CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

बांग्लादेश ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया में 23 साल बाद दर्ज की पहली जीत; डार्विन में कंगारुओं को 9 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने इतिहास रचते हुए कंगारूओं की जमीं पर टेस्ट में पहली जीत दर्ज की।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 3 मिनट पढ़ें
Bangladesh created history in Australia
Bangladesh created history in Australia

Bangladesh created history in Australia: बांग्लादेश क्रिकेट टीमने ऑस्ट्रेलिया में इतिहास रचते हुए हैरतअंगेज जीत हासिल की है। वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीमों में से एक ऑस्ट्रेलिया को उनके ही घर में बांग्लादेश ने 23 साल के इतिहास में पहली जीत हासिल कर क्रिकेट जगत को हैरान कर दिया है। डार्विन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9  विकेट से हरा दिया।

बांग्लादेश ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से हराकर रचा इतिहास

मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी को बांग्लादेश ने 284 रन के स्कोर पर निपटा दी और जीत के लिए मिले 57 रन के लक्ष्य को एशियाई टीम ने 1 विकेट खोकर हासिल करते हुए अपने टेस्ट क्रिकेट इतिहास की सबसे यादगार जीत हासिल की।

पहली पारी में बांग्लादेश ने हासिल की थी 228 रन की बढ़त

टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने वाली मेजबान ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में बांग्लादेश ने पहले ही दिन सिर्फ 198 रन के स्कोर पर ढेर कर दिया। इसके बाद बांग्लादेशी टाइगर्स ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए दूसरी पारी में स्टार्क, कमिंस, लॉयन जैसे गेंदबाजों को खूब छकाया और तीसरे दिन तक बल्लेबाजी करते हुए 426 रन बनाकर 228 रन की लीड लेकर जीत की उम्मीदें जगा दी।

ग्रीन ने लगाया शतक, लेकिन कंगारू टीम दूसरी पारी में हुई 284 रन पर ढेर

ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी ज्यादा कुछ खास नहीं कर सके और ट्रेविस हेड और जेक वेदरल्ड जल्दी ही चलते बने। स्टीव स्मिथ ने कुछ देर रूकने की कोशिश की और लाबुशेन के साथ पारी को आगे बढ़ाया लेकिन फिर लाबुशेन 36 और स्मिथ 44 रन बनाकर आउट हो गए और यहीं से ऑस्ट्रेलिया की एक बड़ी हार तय हो गई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम ने 4 विकेट पर 161 रन बना लिए थे और कैमरन ग्रीन का साथ एलेक्स कैरी दे रहे थे। दोनों के बीच एक साझेदारी बन रही थी।

यह भी पढ़े- नंबर-3 पर शतक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लेफ्ट हैंडर भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर सचिन का साथी

मेहदी हसन ने दूसरी पारी में झटके 5 विकेट

लेकिन चौथे दिन की शुरुआत में एलेक्स कैरी भी 30 रन बनाकर चलते बने और ब्यू वेबस्टर भी कुछ खास नहीं कर सके। एक छोर से कैमरन ग्रीन बने रहे और पहले स्टार्क और बाद में नाथन लियोन के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर अपना शतक पूरा किया। लेकिन शतक बनाने के बाद कैमरन ग्रीन (104 रन) भी पवेलियन लौट गए और मेहदी हसन ने कंगारू पारी को 284 के स्कोर पर समेट दिया। मेहदी हसन ने फिरकी का कमाल दिखाते हुए 5 विकेट झटके।

बांग्लादेश ने 1 विकेट खोकर हासिल किया 57 रन का लक्ष्य

बांग्लादेश 57 रन का लक्ष्य मिला और दूसरे ही ओवर में पहली पारी के शतकवीर तंजीद हसन को हेजलवुड ने बोल्ड कर दिया। इसके बाद शादमन इस्लाम और मोमिनुल हक ने ऑस्ट्रेलिया को कोई चमत्कार नहीं करने दिया और तेजी से रन बनाए। दोनों ने ऑस्ट्रेलिया अटैक का बखूबी सामना किया और दूसरे विकेट के लिए 50 से ज्यादा रन की साझेदारी कर अपनी टीम इतिहास की सबसे यादगार जीत दिला दी। शदमन इस्लाम ने 25 और मोमिनुल हक ने 30 रन की नाबाद पारियां खेली।  

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में