CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

टेस्ट क्रिकेट की वो 5 पारियां जिसमें खेले गए सबसे ज्यादा ओवर, पारी खत्म होने में लग गए कईं दिन

टेस्ट क्रिकेट के 150 साल के इतिहास में कुछ ऐसी ऐतिहासिक पारियां शामिल रही हैं, जब टीमों ने कुछ घंटों नहीं बल्कि कुछ दिन तक बल्लेबाजी कर सबसे ज्यादा ओवर्स खेलने का रिकॉर्ड बनाया

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Most overs in an innings in Test Cricket History
Most overs in an innings in Test Cricket History

Most overs in an innings in Test Cricket History: आज के क्रिकेट में जहां बल्लेबाज 100 रन के लिए भी तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं और टेस्ट मैच में 90 ओवर का एक दिन पूरा होना बड़ी बात माना जाता है, जहां टेस्ट मैच कभी 2-3 दिन में खत्म हो जाते हैं, तो वहीं कुछ सालों से चौथे और पांचवें दिन में मैच का नजीता सामने आ ही जाता है।

वहीं क्रिकेट का एक ऐसा दौर भी था जब एक टीम की एक ही पारी 300 से ज्यादा ओवर तक चलती थी। बल्लेबाज घंटों नहीं, बल्कि कई दिनों तक क्रीज पर टिके रहते थे और गेंदबाजों के सामने धैर्य की असली परीक्षा होती थी। इन ऐतिहासिक मुकाबलों में कहीं 900 से ज्यादा रन बने, कहीं एक बल्लेबाज ने 15 घंटे से ज्यादा बल्लेबाजी की और कहीं मैच का नतीजा ही बल्लेबाजों की लंबी पारी के कारण बदल गया। तो चलिए आज इस खास आर्टिकल में जानते हैं क्रिकेट इतिहास की वो 5 पारियां जिसमें खेले गए सबसे ज्यादा ओवर्स...

#5. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड (1964): 293.1 ओवर

1964 का मैनचेस्टर टेस्ट इस सूची में सबसे बाद का मुकाबला है और इसमें भी बल्लेबाजी ने मैच को लगभग ड्रॉ की ओर धकेल दिया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 656/8 घोषित किए, जिसमें बॉब सिम्पसन ने शानदार 311 रन बनाए। जवाब में इंग्लैंडने 293.1 ओवर में 611 रन बनाए। इंग्लैंड की तरफ से केन बैरिंगटन ने 256 रन, जबकि कप्तान टेड डेक्सटर ने 174 रन बनाए। इंग्लैंड की विशाल पारी खत्म होने के बाद ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी खेलने का सिर्फ 2 ओवर का मौका मिला और उसने 4/0 बनाए। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। यह मुकाबला दिखाता है कि उस दौर में टेस्ट क्रिकेट में समय और धैर्य कितना महत्वपूर्ण था।

#4. इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया (1886):  304.1 ओवर

1886 के ओवल टेस्ट में भी बल्लेबाजों ने गेंदबाजों की कड़ी परीक्षा ली। इंग्लैंड ने पहली पारी में 304.1 ओवर में 434 रन बनाए। इस पारी के सबसे बड़े स्टार थे महान बल्लेबाज डब्ल्यू.जी. ग्रेस, जिन्होंने 170 रन की शानदार पारी खेली। उनके अलावा वॉल्टर रीड ने 117 और जॉन ब्रिग्स ने 53 रन बनाए। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों में थॉमस गैरेट ने 3 और फ्रेड स्पॉफोर्थ ने 3 विकेट लिए, लेकिन इंग्लैंड को आउट करने में उन्हें 300 से ज्यादा ओवर लगाने पड़े। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया सिर्फ 68 रन पर आउट हो गया और फॉलोऑन में भी 149 रन ही बना सका। इंग्लैंड ने मुकाबला एक पारी और 217 रन से जीत लिया।

#3. ऑस्ट्रेलिया vs इंग्लैंड   (1884) : 311 ओवर

1884 के ओवल टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने उस दौर के क्रिकेट की एक अविश्वसनीय बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 311 ओवर में 551 रन बनाए। कप्तान बिली मर्डोक ने 211 रन की शानदार पारी खेली और टेस्ट क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। पर्सी मैकडॉनेल ने 103 और टुप स्कॉट ने 102 रन जोड़े। ऑस्ट्रेलिया की पारी रोकने के लिए इंग्लैंड ने कुल 11 गेंदबाजों का इस्तेमाल किया, जिसमें विकेटकीपर ए. लिटलटन भी शामिल थे। इंग्लैंड ने जवाब में 346 रन बनाए और उसे फॉलोऑन खेलना पड़ा। हालांकि समय खत्म होने तक इंग्लैंड 85/2 पर था और मुकाबला ड्रॉ हो गया।

यह भी पढ़े- दिग्गजों की लिस्ट में पडिक्कल की एंट्री! 167 रन के साथ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

#2. पाकिस्तान vs वेस्टइंडीज  (1958):  319 ओवर

ब्रिजटाउन में 1958 का मुकाबला पाकिस्तान के लिए लगभग असंभव स्थिति से वापसी की कहानी बना। वेस्टइंडीज ने पहली पारी में 579/9 घोषित किए, जबकि पाकिस्तान सिर्फ 106 रन पर आउट हो गया। फॉलोऑन के बाद पाकिस्तान ने 319 ओवर में 657/8 घोषित किए। इस पारी के हीरो थे हनिफ मोहम्मद, जिन्होंने 337 रन की ऐतिहासिक पारी खेली और 970 मिनट तक बल्लेबाजी की। उनके साथ इम्तियाज अहमद ने 91 रन बनाए। पाकिस्तान की इस मैराथन पारी ने मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। अंत में वेस्टइंडीज को केवल 185 रन का लक्ष्य मिला, लेकिन वह 28/0 तक ही पहुंच सका और मुकाबला ड्रॉ हो गया।

#1. इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया (1938): 335.2 ओवर

द ओवल में 1938 का यह टेस्ट टेस्ट क्रिकेट की सबसे अविश्वसनीय पारियों में शामिल है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 335.2 ओवर में 903/7 घोषित किए। इस विशाल स्कोर की नींव लेन हटन के 364 रन ने रखी, जबकि मॉरिस लेयलैंड ने 187 और जो हार्डस्टाफ ने नाबाद 169 रन बनाए। हटन ने अकेले 847 गेंदों का सामना किया और उस समय टेस्ट क्रिकेट का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया। जवाब में ऑस्ट्रेलिया पहली पारी में 201 और फॉलोऑन के बाद 123 रन पर सिमट गया। इंग्लैंड ने यह मुकाबला पारी और 579 रन से जीता।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में