CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

सहवाग-द्रविड़ की विरासत संभालने आ रही अगली पीढ़ी! U-19 टीम में बेटों की एंट्री

भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम कुछ ही दिनों के बाद ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम की मेजबानी करने जा रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे व मल्टी डे सीरीज खेलेगी।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Aryavir Sehwag and Anvay Dravid
Aryavir Sehwag and Anvay Dravid

India Under-19 Team Selection:भारतीय क्रिकेट के दो बड़े नामों की विरासत अब अगली पीढ़ी तक पहुंचती नजर आ रही है। एक तरफ विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, तो दूसरी तरफ ‘द वॉल’ राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़—दोनों को भारतीय अंडर-19 टीम में जगह मिली है।

जूनियर सहवाग और जूनियर द्रविड़ का इंडिया अंडर-19 में सेलेक्शन

ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीम के भारत दौरे के लिए भारतीय अंडर-19 टीम का ऐलान कर दिया गया है। इस टीम में भारतीय क्रिकेट के दो दिग्गजों के बेटों को जगह मिली है। स्टार बल्लेबाज रहे वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को वनडे टीम में शामिल किया गया है। वहीं, पूर्व भारतीय कप्तान और हेड कोच राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ भी टीम का हिस्सा हैं। दोनों खिलाड़ियों पर इस दौरे के दौरान खास नजरें रहेंगी।

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 के खिलाफ भारत खेलेगी 3 वनडे और 2 मल्टी-डे सीरीज

ऑस्ट्रेलिया अंडर-19 टीम के खिलाफ भारत को तीन वनडे और दो मल्टी-डे मुकाबले खेलने हैं। दौरे की शुरुआत 18 सितंबर को राजकोट में होने वाले मुकाबले से होगी। 19 अक्टूबर 2007 को जन्मे 18 वर्षीय आर्यवीर टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज हैं और फिलहाल दिल्ली प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय में जूनियर क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से ध्यान खींचा है।

यह भी पढ़े- टॉप-10 गेंदबाज, जिन्होंने टी20 क्रिकेट इतिहास में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

लक्ष्य रायचंदानी करेंगे टीम की कप्तानी

वहीं, अन्वय द्रविड़ को विकेटकीपर-बल्लेबाज के तौर पर टीम में चुना गया है। टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है। आर्यवीर और अन्वय के चयन ने इस टीम को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है, क्योंकि दोनों के पिता भारतीय क्रिकेट के बेहद बड़े नाम रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दौरे पर दोनों युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट फैंस की खास नजर रहेगी।

भारत अंडर-19 वनडे टीम: लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी यशवीर, रोहित यादव, शविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकट, काव्या पटेल।

भारत अंडर-19 मल्टी-डे टीम: यशबर्धन चौहान (कप्तान), लक्ष्य रायचंदानी (उपकप्तान), सागर विर्क, कुशाग्र ओझा, मनाल चौहान, कुश पटेल, मानव कृष्णा, अभिप्राय विश्वास, रोहित यादव, ईशान ओम, अयान अकरम, प्रणव राघवेंद्र, प्रियांशु सिंह, मोहित उलवा, आर्यन यादव।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में