CSE
Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%Toss Index637.7 −0.11%Match Index641.1 +2.60%TIX-CPL2672.0 +2.49%Caribbean Premier League 2026 · CSXM3599 BT vs SLK +2.60%M3598 GAW vs SNP +0.94%M3597 SA vs ZIM +1.77%M3596 ENG-W vs IRE-W +2.27%M3595 BT vs TKR +0.42%M3594 GAW vs JK +2.27%M3593 NAM vs SA +4.27%M3592 SNP vs SLK −0.17%M3591 NAM vs ZIM +2.84%M3590 ENG-W vs IRE-W +4.27%
ताजा खबर

WTC में टीम इंडिया का असली रन किंग कौन? टॉप-3 की लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2019 से खेली जा रही है। इस टूर्नामेंट के आगाज के बाद टीम इंडिया के कुछ ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने बल्ले से रनों की खूब बारिश की है।

Most runs for India in WTC history
Most runs for India in WTC history

Most runs for India in WTC history: टेस्ट क्रिकेट फॉर्मेट की गिरती लोकप्रियता के बीच रेड बॉल फॉर्मेट को और भी ज्यादा रोचक बनाने के लिए आईसीसी ने 2019 में आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत की। इसके बाद से हर दो साल में टेस्ट क्रिकेट में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल भी खेला जा रहा है। इस टूर्नामेंट में एक से एक दिग्गज बल्लेबाजों ने रनों का अंबार लगाया है। जिसमें इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट पहले स्थान पर चल रहे हैं।

अब सवाल है कि ओवरऑल ये रिकॉर्ड जो रूट के नाम है तो वहीं WTC में टीम इंडिया का सबसे बड़ा रनवीर कौन? क्या वो रोहित शर्मा हैं या विराट कोहली, वो शुभमन गिल है या कोई और? इस लिस्ट में जो 3 नाम हैं उसमें नंबर-1 बल्लेबाज का नाम जानकर आप हैरान हो जाएंगे। तो चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अब तक के इतिहास में टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज

#3.  रोहित शर्मा- 2716 रन

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने पिछले ही साल टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है, लेकि फिर भी इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। रोहित ने WTC इतिहास में 40 मैचों की 69 पारियों में 2,716 रन बनाए। उनके नाम 9 शतक और 8 अर्धशतक हैं, जबकि WTC में उनका सर्वोच्च स्कोर 212 रन रहा। रोहित का WTC करियर 2019 से 2024 तक चला और इस दौरान उन्होंने बतौर सलामी बल्लेबाज कई यादगार पारियां खेलीं। मौजूदा आंकड़ों में पंत और गिल के आगे निकलने के बावजूद रोहित का WTC रिकॉर्ड भारत के सबसे प्रभावशाली बल्लेबाजों में उनकी जगह को दिखाता है।

यह भी पढ़े-  4 बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में लगाया है छक्कों का ‘शतक’, लिस्ट में टीम इंडिया के स्टार बैटर की एन्ट्री

#2. शुभमन गिल- 2867 रन

भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान और स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल भी WTC में कमाल दिखा रहे हैं। शुभमन गिल इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं और पहले नंबर के बल्लेबाज से उनका अंतर सिर्फ 18 रन का है। गिल ने WTC में अब तक 41 टेस्ट मैचों की 75 पारियों में 2,867 रन बनाए हैं। उनके नाम 10 शतक और 8 अर्धशतक दर्ज हैं। WTC में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन है, जो उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था। गिल ने कम समय में WTC में अपनी निरंतरता और बड़ी पारियां खेलने की क्षमता से खुद को भारत के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों में स्थापित किया है।

#1. ऋषभ पंत- 2885 रन

टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की भले ही वनडे और टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट में जगह ना बन पा रही है, लेकिन उन्होंने WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का ताज अपने नाम कर लिया है। पंत अब तक 41 टेस्ट मैचों में 72 पारियां खेलकर 2,885 रन बना चुके हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 6 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। पंत का WTC में सर्वश्रेष्ठ स्कोर 146 रन है और उनकी आक्रामक बल्लेबाजी ने भारत को कई अहम मुकाबलों में मैच का रुख बदलने में मदद की है। हालिया गॉल टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद उन्होंने शुभमन गिल को पीछे छोड़ते हुए यह खास मुकाम हासिल किया।

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में