CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

गॉल से कोलकाता के ईडन गार्डन तक... एशिया के वो 5 मैदान जहां खेले गए सबसे ज्यादा टेस्ट मैच

श्रीलंका के गॉल क्रिकेट स्टेडियम ने एशिया के मैदानों में बाजी मार ली है, जहां भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट मैच के शुरू होने के साथ ही यहां 50 टेस्ट मैच पूरे हो चुके हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Galle International Cricket Stadium
Galle International Cricket Stadium

Most Tests hosted by an Asian venue: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में शुरू हुआ टेस्ट मैच सिर्फ दो टीमों की टक्कर नहीं, बल्कि इस ऐतिहासिक मैदान के लिए भी बेहद खास है। गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम ने टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। भारत-श्रीलंका के इस मुकाबले के साथ गॉल में 50वें टेस्ट मैच की मेजबानी पूरी हो गई है।

खास बात यह है कि इसी के साथ गॉल एशिया का ऐसा पहला मैदान बन गया है, जिसने 50 टेस्ट मैचों की मेजबानी का आंकड़ा छुआ है। लेकिन इस रिकॉर्ड के पीछे की कहानी यहीं खत्म नहीं होती और एशिया के और भी मैदान हैं, जहां काफी टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, तो चलिए इस आर्टिकल में आपको हम बताते हैं एशिया के वो 5 मैदान जहां खेले गए हैं सबसे ज्यादा टेस्ट मैच

#1. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम (श्रीलंका) -  50 टेस्ट

गॉल क्रिकेट स्टेडियम के लिए 15 अगस्त 2026 का दिन टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा मुकाबला इस मैदान का 50वां टेस्ट है और इसी के साथ गॉल एशिया का पहला ऐसा क्रिकेट मैदान बन गया है, जिसने टेस्ट मैचों की हाफ सेंचुरी पूरी की है। 1998 में श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट से इंटरनेशनल सफर शुरू करने वाले इस मैदान ने महज 28 साल में यह मुकाम हासिल किया।

#2. नेशनल स्टेडियम, कराची (पाकिस्तान) - 47 टेस्ट

इस रिकॉर्ड की रेस में पाकिस्तान का नेशनल स्टेडियम, कराची आता है। इस मैदान ने अब तक 47 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है और पाकिस्तान के टेस्ट क्रिकेट इतिहास में इसकी बेहद खास जगह है। 1955 में यहां पहला टेस्ट खेला गया था और तब से यह मैदान पाकिस्तान क्रिकेट के कई यादगार मुकाबलों का गवाह रहा है। गॉल के 50 तक पहुंचने के बाद अब कराची का यह ऐतिहासिक मैदान तीन टेस्ट पीछे रह गया है। हालांकि 47 टेस्ट का आंकड़ा अपने आप में बताता है कि इस मैदान ने करीब सात दशकों तक टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी में कितना लंबा सफर तय किया है।

#3. सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब, कोलंबो (श्रीलंका) - 46 टेस्ट

श्रीलंका के ही सिन्हलीज स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड (SSC), कोलंबो का नाम इस खास सूची में तीसरे नंबर पर आता है। यहां अब तक 46 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। यानी गॉल से पहले यही मैदान श्रीलंका में टेस्ट क्रिकेट की मेजबानी के मामले में सबसे बड़े नामों में शामिल था। 1984 में यहां पहला टेस्ट खेला गया था और इस मैदान ने श्रीलंकाई क्रिकेट की कई पीढ़ियों को करीब से देखा है। गॉल के 50वें टेस्ट तक पहुंचने के बाद अब SSC के सामने अगला लक्ष्य निश्चित तौर पर अपने 50 टेस्ट पूरे करने का होगा।

यह भी पढ़े- VVS लक्ष्मण बनेंगे भारतीय क्रिकेट के ‘सुपर बॉस’? गंभीर और अगरकर भी करेंगे रिपोर्ट

#4. ईडन गार्डन्स, कोलकाता (भारत) - 43 टेस्ट

भारत के लिए इस सूची में सबसे बड़ा नाम है ईडन गार्डन्स, कोलकाता। क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में गिने जाने वाले ईडन गार्डन्स ने 43 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। भारत के सबसे पुराने और ऐतिहासिक टेस्ट केंद्रों में शामिल इस मैदान ने भारतीय क्रिकेट के कई यादगार अध्याय देखे हैं। गॉल के 50 टेस्ट पूरे करने के बाद ईडन गार्डन्स एशिया की इस सूची में चौथे स्थान पर है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में इसकी ऐतिहासिक अहमियत सिर्फ आंकड़ों से कहीं बड़ी है।

#5. गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर (पाकिस्तान) - 42 टेस्ट

टॉप-5 की सूची में पांचवें स्थान पर पाकिस्तान का गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर है, जिसने 42 टेस्ट मैचों की मेजबानी की है। पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे प्रतिष्ठित मैदानों में शामिल इस स्टेडियम ने देश के कई बड़े टेस्ट मुकाबलों को देखा है। गॉल के 50वें टेस्ट तक पहुंचने के बाद अब गद्दाफी स्टेडियम इस एशियाई रैंकिंग में शीर्ष पांच में जरूर है, लेकिन गॉल से आठ टेस्ट पीछे है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरी टॉप-5 सूची में श्रीलंका के दो, पाकिस्तान के दो और भारत का एक मैदान शामिल है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में