‘मेरे खिलाफ एजेंडा चल रहा है’ - आलोचकों पर भड़के अजिंक्य रहाणे; KKR vs SRH मुकाबले के बाद बयान से मचाई खलबली

IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने अपने आलोचकों पर हमला बोला और कहा कि उनके खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है।

Abhay Kumar
Abhay Kumar

3 मिनट पढ़ें
Ajinkya Rahane reacts to batting criticism after KKR vs SRH IPL 2026 match
i(x.com/bcci)

आज ही विजेता बनें!

ताज़ा क्रिकेट अपडेट पाएं, हमारी कम्युनिटी से जुड़ें

iconiconicon

Ajinkya Rahane on his batting criticism: आईपीएल 2026 में अभी तक कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत का खाता नहीं खुला है। केकेआर को सीजन के अपने पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जो 2012 के बाद से पहली बार है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ हार के साथ अपने अभियान की शुरुआत करने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में 65 रनों से हार का सामना करना पड़ा। इस मुकाबले में कोलकाता की बल्लेबाजी खराब रही और 227 के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी टीम 16 ओवर में ही 161 रन बनाकर ढेर हो गई। 

जिस तरह से कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी रही, उस पर काफी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। वहीं, केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे पर भी सवालिया निशान लगाया जा रहा है, क्योंकि मुकाबले में उनके बल्ले से भी खास योगदान नहीं देखने को मिला। लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता के लिए जब पावरप्ले में दूसरे बल्लेबाज तेजी से रन बटोर रहे थे, उस दौरान रहाणे जूझते नजर आए और फिर 80 की स्ट्राइक रेट से 10 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए। 

यह भी पढ़ें: SRH के खिलाफ KKR की हार के 5 गुनहगार, इन खिलाड़ियों का फ्लॉप शो पड़ा भारी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ अजिंक्य रहाणे ने काफी अच्छी पारी खेलते हुए अर्धशतक जड़ा था लेकिन उस दौरान उन्होंने ज्यादातर रन पावरप्ले में बनाए थे और इसके बाद बड़े हिट नहीं लगा पाए थे। वहीं, अब SRH के खिलाफ मुकाबले के बाद, रहाणे की बल्लेबाजी को लेकर चर्चा तेज हो गई है।। इस दौरान जब केकेआर के कप्तान से उनकी बल्लेबाजी पर उठ रहे सवालों के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने सीधे कह दिया कि शायद उनके खिलाफ एजेंडा चलाया जा रहा है। 

अजिंक्य रहाणे ने अपनी बल्लेबाजी के आलोचकों पर साधा निशाना 

KKR vs SRH मैच के बाद, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि पिछले तीन सीजन से उनका स्ट्राइक रेट काफी अच्छा रहा है। उन्हें जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है और शायद जितनी सफलता हासिल की, उससे लोग जल रहे हैं। केकेआर के कप्तान ने कहा, 

"मुझे लगता है कि 2023 से अब तक मेरा स्ट्राइक रेट सबसे बेहतरीन में से एक रहा है। जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं, शायद वे मैच नहीं देख रहे या फिर मेरे खिलाफ कोई एजेंडा चला रहे हैं। उन्हें मेरा खेलना पसंद नहीं है। मुझे जितनी सफलता मिली है, शायद उससे वे जलते हैं। लेकिन मुझे इसकी ज्यादा चिंता नहीं है।"

दाएं हाथ के बल्लेबाज ने आगे कहा, 

"कभी-कभी एक बल्लेबाज के तौर पर आपको सही लय और फ्लो नहीं मिल पाता। जो लोग बातें कर रहे हैं, वे या तो खेल को समझते नहीं हैं या फिर मुझसे अलग तरह की पारी की उम्मीद कर रहे थे। उन्हें नहीं लगा था कि अजिंक्य रहाणे इस तरह अपने खेल को साबित करेंगे। इसलिए लोग मेरे बारे में बात कर रहे हैं—चाहे वह नकारात्मक हो या सकारात्मक। मैं खुश हूं कि वे बात कर रहे हैं। उन्हें बात करने दीजिए।"

टैग:

हमें फॉलो करें

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में