CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में बनाया ऐसा रिकॉर्ड, अब तोड़ना लगभग नामुमकिन!

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इंटरनेशनल क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की फेहरिस्त तैयार की हैं, जिसमें कुछ ऐसे वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं, जिन्हें तोड़ पाना मुश्किल है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Sachin Tendulkar's most unique record in Test cricket
Sachin Tendulkar's most unique record in Test cricket

Sachin Tendulkar's most unique record in Test cricket: सचिन तेंदुलकर का नाम आते ही क्रिकेट के बड़े-बड़े रिकॉर्ड आंखों के सामने घूमने लगते हैं। ये वो खिलाड़ी है जिसे वर्ल्ड क्रिकेट में रिकॉर्ड के सबसे बड़े शहंशाह के रूप में माना जाता है। सबसे ज्यादा रन बनाने से लेकर सबसे ज्यादा शतक जैसे बड़े रिकॉर्ड्स के साथ ही क्रिकेट के भगवान सचिन के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट के अनगिनत रिकॉर्ड नजर आते हैं।

सचिन तेंदुलकर के नाम है टेस्ट में एक खास वर्ल्ड रिकॉर्ड

रिकॉर्ड के सरताज सचिन तेंदुलकर के कुछ रिकॉर्ड्स टूट रहे हैं, तो कुछ आने वाले वक्त में टूट सकते हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में उनके नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है, जिसे देखकर आज भी फैंस हैरान रह जाते हैं। सालों बीत गए, कई दिग्गज आए और कई रिकॉर्ड टूटे, लेकिन सचिन के इस खास रिकॉर्ड तक पहुंचना किसी के लिए आसान नहीं रहा। इसी वजह से सवाल उठता है कि क्या आने वाली 100 साल की क्रिकेट भी सचिन तेंदुलकर के इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाएगी?

चलिए हम आपको इस आर्टिकल में सचिन तेंदुलकर के नाम इस खास वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में बताते हैं, जिसे तोड़ माना लगभग नामुकिन सा लगता है।

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 59 वेन्यू पर खेले हैं सचिन तेंदुलकर

टेस्ट क्रिकेट में रिकॉर्ड्स की बात हो और सचिन तेंदुलकर का नाम न आए, ऐसा होना लगभग नामुमकिन है। बल्ले से रनों और शतकों की बेमिसाल दुनिया बनाने वाले सचिन के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड भी दर्ज है, जो उनकी लंबी और शानदार क्रिकेट सफर को बयां करता है। सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेलने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर के दौरान कुल 59 अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट मैच खेले।

वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज शिवनरेन चंद्रपॉल 58 वेन्यू के साथ दूसरे स्थान पर

इस खास उपलब्धि के मामले में सचिन ने दुनिया के कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ा है। उनके सबसे करीब वेस्टइंडीज के पूर्व महान बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल हैं, जिन्होंने 58 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मुकाबले खेले। यानी सचिन और चंद्रपॉल के बीच सिर्फ एक वेन्यू का अंतर है। यह आंकड़ा बताता है कि सचिन ने अपने लंबे करियर में क्रिकेट खेलने वाले लगभग हर बड़े देश और मैदान का अनुभव हासिल किया।

एक्टिव खिलाड़ियों में जो रूट ही 52 वेन्यू के साथ लिस्ट में शामिल

इस सूची में भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ भी तीसरे स्थान पर हैं। द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 55 अलग-अलग वेन्यू पर मुकाबले खेले। वहीं इंग्लैंड के मौजूदा दिग्गज बल्लेबाज जो रूट 52 वेन्यू के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं। जो रूट इस वक्त एक्टिव बल्लेबाजों की सूची में है, जो सचिन के सबसे करीब तो हैं, लेकिन अभी भी उन्हें करीब 7-8 वेन्यू पर खेलना होगा, तब जाकर वो सचिन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं, लेकिन ये लगभग अब इस पड़ाव पर नामुमकिन दिखता है। इसके अलावा भारत के ही वीवीएस लक्ष्मण ने 52 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मैच खेले हैं, जबकि महान स्पिनर अनिल कुंबले के नाम 51 वेन्यू हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर ने भी 51 अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट खेला।

यह भी पढ़े- टेस्ट क्रिकेट की वो 5 पारियां जिसमें खेले गए सबसे ज्यादा ओवर, पारी खत्म होने में लग गए कईं दिन

50 से ज्यादा वेन्यू पर खेल चुके दिग्गज

इस रिकॉर्ड की सूची में इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी शामिल हैं, जिन्होंने 50 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मुकाबले खेले। दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक्स कैलिस और श्रीलंका के पूर्व कप्तान महेला जयवर्धने ने भी 50-50 अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट मैच खेले।

सचिन तेंदुलकर का ये रिकॉर्ड तोड़ना है मुश्किल

सचिन का यह रिकॉर्ड इसलिए और खास हो जाता है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट का इतिहास 100 साल से भी ज्यादा पुराना है। इस दौरान कई महान खिलाड़ियों ने लंबे करियर खेले, लेकिन 59 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मैच खेलने की उपलब्धि हासिल करना हर किसी के बस की बात नहीं रही। सचिन का करीब 24 साल का अंतरराष्ट्रीय करियर न सिर्फ आंकड़ों से भरा रहा, बल्कि दुनिया के अलग-अलग क्रिकेट मैदानों पर उनकी मौजूदगी ने इस रिकॉर्ड को भी खास बना दिया।

टैग:India
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में