CSE
Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%Toss Index571.2 +0.72%Match Index571.9 −3.23%TIX-CPL2674.5 +0.72%TIX-TNPL2669.7 +0.35%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3569 ABF vs GAW +0.00%M3568 SMP vs TGC +0.00%M3567 ABF vs TKR −3.23%M3566 NRK vs SMP −0.73%M3565 ITT vs SS −4.73%M3564 SLK vs JK −3.83%M3563 TGC vs CSG −3.00%M3562 VKK vs DGD +2.60%M3561 ABF vs SNP −3.73%M3560 NRK vs SS +1.92%
ताजा खबर

क्या टीम इंडिया को मिल गया है चेतेश्वर पुजारा का रिप्लेसमेंट? देवदत्त पडिक्कल बनेंगे टीम इंडिया की अगली दीवार!

भारतीय क्रिकेट टीम में चेतेश्वर पुजारा के संन्यास के बाद से ही नंबर-3 बल्लेबाज को लेकर परेशानी हुई है। लेकिन अब देवदत्त पडिक्कल के प्रदर्शन के बाद फिर से विश्वास जग रहा है।

Team India finds Cheteshwar Pujara's replacement
Team India finds Cheteshwar Pujara's replacement

Team India finds Cheteshwar Pujara's replacement:  भारतीय क्रिकेट टीममें सालों तक एक दीवार ऐसी अड़िग रही कि उसने विरोधियों के हर हमले को नाकाम किया, वो थे राहुल द्रविड़... जिन्होंने टीम इंडिया के लिए करीब डेढ़ दशक तक अहम योगदान दिया और टीम इंडिया की दीवार कहे गए। द्रविड़ के संन्यास के बाद उनकी इस विरासत को चेतेश्वर पुजारा ने आगे बढ़ाया और उन्होंने भी 14 साल तक भारतीय टीम में नंबर-3 की जिम्मेदारी को अपने कंधों पर लिया।

चेतेश्वर पुजारा के रिप्लेसमेंट की तलाश हुई पूरी?

चेतेश्वर पुजारा ने पिछले ही साल संन्यास लिया। भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले पुजारा के जाने के बाद भारतीय टीम को उनके रिप्लेसमेंट की तलाश ही, जिसके लिए करूण नायर से लेकर साई सुदर्शन और वॉशिंगटन सुंदर के अलावा स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल को भी अजमाया गया, लेकिन कोई भी इस बखूबी नहीं निभा सका।

देवदत्त पडिक्कल ने खुद को किया दावेदार के रूप में पेश

भारतीय टीम पिछले कुछ समय से नंबर-3 के स्थान के लिए काफी परेशान दिखी है, लेकिन अब लगता है कि देवदत्त पडिक्कल के रूप में टीम इंडिया को चेतेश्वर पुजारा का एक परफेक्ट रिप्लेसमेंट मिलता हुआ नजर आ रहा है। जिसका ट्रेलर हमें श्रीलंका के दौरे पर देखने को मिल रहा है। जहां कर्नाटक के इस होनहार बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा को साबित करते हुए खुद को अब चेतेश्वर पुजारा के रिप्लेसमेंट के रूप में दावेदार के तौर पर पेश किया।

नंबर-3 पर कर रहे हैं जबरदस्त प्रदर्शन

देवदत्त पडिक्कल को 2024 में पहली बार टीम इंडिया के लिए टेस्ट में डेब्यू का मौका मिला था, इसके बाद उन्हें बाहर कर दिया गया और अब उन्हें फिर से मौका मिला तो उन्होंने श्रीलंका की कंडीशन में गॉल में कमाल की पारियां खेली। इस टेस्ट की पहली पारी में 167 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 44 रन निकले। साई सुदर्शन की इंजरी के बाद उन्हें नंबर-3 पर जो मौका मिला, उसे उन्होंने बखूबी निभाया। जिसके बाद अब उन्हें भारत के लिए नंबर-3 के मजबूत विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े- 18 साल का पूरा हुआ विराट कोहली का इंटरनेशनल करियर, जानें 18 नंबर की जर्सी के किंग कोहली के 18 साल में 18 कमाल

क्या देवदत्त पडिक्कल बनेंगे टीम इंडिया की अगली दीवार?

इस टेस्ट के आधार पर उन्हें रिप्लेसमेंट नहीं माना जा रहा है, बल्कि वो पिछली कुछ पारियों से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। श्रीलंका के खिलाफ वॉर्म-अप मुकाबले में भी देवदत्त पडिक्कल ने 142 रन ठोके थे। तो वहीं श्रीलंका-ए के खिलाफ भी उन्होंने इंडिया-ए के लिए खेलते हुए 12, 67 और 94 रन की पारियां खेल चुके थे। यानी अगर आखिरी 6 पारियों में 100 से भी ज्यादा औसत रहा है। देवदत्त पडिक्कल के इस प्रदर्शन को देखते हुए अब उन्हें टीम इंडिया की अगली दीवार बनने की तरफ बढ़ते हुए देखा जा सकता है।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 124 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में