CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

दिग्गजों की लिस्ट में पडिक्कल की एंट्री! 167 रन के साथ बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा होनहार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में 167 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी के दौरान उन्होंने कईं मुकाम हासिल किए।

Devdutt Padikkal's brilliance in Galle
Devdutt Padikkal's brilliance in Galle

Devdutt Padikkal's brilliance in Galle: टीम इंडिया के युवा प्रतिभाशाली बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका की धरती पर कमाल कर दिया है। भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल में खेला जा रहा है, जहां कर्नाटक के स्टार बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन की बेहतरीन पारी खेली और इस पारी के साथ ही उन्होंने कईं बड़े मुकाम हासिल किए।

देवदत्त पडिक्कल ने बनाएं 4 खास रिकॉर्ड

इस सीरीज में साई सुदर्शन के चोटिल होने की वजह से नंबर-3 पर देवदत्त पडिक्कल को मौका मिला और उन्होंने इसे दोनों ही हाथों से भुनाया। अपने करियर के तीसरे ही टेस्ट मैच में श्रीलंका जैसी कंडीशन में 230 गेंदों का सामना करते हुए 15 चौकों और 1 छक्के की मदद से 167 रन की जबरदस्त पारी खेली। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इस पारी के साथ ही 4 बड़े खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं देवदत्त पडिक्कल के द्वारा बनाएं गए वो 4 रिकॉर्ड्स।

#1. श्रीलंका में 150+ रन बनाने वाले 5वें भारतीय बने पडिक्कल

भारतीय  क्रिकेट टीम के उभरते हुए बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने गॉल टेस्ट में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 150 रनों का आंकड़ा पार किया। इसके साथ ही उन्होंने श्रीलंकाई सरजमीं पर टेस्ट पारी में 150 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की खास लिस्ट में जगह बना ली। पडिक्कल ऐसा करने वाले 5वें भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले वीरेंद्र सहवाग, शिखर धवन, सचिन तेंदुलकर और चेतेश्वर पुजारा श्रीलंका में यह कारनामा कर चुके हैं।

 #2. सचिन के बाद श्रीलंका में सबसे बड़ी भारतीय पारियों में पडिक्कल की एंट्री

श्रीलंका में किसी भारतीय बल्लेबाज द्वारा टेस्ट पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने यहां 203 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं वीरेंद्र सहवाग 201 रन के साथ दूसरे और शिखर धवन 190 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। गॉल टेस्ट में देवदत्त पडिक्कल ने 167 रन बनाकर इस खास सूची में अपनी जगह बना ली है, जबकि चेतेश्वर पुजारा 153 रन के साथ उनके पीछे हैं।

यह भी पढ़े- जिस ट्रॉफी का LSG को 5 साल से इंतजार… वो गोयनका ने विदेश में उठा ली! जोस बटलर ने दिलाया खिताब

#3. पडिक्कल ने रोहित शर्मा को भी पीछे छोड़ा

देवदत्त पडिक्कल की 167 रनों की पारी ने उन्हें एक और खास भारतीय रिकॉर्ड के करीब पहुंचा दिया। रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 176 रन की पारी खेली थी, लेकिन वह स्टंप आउट हुए थे। गॉल टेस्ट में पडिक्कल भी 167 रन बनाकर स्टंप आउट हुए। इस आंकड़े के साथ वह स्टंप आउट होने वाली भारतीय बल्लेबाजों की बड़ी पारियों की सूची में दूसरे स्थान पर नजर आ रहे हैं।

 #4. 15 अगस्त को शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने पडिक्कल

देवदत्त पडिक्कल के लिए गॉल टेस्ट की यह पारी इसलिए भी बेहद खास रही, क्योंकि उन्होंने 15 अगस्त के दिन टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बनने का गौरव हासिल किया। देश के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पडिक्कल ने अपने बल्ले से इतिहास रच दिया। उनकी यह पारी सिर्फ रिकॉर्ड के लिहाज से ही नहीं, बल्कि तारीख के कारण भी भारतीय क्रिकेट के इतिहास में खास बन गई।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 124 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में