CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो में रचा इतिहास, लगातार दूसरा शतक जड़कर 7 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में एक बार फिर से देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से कमाल की पारी निकली। उन्होंने इस मुकाबले में शतक जड़ते हुए 117 रन बनाए।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Devdutt Padikkal achieves a special feat
Devdutt Padikkal achieves a special feat

Devdutt Padikkal achieves a special feat: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल का बल्ला श्रीलंका में खूब बोल रहा है। 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के गॉल में खेले गए पहले टेस्ट में जबरदस्त शतक के बाद अब कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक लगाकर कोलंबो में एक खास रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है।

देवदत्त पडिक्कल ने कोलंबो टेस्ट में किया खास कमाल

भारतीय क्रिकेट में नंबर-3 की जगह हमेशा से बेहद खास रही है। इस पोजिशन पर राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा जैसे दिग्गज बल्लेबाज ने लंबे वक्त तक अपनी मजबूत छाप छोड़ी, लेकिन करीब 7 साल बाद इस नंबर पर फिर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया है। देवदत्त पडिक्कल ने लगातार दूसरे टेस्ट में शतक जड़कर इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा दिया है।

नंबर-3 पर विदेशी धरती का बड़ा कारनामा

कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब स्टेडियम में देवदत्त पडिक्कल ने फिर से अपने खूबसूरत शॉट्स और धैर्य का नमूना पेश किया और 168 गेंदों में शतक पूरा किया। इसके साथ ही उन्होंने चेतेश्वर पुजारा जैसा स्पेशल मुकाम हासिल किया है। विदेशी धरती पर लगातार दो टेस्ट मैचों में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि होती है और भारतीय क्रिकेट में ऐसा नजारा करीब सात साल बाद देखने को मिला है।

पुजारा के 7 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी

देवदत्त पडिक्कल ने इस खास लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। उनसे पहले आखिरी बार चेतेश्वर पुजारा ने 2018-19 की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान यह कमाल किया था। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पुजारा ने पहले मेलबर्न टेस्ट में शानदार 106 रन बनाए और इसके बाद सिडनी टेस्ट में बल्ले से और भी बड़ा धमाका करते हुए 193 रनों की यादगार पारी खेली थी। अब पडिक्कल के लगातार दो शतकों ने सात साल पुराने उस कारनामे की यादें फिर ताजा कर दी हैं।

यह भी पढ़े- पहले टेस्ट की हार का बदला, 2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने किया हिसाब बराबर

पडिक्कल ने कोलंबो में खेली 117 रन की पारी

देवदत्त पडिक्कल ने गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार 167 रन की पारी खेली थी। इसके बाद अब कोलंबो में उन्होंने 117 रन बनाए। इस पारी में कमाल के शॉर्ट्स खेले और 193 गेंदों का सामना करते हुए 12 चौके जड़े। इस बाएं हाथ के बल्लेबाज के करियर का ये चौथा टेस्ट मैच है और वो 2 शतक अपने नाम कर चुका है।

कोलंबो के SSC में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारत ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले दिन का खेल खत्म होने तक 5 विकेट पर 300 रन बना लिए हैं। दिन का खेल रोके जाने के वक्त ध्रुव जुरेल और सारांश जैन क्रीज पर मौजूद थे। भारत के लिए पडिक्कल के शतक के अलावा कप्तान शुभमन गिल ने 50 और यशस्वी जायसवाल ने 45 रन की पारी खेली।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में