CSE
Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%Toss Index637.0 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 −0.11%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3601 NAM vs SA +0.00%M3600 GAW vs ABF +0.00%M3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%
ताजा खबर

4 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाया है छक्कों का ‘शतक’, लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार बैटर की एन्ट्री

टेस्ट क्रिकेट का मतलब ही पिच पर टिककर बल्लेबाजी करना है, लेकिन कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपनी सिक्स हिटिंग एबिलिटी से खास पहचान बनाई है।

Ben Stokes
Ben Stokes

Batsmen who have hit 100 sixes in Test cricket: क्रिकेट का सबसे पुराना और मजेदार फॉर्मेट टेस्ट क्रिकेट को भले ही धैर्य, तकनीक और लंबी पारियों का खेल माना जाता है, लेकिन कुछ बल्लेबाज ऐसे भी रहे हैं जिन्होंने इस सबसे लंबे फॉर्मेट में गेंद को मैदान के बाहर पहुंचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। टेस्ट क्रिकेट में छक्कों का शतक लगाना अपने आप में बेहद खास उपलब्धि है, क्योंकि यहां बल्लेबाजों को टी20 की तरह हर गेंद पर बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं मिलता।

टेस्ट में छक्कों का शतक लगाने वाले सिक्सर किंग्स

क्रिकेट इतिहास में ऐसे बहुत से बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने टेस्ट में भी हार्ड हिटिंग से गेंद को दर्शक दीर्घा में खूब डिपोजिट किया है, लेकिन कुछ ही ऐसे बल्लेबाज हैं जो छक्कों के शतक तक पहुंचने में सफल रहे हैं, जिसमें अब टीम इंडिया के भी एक स्टार बल्लेबाज की एन्ट्री हो गई है और टेस्ट इतिहास में अब सिर्फ 4 ऐसे बल्लेबाज हैं, जो छक्कों की सेंचुरी लगा चुके हैं। तो चलिए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं वो 4 बल्लेबाज, जिनके नाम टेस्ट में हैं 100 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड।

#1. बेन स्टोक्स (इंग्लैंड) - 138 छक्के

इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान दिग्गज ऑलराउंडर खिलाड़ी रहे बेन स्टोक्स इस खास लिस्ट में सबसे ऊपर हैं। स्टोक्स ने 2013 से 2026 के बीच टेस्ट क्रिकेट में 122 मैचों की 220 पारियों में 7,273 रन बनाए हैं। इस दौरान इस इंग्लिश खिलाड़ी के बल्ले से 138 छक्के निकले हैं। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टेस्ट क्रिकेट में भी उन्होंने लगातार बड़े शॉट खेलने से परहेज नहीं किया।

#2. ब्रेंडन मैकुलम (न्यूजीलैंड) - 107 छक्के

न्यूजीलैंड के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज ब्रेंडन मैकुलम टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी आक्रामक शैली के लिए जाने जाते थे। मैकुलम ने 2004 से 2016 के बीच 101 टेस्ट मैचों की 176 पारियों में 6,453 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 107 छक्के लगाए। यही वजह है कि टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में उनका नाम दूसरे स्थान पर आता है।

यह भी पढ़े- क्या टीम इंडिया को मिल गया है चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट? देवदत्त पडिक्कल बनेंगे टीम इंडिया की अगली दीवार!

#3. ऋषभ पंत (भारत) - 100 छक्के

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाजऋषभ पंतने टेस्ट क्रिकेट में एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है। 2018 से 2026 के बीच पंत ने 51 टेस्ट मैचों की 89 पारियों में 3,662 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 100 छक्के पूरे कर लिए हैं। सबसे खास बात ये रही कि टीम इंडिया का ये स्टार खिलाड़ी सबसे कम गेंद खेलकर इस मुकाम तक पहुंचा है। पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और मैदान के चारों तरफ बड़े शॉट खेलने की क्षमता उन्हें टेस्ट क्रिकेट में भी सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल करती है।

#4. एडम गिलक्रिस्ट (ऑस्ट्रेलिया) - 100 छक्के

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट भी इस खास क्लब का हिस्सा हैं। गिलक्रिस्ट ने 1999 से 2008 के बीच 96 टेस्ट मैचों की 137 पारियों में 5,570 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 100 छक्के लगाए। खास बात यह है कि गिलक्रिस्ट ने अपने दौर में टेस्ट क्रिकेट में बेहद आक्रामक बल्लेबाजी की और विपक्षी गेंदबाजों पर लगातार दबाव बनाया।

 

 

 

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में