CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

5 टीमें जिन्हें टीम इंडिया ने टेस्ट में सबसे ज्यादा बार दी मात, पहले 2 नंबर की टीम का नाम जानकर हैरान रह जाएंगे आप

भारतीय क्रिकेट टीम ने टेस्ट क्रिकेट इतिहास में 1932 में कदम रखा, जिसके बाद करीब एक सदी के इतिहास में कईं यादगार प्रदर्शन किया है और 600 टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
Team India's most Test match wins
Team India's most Test match wins

Team India's most Test match wins: भारतीय क्रिकेट का टेस्ट सफर सिर्फ आंकड़ों की कहानी नहीं, बल्कि संघर्ष, वापसी और ऐतिहासिक जीतों से भरी करीब एक सदी की दास्तान है। 1932 में इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हुआ यह सफर अब 600 टेस्ट के पड़ाव तक पहुंच चुका है। लेकिन इस लंबे सफर में एक सवाल सबसे ज्यादा दिलचस्प है—आखिर भारत ने किस टीम को सबसे ज्यादा बार टेस्ट में शिकस्त दी है?

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान जैसी तमाम बड़ी टीमों के साथ टेस्ट में सालों से खेल रही है। इन टीमों के खिलाफ यादगार जीत के साथ कुछ कड़वी हार का घूंट भी पीना पड़ा है। तो चलिए आपको बताते हैं टीम इंडिया की जीतों की पूरी कहानी और कौन-कौन सी टीमें इस फेहरिस्त में भारत की सबसे बड़ी शिकार बनीं?  वो 5 टीमें, जिसे भारत ने टेस्ट में सबसे ज्यादा बार मात दी।

#5. बनाम न्यूजीलैंड – 22 जीत

भारत और न्यूजीलैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट की शुरुआत 19 नवंबर 1955 को हैदराबाद में हुई थी। पहला मुकाबला ड्रॉ रहा, लेकिन उसी सीरीज में भारत ने अपनी पहली जीत भी दर्ज की। दोनों टीमों के बीच अब तक 65 टेस्ट मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत के नाम 22 जीत हैं। हालांकि हाल के वर्षों में न्यूजीलैंड ने भारत को बड़ा झटका दिया है—2024 में उसने भारत को उसी की जमीन पर टेस्ट सीरीज में 3-0 से हराया था।

#4. बनाम श्रीलंका- 23 जीत

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट 17 सितंबर 1982 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। इसके बाद दोनों टीमों के बीच 47 टेस्ट मैच खेले गए, जिनमें भारत ने 23 जीत दर्ज कीं, जबकि श्रीलंका ने 7 मैच जीते और 17 मुकाबले ड्रॉ रहे। 

यह भी पढ़े- WTC में टीम इंडिया का असली रन किंग कौन? टॉप-3 की लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

#3. बनाम वेस्टइंडीज- 25 जीत

भारत और वेस्टइंडीज ने पहली बार 10 नवंबर 1948 को दिल्ली के फिरोजशाह कोटला में टेस्ट मैच खेला था। यह मुकाबला ड्रॉ रहा था। दोनों टीमों के बीच अब तक 102 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं और भारत ने 25 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। हालांकि वेस्टइंडीज का शुरुआती दौर बेहद मजबूत था, लेकिन समय के साथ भारतीय टीम ने इस प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ अपना रिकॉर्ड बेहतर किया। 2018 और 2019 की टेस्ट सीरीज में भारत के शानदार प्रदर्शन ने भी इस दबदबे को मजबूत किया।

#2. बनाम ऑस्ट्रेलिया- 33 जीत

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 28 नवंबर 1947 को ब्रिस्बेन में खेला गया था। उस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पारी और 226 रन से हराया था। इसके बाद दोनों टीमों की भिड़ंत क्रिकेट की सबसे बड़ी टेस्ट प्रतिद्वंद्विताओं में बदल गई। अब तक दोनों के बीच 112 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें भारत ने 33 मुकाबले जीते हैं। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी और ऑस्ट्रेलिया में भारत की ऐतिहासिक जीतों ने इस राइवलरी को और खास बनाया है।

#1.  बनाम इंग्लैंड- 37 जीत

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट क्रिकेट का रिश्ता 1932 से शुरू हुआ, जब लॉर्ड्स में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने आई थीं। यही मुकाबला भारत का पहला टेस्ट भी था। तब से दोनों टीमों के बीच 140 टेस्ट मैच खेले जा चुके हैं। इस लंबे इतिहास में भारत ने इंग्लैंड को 37 बार हराया है, जो किसी भी टीम के खिलाफ उसकी सबसे ज्यादा टेस्ट जीत हैं। यही वजह है कि ऑस्ट्रेलिया जैसी चर्चित प्रतिद्वंद्विता के बावजूद इंग्लैंड भारत का टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार शिकार बना है।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में