CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

3 टीमों के खिलाफ जो रूट ने मचाया है सबसे ज्यादा कहर, भारत के खिलाफ रिकॉर्ड देख हैरान रह जाएंगे आप

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में एक से एक रिकॉर्ड स्थापित किए हैं। वो पिछले कुछ सालों से रनों का अंबार लगा रहे हैं और उनके निशानें पर टेस्ट में 3 टीमें सबसे ज्यादा रही हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Joe Root scores the most runs in Test matches
Joe Root scores the most runs in Test matches

Joe Root scores the most runs in Test matches: टेस्ट क्रिकेट में महान बल्लेबाज सिर्फ रन नहीं बनाते, बल्कि अपनी टीम की बल्लेबाजी की पहचान बन जाते हैं। इंग्लैंडके लिए जो रूट भी ऐसे ही बल्लेबाज हैं। रिकॉर्ड्स की लंबी फेहरिस्त, लगातार रन बनाने की भूख और मुश्किल परिस्थितियों में टिककर खेलने की क्षमता ने उन्हें इंग्लैंड के सबसे प्रभावशाली टेस्ट बल्लेबाजों में शामिल कर दिया है।

जो रूट ने किन देशों के खिलाफ बनाएं सबसे ज्यादा रन

आज स्थिति यह है कि रूट टेस्ट क्रिकेट के सबसे बड़े रन-मशीनों में शुमार हैं और सचिन तेंदुलकर के ऐतिहासिक रिकॉर्ड्स के करीब पहुंचते जा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने टेस्ट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के मामले में भी सचिन की बराबरी की है। लेकिन जो रूट की कहानी सिर्फ उनके कुल रनों तक सीमित नहीं है। किस टीम के खिलाफ उनका बल्ला सबसे ज्यादा गरजा है, किन विरोधियों के सामने उन्होंने सबसे ज्यादा रन और शतक बनाए हैं और टेस्ट क्रिकेट में उनका असली प्रभाव कितना बड़ा है? आंकड़े इस कहानी को और भी दिलचस्प बना देते हैं।

#3. बनाम न्यूजीलैंड – 2096 रन

जो रूट की इस खास लिस्ट में न्यूजीलैंड तीसरे नंबर पर है। इंग्लैंड के इस दिग्गज बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 टेस्ट मैचों की 46 पारियों में 2096 रन बनाए हैं। उनका बल्लेबाजी औसत 49.90 का है। रूट ने कीवी टीम के खिलाफ 6 शतक और 10 अर्धशतक लगाए हैं, यानी कुल 16 बार 50+ का स्कोर बनाया है। उनका हाई स्कोर 226 रन रहा है। इस आंकड़े के साथ न्यूजीलैंड के खिलाफ रूट का प्रदर्शन भी उनकी टेस्ट बल्लेबाजी की निरंतरता को दर्शाता है।

#2. बनाम ऑस्ट्रेलिया – 2828 रन

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है। जो रूट ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 39 टेस्ट मैचों की 75 पारियों में 2828 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 40.98 रहा है। रूट ने कंगारुओं के खिलाफ 6 शतक और 18 फिफ्टी जड़ी है। यानी कुल 24 बार उन्होंने 50+ का स्कोर बनाया है। उनका सर्वोच्च स्कोर 180 रन है। खास बात यह है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रूट ने भारत की तुलना में ज्यादा पारियां खेली हैं, लेकिन रन और औसत दोनों के मामले में वह भारत के खिलाफ ज्यादा प्रभावी रहे हैं।

यह भी पढ़े- पंजाब किंग्स के स्टार का गजब जुनून, हर दिन 500 कैच पकड़कर कर रहे हैं IPL 2027 की तैयारी

#1. बनाम भारत – 3383 रन

जो रूट के टेस्ट करियर में भारत ऐसी टीम है, जिसके खिलाफ उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। रूट ने भारत के खिलाफ 35 टेस्ट मैचों की 64 पारियों में 3383 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 59.35 का रहा है। रूट ने भारत के खिलाफ 13 शतक और 12 पचासे लगाए हैं। यानी 25 बार उन्होंने 50 या उससे ज्यादा रन का स्कोर बनाया है। उनका सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर 218 रन रहा है। आंकड़े बताते हैं कि भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ रूट ने लंबे समय तक जबरदस्त निरंतरता के साथ बल्लेबाजी की है।

टैग:EnglandJoe Root
हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में