CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

जिस ट्रॉफी का LSG को 5 साल से इंतजार… वो गोयनका ने विदेश में उठा ली! जोस बटलर ने दिलाया खिताब

इंग्लैंड में खेली गई दं हंड्रेड लीग 2026 के मेंस इवेंट को संजीव गोयनका की टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने जीत लिया है। उन्होंने फाइनल मुकाबले में ट्रेंट रॉकेट्स को मात दी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Manchester Super Giants win Hundred 2026 title
Manchester Super Giants win Hundred 2026 title

Manchester Super Giants win Hundred 2026 title: जिस ट्रॉफी के लिए संजीव गोयनका की लखनऊ सुपर जायंट्स को आईपीएल में पांच साल से इंतजार है, उसी मालिक की दूसरी टीम ने इंग्लैंड में कमाल कर दिया। 2022 में आईपीएल में कदम रखने वाली LSG अब तक खिताबी मुकाबले तक भी नहीं पहुंच सकी, जबकि गोयनका की नई टीम मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने The Hundred में अपने पहले ही सीजन में इतिहास रचते हुए ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

आईपीएल में 5 साल तक खाली हाथ, इंग्लैंड में पहली बार में चैंपियन बनी गोयनका की टीम

लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर रविवार को इस टूर्नामेंट की खिताबी टक्कर हुई। जहां जोस बटलर की कप्तानी वाली मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराकर पहली बार मेंस क्रिकेट द हंड्रेड लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। संजीव गोयनका की मैनचेस्टर सुपर जायंट्स का यह सफर उस समय शुरू हुआ, जब  द हंड्रेड लीग में फ्रेंचाइजी के नए मालिकों और IPL मॉडल के प्रभाव के चलते टीमों का नया रूप सामने आया। लेकिन किसी ने शायद नहीं सोचा होगा कि नई पहचान के साथ उतरने वाली सुपर जायंट्स पहली ही कोशिश में ट्रॉफी उठा लेगी।

मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड 2026 का जीता खिताब

खिताबी मुकाबले में जोस बटलर की टीम ने न्यूजीलैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज टिम सैफर्ट ने फाइनल में 38 गेंदों पर 72 रन की विस्फोटक पारी खेलकर जीत की नींव रखी और मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने 159 रन के लक्ष्य को 2 गेंद बाकी रहते 5 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया।

द हंड्रेड में जोस बटलर की कप्तानी में पहले ही सीजन सुपरजायंट्स ने किया कमाल

द हंड्रेड लीग 2026 के फाइनल मैच में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स और ट्रेंट रॉकेट्स की टीमें खेलने उतरी। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करने उतरी ट्रेंट रॉकेट्स ने 100 गेंदों में 8 विकेट खोकर 158 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से एनेयूरिन डोनाल्ड ने 38 रन की उपयोगी पारी खेली, जबकि लुईस ग्रेगरी ने 32 और बेन डकेट ने 31 रन जोड़कर स्कोर अच्छी स्थिति तक पहुंचाया। मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की गेंदबाजी में नूर अहमद सबसे प्रभावी रहे, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए। सोनी बेकर ने भी 2 सफलताएं हासिल कीं।

यह भी पढ़े-बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद दर्ज की पहली जीत; डार्विन में कंगारुओं को 9 विकेट से हराया 

159 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स की दमदार शुरुआत हुई और टिम सैफर्ट आते ही अलग ही अंदाज में खेलने लगे। उन्होंने महज 38 गेंदों में 72 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 7 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। सैफर्ट की इस विस्फोटक बल्लेबाजी ने MSG को लक्ष्य के बेहद करीब पहुंचा दिया।

मैनचेस्टर ने फाइनल में ट्रेंट रॉकेट्स को 5 विकेट से हराया

सैफर्ट के अलावा पॉल वॉल्टर ने 22, कप्तान जोस बटलर ने 23 और लुस डु प्लॉय ने नाबाद 27 रन बनाकर टीम को मंजिल की ओर बढ़ाया। हालांकि मुकाबले का रोमांच आखिरी पलों तक बना रहा। अंतिम तीन गेंदों में MSG को जीत के लिए 3 रन की जरूरत थी और दबाव अपने चरम पर था। तभी लियाम डॉसन ने जोरदार छक्का लगाकर मैच को फिनिश कर दिया। MSG ने 98 गेंदों में 159 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए 5 विकेट से फाइनल अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही जोस  की कप्तानी में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स ने द हंड्रेड के अपने पहले ही अभियान को खिताबी जीत के साथ यादगार बना दिया।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में