CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

पहले टेस्ट की हार का बदला, 2 दिन में बांग्लादेश का खेल खत्म! ऑस्ट्रेलिया ने किया हिसाब बराबर

ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच को कंगारू टीम ने शानदार जीत के साथ 1-1 से बराबरी पर खत्म किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
AUS vs BAN 2nd Test Match Report:
AUS vs BAN 2nd Test Match Report:

AUS vs BAN 2nd Test Match Report: पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों मिली हार का बदला ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा लिया कि क्रिकेट फैंस भी हैरान रह गए। सिर्फ दो दिन में टेस्ट मैच खत्म, बांग्लादेश की दोनों पारियां ताश के पत्तों की तरह बिखरीं और ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 51 रन की धमाकेदार जीत के साथ सीरीज का हिसाब 1-1 से बराबर कर दिया। जिस टीम ने पहले टेस्ट में कंगारुओं को चौंकाते हुए ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी, उसी बांग्लादेश के पास दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के तूफानी पलटवार का कोई जवाब नजर नहीं आया।

दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की पारी और 51 रन से शानदार जीत

डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में बांग्लादेश के हाथों मिली 9 विकेट की करारी हार के बाद ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में ऐसा पलटवार किया कि मुकाबला सिर्फ दो दिन में खत्म हो गया। मकाय के ग्रेट बैरियर रीफ एरिना में खेले गए दूसरे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से रौंदते हुए दो मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क, जिन्होंने मैच में कुल 10 विकेट अपने नाम किए।

 पहले दिन ही दिन गिरे 18 विकेट

टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया और मिचेल स्टार्क के तूफान के आगे बांग्लादेश धुएं की तरह उड़ गया। स्टार्क ने 6 विकेट झटके और बांग्लादेश के टॉप ऑर्डर को पूरी तरह तहस-नहस कर दिया। खास बात यह रही कि पहले दिन कुल 18 विकेट गिरे, जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने भी पहले ही दिन अपने 8 विकेट खो दिए थे। जिससे टेस्ट के दो दिन में खत्म होने के संकेत उसी समय मिलने लगे थे।

यह भी पढ़े- कुलदीप की जगह सरांश जैन को मौका! क्या अब खत्म हो गई टीम इंडिया के मैच विनर स्पिनर की कहानी?

बांग्लादेश के बाद ऑस्ट्रेलिया की बल्लेबाजी भी लड़खड़ाई

पहली पारी में 64 रन पर बांग्लादेश को समेटने के बाद ऑस्ट्रेलिया के लिए भी बल्लेबाजी आसान नहीं रही। बांग्लादेश के तेज गेंदबाज शोरिफुल इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी की और पहले ही दिन 6 विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 8 विकेट पर 169 रन कर दिया था। लेकिन कैमरन ग्रीन ने 67 रन की महत्वपूर्ण पारी खेलकर टीम को संकट से बाहर निकाला। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने भी 42 रन का योगदान दिया। आखिरी दिन नाथन लियोन ने 32 रनों की बेशकीमती पारी खेलकर ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 210 रन पर समाप्त हुई और उसे 146 रन की बढ़त मिली।

दूसरी पारी में भी बांग्लादेश का सरेंडर

146 रन से पीछे होने के बाद बांग्लादेश के सामने मैच बचाने की बड़ी चुनौती थी, लेकिन दूसरी पारी में भी उसकी बल्लेबाजी नहीं संभली। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने लगातार विकेट निकालते हुए मेहमान टीम को सिर्फ 95 रन पर ऑलआउट कर दिया। इस तरह बांग्लादेश की दोनों पारियां 100 रन के अंदर ही सिमट गईं। दूसरी पारी में भी मिचेल स्टार्क ने अपना कहर जारी रखा और 4 विकेट झटके। उन्होंने मैच में कुल 10 विकेट चटकाकर ऑस्ट्रेलिया की जीत की नींव रखी। नाथन लियोन ने भी अहम विकेट लेकर बांग्लादेश की आखिरी उम्मीदें खत्म कर दीं।

स्टार्क बने जीत के सबसे बड़े हीरो, सीरीज 1-1 से ड्रॉ

आखिरकार ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। यानी पहले टेस्ट में बांग्लादेश ने 9 विकेट से जीतकर जो बढ़त बनाई थी, उसका जवाब ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टेस्ट में उससे भी ज्यादा एकतरफा अंदाज में दिया।

मिचेल स्टार्क के लिए यह टेस्ट यादगार रहा। उन्होंने मैच में 10 विकेट लेकर बांग्लादेश की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। उनकी घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पहले टेस्ट की हार का शानदार जवाब दिया। स्टार्क को प्लेयर ऑफ द मैच के साथ-साथ प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया।

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में