CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

नंबर-3 पर शतक सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लेफ्ट हैंडर भारतीय बल्लेबाज, टॉप पर सचिन का साथी

भारतीय क्रिकेट इतिहास में नंबर-3 पर एक से एक दिग्गज बल्लेबाज रहे थे, जिसमें बाएं हाथ के बल्लेबाजों में कुछ ही नामी बल्लेबाज हुए। इस खास सूची में अब देवदत्त पडिक्कल ने भी अपना नाम शुमार किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
India LHBs with Test hundreds from No.3
India LHBs with Test hundreds from No.3

India LHBs with Test hundreds from No.3:  क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में नंबर-3 का क्रम बहुत ही अहम माना जाता है। बात जब टेस्ट क्रिकेट की हो तो नंबर-3 का स्थान हमेशा से बेहद खास रहा है, क्योंकि इस पोजिशन पर उतरने वाले बल्लेबाज को नई गेंद के शुरुआती खतरे के बीच पारी को संभालने के साथ-साथ बड़े स्कोर की नींव भी रखनी होती है।भारतीय क्रिकेट में एक से एक नंबर-3 के बल्लेबाज रहे हैं, जिसमें राहुल द्रविड़ का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।

नंबर-3 पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लेफ्ट हैंड भारतीय बल्लेबाज

भारतीय क्रिकेट में कई दिग्गजों ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया है, लेकिन लेफ्ट हैंडर बल्लेबाजों की बात करें तो नंबर-3 पर बहुत कम ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में अपना प्रभुत्व स्थापित किया हो। इस क्रम पर शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए खास पल होता है और भारतीय क्रिकेट में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले बल्लेबाज बहुत कम है, तो चलिए इस लिस्ट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों के बारे में आपको बताते हैं।

#3. सलीम दुरानी, ​​​​बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ, देवदत्त पडिक्कल- 1 शतक

भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट में शानदार शतक लगाया। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने शतक लगाने के साथ ही एक खास सूची में अपनी जगह बना ली। वो भारत के लिए टेस्ट फॉर्मेट में नंबर-3 पर शतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शुमार हो गए, जिसमें भारत के लिए इस क्रम प 1 शतक लगाने वाले बाएं हाथ के बल्लेबाजों में पूर्व भारतीय बल्लेबाजों सलीम दुरानी, ​​​​बापू नाडकर्णी, अजीत वाडेकर, एकनाथ सोलकर, सुरिंदर अमरनाथ के साथ जगह बना ली है।

#2. सौरव गांगुली- 3 शतक

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज कप्तान और बाएं हाथ के महान बल्लेबाज रहे सौरव गांगुली ने भी नंबर-3 पर शतक लगाने का काम किया है। उन्होंने इस नंबर पर 1 नहीं बल्कि 3 शतक लगाएं हैं। सौरव गांगुली अपने दौर के सबसे अच्छे लेफ्ट हैंड बल्लेबाजों में गिने जाते थे और उन्होंने कईं साल तक भारतीय क्रिकेट में अपनी सेवाएं दी हैं। दादा के नाम से मशहूर रहे सौरव गांगुली ने टेस्ट में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 3 शतक जड़े हैं।

यह भी पढ़े- गॉल से कोलकाता के ईडन गार्डन तक... एशिया के वो 5 मैदान जहां खेले गए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच

#1.  विनोद कांबली- 4 शतक

मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त रहे पूर्व बल्लेबाज विनोद कांबली का करियर भले ही ज्यादा नहीं चला। विनोद कांबली ने जबरदस्त प्रतिभा होने के बावजूद भी भारत के लिए बड़ा करियर नहीं बनाया, लेकिन इस लेफ्ट हैंड बल्लेबाज ने अपने करियर की शुरुआत में ही विश्व क्रिकेट को अपनी काबिलियत से अवगत कराया था। विनोद कांबली नंबर-3 पर टेस्ट में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने इस नंबर पर 4 शतक जड़े थे।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में