CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▬ +0.00%M3691 WP vs ROC▬ +0.00%M3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

SRH के खिलाफ KKR की हार के 5 गुनहगार, इन खिलाड़ियों का फ्लॉप शो पड़ा भारी

IPL 2026 में SRH के खिलाफ KKR को मिली हार के पीछे इन 5 खिलाड़ियों का फ्लॉप प्रदर्शन रहा। जानिए किनकी वजह से कोलकाता को झेलनी पड़ी शिकस्त।

Abhay Kumar
द्वाराAbhay Kumar
प्रकाशित 4 मिनट पढ़ें
KKR faces second defeat in IPL 2026
KKR faces second defeat in IPL 2026

IPL 2026 KKR v SRH: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन तीन बार की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए अभी तक निराशाजनक रहा है। केकेआर को अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस से वानखेड़े स्टेडियम में हार का सामना करना पड़ा था। उम्मीद थी कि अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन्स में कोलकाता की टीम जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए वापसी करेगी लेकिन ऐसा नहीं और सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 65 रनों के अंतर से बड़ी हार झेलनी पड़ी।  

मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR को 227 का बड़ा लक्ष्य दिया था, जिसके जवाब में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम चार ओवर शेष रहते 161 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस हार के बाद, कोलकाता नाइट राइडर्स पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हम आपको उन 5 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता की हार के गुनहगार कहे जा सकते हैं।

इन 5 खिलाड़ियों ने SRH के खिलाफ KKR की डुबोई लुटिया 

1. कैमरन ग्रीन 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कोलकाता नाइट राइडर्स की हार के गुनहगार की लिस्ट में पहला नाम कैमरन ग्रीन का है, जिन्हें केकेआर ने 25.20 करोड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। इंजरी से उबरने के कारण ग्रीन गेंदबाजी नहीं कर रहे हैं लेकिन बल्लेबाजी में भी उनका योगदान कुछ खास नहीं रहा है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ निराश करने वाले ग्रीन ने हैदराबाद के विरुद्ध भी कुछ खास कमाल नहीं किया और सिर्फ 2 रन ही बना पाए। ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने अंगकृष रघुवंशी के साथ तालमेल में गड़बड़ी दिखाई और अपना विकेट रन आउट के रूप में गंवा दिया। इसी वजह से पावरप्ले में अच्छी शुरुआत के बावजूद केकेआर ने अपना तीसरा विकेट खो दिया, जिससे दबाव बढ़ गया। 

2. वरुण चक्रवर्ती 

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्पिन विभाग के मुख्य गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती का फ्लॉप प्रदर्शन जारी रहा। पहले मैच में विकेट का खाता खोलने में नाकाम रहने वाले चक्रवर्ती SRH के खिलाफ भी फिसड्डी साबित हुए। उन्होंने एक भी विकेट हासिल नहीं किया और काफी महंगे साबित हुए, जिसके कारण कप्तान अजिंक्य रहाणे ने उनके स्पेल के पूरे ओवर भी नहीं कराए। वरुण ने सिर्फ दो ओवर की गेंदबाजी की और 35 रन लुटाए। 

यह भी पढ़ें:KKR vs SRH: IPL 2026 में हैदराबाद की दमदार वापसी, ईडन गार्डन्स में कोलकाता को दी मात; दर्ज की धमाकेदार जीत

3. अजिंक्य रहाणे 

SRH के खिलाफ KKR की हार के गुनहगारों में कप्तान अजिंक्य रहाणे का नाम भी शामिल है। इस अनुभवी खिलाड़ी की कप्तानी काफी ढीली नजर आई। वहीं, फील्डिंग में कैच भी ड्रॉप किया। इसके बाद, पावरप्ले में रनों की गति अधिक होने के बावजूद रहाणे जूझते नजर नजर आए और बल्लेबाजी से निराश किया। दाएं हाथ के खिलाड़ी ने 10 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बनाए और अपना विकेट गंवा बैठे।

4. सुनील नरेन 

वरुण चक्रवर्ती के साथ-साथ दूसरे स्पिनर और टी20 स्पेशलिस्ट माने जाने वाले सुनील नरेन का जादू भी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ नहीं चला। नरेन से उम्मीद थी कि वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करते हुए विकेट चटकाकर रनों की गति पर नकेल कसेंगे लेकिन वह ऐसा नहीं कर पाए। कैरेबियाई स्पिनर को न तो विकेट मिला और न ही रनों की गति कम करने में कामयाबी मिली। उन्होंने चार ओवर के स्पेल में एक भी सफलता हासिल किए बिना 39 रन खर्च किए। 

5. रिंकू सिंह 

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रिंकू सिंह ने 25 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली लेकिन फिर भी उन्हें हार का गुनहगार कहा जा सकता है। केकेआर के उपकप्तान से उम्मीद थी कि वह अपना जलवा दिखाकर टीम को जीत दिलाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और 14वें ओवर में आउट हो गए। रिंकू के पास मौका था कि एक बड़ी पारी खेलें और शेष ओवरों का इस्तेमाल करते हुए केकेआर को लक्ष्य तक ले जाएं लेकिन उन्होंने पूरी तरह से निराश किया और अच्छी शुरुआत के बावजूद अपनी पारी को बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाए।  

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

Abhay Kumar
लेखक

Abhay Kumar

admin · 272 लेख

मैं अभय कुमार, 2 साल के अनुभव के साथ हिंदी क्रिकेट कंटेंट राइटर हूं। IPL, इंटरनेशनल क्रिकेट, मैच रिपोर्ट्स, रिकॉर्ड्स, आंकड़ों और खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस पर आसान, साफ और दिलचस्प भाषा में लिखता हूं। मेरी कोशिश रहती है कि क्रिकेट से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाठकों तक तेज, भरोसेमंद और आकर्षक अंदाज में पहुंचे।

“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में