराट कोहली ने 7 दोहरे शतक लगाए। दुनिया में किसी कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा टेस्ट डबल सेंचुरी के रिकॉर्ड में उनका नाम सबसे ऊपर है।

 #8. विदेशी जमीन पर लगातार चार शतक: विदेशी धरती पर टेस्ट सीरीज में लगातार चार शतक लगाने वाले विराट पहले भारतीय बल्लेबाज बने। यह उपलब्धि उनकी विदेशी परिस्थितियों में बल्लेबाजी की क्षमता को दिखाती है।

 #9. कप्तान रहते सबसे तेज भारतीय टेस्ट शतक: 2017 में श्रीलंका के खिलाफ विराट ने महज 93 गेंदों में शतक ठोक दिया था। यह किसी भारतीय कप्तान द्वारा टेस्ट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड है।

 #10. वर्ल्ड कप में रनों का सबसे बड़ा पहाड़: 2023 वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली ने बल्ले से इतिहास रच दिया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 765 रन बनाए, जो एक वर्ल्ड कप में किसी बल्लेबाज के सबसे ज्यादा रन हैं।

 #11. हर हजार रन पर विराट की रफ्तार सबसे तेज: वनडे में 8 हजार से लेकर 14 हजार रन तक पहुंचने के मामले में विराट ने लगातार सबसे तेज बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड कायम किया।

 #12. तीनों फॉर्मेट में 900+ रेटिंग का अनोखा रिकॉर्ड: विराट कोहली उन चुनिंदा खिलाड़ियों में नहीं, बल्कि इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल—तीनों में ICC रैंकिंग में 900+ रेटिंग पॉइंट हासिल किए।

 #13. सीरीज के असली ‘प्लेयर’ भी विराट: सिर्फ मैच जिताने में ही नहीं, पूरी सीरीज में लगातार प्रदर्शन करने के मामले में भी विराट आगे हैं। उनके नाम 22 प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड हैं।

 #14. श्रीलंका के खिलाफ विराट के बल्ले की धूम: किसी एक टीम के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट के नाम है। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 10 वनडे शतक लगाए हैं।

 #15. श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में शतकों का रिकॉर्ड: सिर्फ वनडे ही नहीं, सभी फॉर्मेट मिलाकर श्रीलंका के खिलाफ विराट ने 15 इंटरनेशनल शतक लगाए हैं।

 #16. वेस्टइंडीज के खिलाफ भी विराट का दबदबा: वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी विराट कोहली हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 9 शतक जमाए हैं।

 #17. एक दशक में 20 हजार रन: 2011 से 2020 के बीच विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 20,000 से ज्यादा रन बनाए। एक दशक में यह आंकड़ा छूने वाले वह इकलौते क्रिकेटर हैं।

 #18. T20I में भी अवॉर्ड्स के बादशाह: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में विराट कोहली ने अपने प्रदर्शन का लोहा मनवाते हुए 7 बार प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीता है—जो इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा है।

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में