CSE
Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%Toss Index539.9 −0.11%Match Index872.6 +2.84%TIX-ATOZ26102.5 +2.49%TIX-AVII26105.9 +4.16%TIX-SAWT26121.3 +9.16%TIX-CPL2660.4 −7.73%TIX-UAET2699.3 −0.73%TIX-SLTO26102.7 +2.73%Sri Lanka tour of England 2026 · CSXM3617 ML vs UAE +0.00%M3616 ENG vs SL +2.84%M3615 AFG vs IND +4.27%M3614 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3613 ZIM vs AUS +2.60%M3612 ML vs UAE +4.27%M3611 BT vs GAW −4.62%M3610 AFG vs IND +4.27%M3609 ZIM-W vs SA-W +4.27%M3608 NAM vs SA +4.27%
ताजा खबर

पंजाब किंग्स के स्टार का गजब जुनून, हर दिन 500 कैच पकड़कर कर रहे हैं IPL 2027 की तैयारी

आईपीएल 2026 के सीजन में पंजाब किंग्स ने पहले हाफ में एक तरफा प्रदर्शन करते हुए प्लेऑफ की तरफ मजबूती के साथ कदम बढ़ाएं लेकिन फिर खराब फील्डिंग ने उनके सफर पर ब्रेक लगा दिया था।

Shashank Singh ready for IPL 2027.
Shashank Singh ready for IPL 2027.

Punjab Kings' star player preparing for IPL 2027: क्रिकेट में जितना अहम बल्लेबाजी और गेंदबाजी है, उससे ज्यादा फील्डिंग की अहमियत मानी जाती है। एक जबरदस्त कैच मैच में आपकी वापसी करवा सकता है, तो वहीं एक आसान कैच टपकने से बने बनाए मैच पर पानी फिर सकता है। ऐसा ही कुछ आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ देखा गया था, जिन्होंने लगभग हाफ सीजन तक कमाल का प्रदर्शन किया था, लेकिन फिर खराब फील्डिंग की वजह से वो प्लेऑफ में भी प्रवेश नहीं कर सके। 

पंजाब किंग्स की खराब कैचिंग ने 2026 आईपीएल में डुबोई थी लुटिया

IPL 2026 में पंजाब किंग्स के एक स्टार खिलाड़ी के हाथों से कुछ ऐसे कैच छूटे थे, जिनका असर शायद अब तक उनके दिमाग में है। मैदान पर एक छोटी सी गलती… और कई बार पूरा मैच पलट जाता है। लेकिन अब वही खिलाड़ी अपनी सबसे बड़ी कमजोरी को अपनी ताकत बनाने में जुट गया है। इतना ही नहीं, IPL 2027 से पहले उसने ऐसी तैयारी शुरू कर दी है, जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

यह भी पढ़े- देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो में रचा इतिहास, लगातार दूसरा शतक जड़कर 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

खराब फील्डिंग से निशानें पर आने वाले शशांक सिंह की खास तैयारी

जिस खिलाड़ी से पिछले सीजन में कैच छूटे थे, अब वही हर दिन 500 कैच पकड़ने की प्रैक्टिस कर रहा है! आखिर IPL 2026 के उन ड्रॉप कैच ने इस खिलाड़ी को कितना बदल दिया? और क्या 500 कैच रोज पकड़ने की ये मेहनत IPL 2027 में उसकी फील्डिंग की पूरी तस्वीर बदल देगी? पंजाब किंग्स के इस स्टार ने खुद अपनी तैयारी का राज खोल दिया है।

IPL 2027 के लिए एक दिन में 500 कैच लेने के मिशन पर निकले शशांक

ये हैं पंजाब किंग्स के स्टार खिलाड़ी शशांक सिंह, जिन्हें आईपीएल 2026 में अपनी खराब कैचिंग से आखिर के कुछ मैचों से ड्रॉप तक होना पड़ा था। लेकिन अब शशांक इसे लेकर ऐसी कड़ी मेहनत करने में जुट गए हैं कि वो कैचिंग को ताकत बनाने के लिए हर दिन 500 कैच लेने की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जिसका खुलासा उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में किया।

शशांक ने किया खुलासा- 2026 की गलतियों से मिली सीख

IPL 2026 में फील्डिंग के दौरान हुई गलतियों के बाद अब शशांक सिंह ने अपनी तैयारी का तरीका पूरी तरह बदल दिया है। एक खास बातचीत में पंजाब किंग्स के इस स्टार ने बताया कि वह अपनी फील्डिंग को बेहतर बनाने के लिए किस तरह रोजाना मेहनत कर रहे हैं। शशांक के मुताबिक, अब वह हर दिन करीब 500 कैच पकड़ने की प्रैक्टिस करते हैं, ताकि IPL 2027 में मैदान पर कोई मौका हाथ से न निकल जाए। आखिर IPL 2026 की गलतियों से उन्होंने क्या सीखा और इस बार उनकी तैयारी कितनी अलग है? शशांक ने इंटरव्यू में खुद इसका खुलासा किया है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में