CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

टॉप-10 गेंदबाज, जिन्होंने टी20 क्रिकेट इतिहास में झटके हैं सबसे ज्यादा विकेट

टी20 क्रिकेट इतिहास में एक से एक दिग्गज गेंदबाज हुए हैं, जिसमें कुछ ऐसे गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने विकेट टेकिंग एबिलिटी को दिखाया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 5 मिनट पढ़ें
Most wickets in T20
Most wickets in T20

Most wickets in T20:  टी20 क्रिकेट को अक्सर बल्लेबाजों का खेल कहा जाता है, लेकिन इस फॉर्मेट में कुछ गेंदबाजों ने अपनी ऐसी बादशाहत कायम की है, जिसे तोड़ना किसी भी खिलाड़ी के लिए आसान नहीं होगा। तेज रफ्तार क्रिकेट में जहां एक छोटी सी गलती मैच का रुख बदल देती है, वहीं इन गेंदबाजों ने लगातार विकेटों का अंबार लगाकर इतिहास रच दिया।

खास बात यह है कि इस लिस्ट में जगह बनाने के लिए सिर्फ इंटरनेशनल क्रिकेट ही नहीं, बल्कि दुनियाभर की टी20 लीग्स में लंबे समय तक शानदार प्रदर्शन करना भी जरूरी रहा है। आंकड़ों पर नजर डालेंगे तो टॉप-3 में शामिल खिलाड़ियों के बीच का अंतर भी कहानी को और दिलचस्प बना देता है। तो चलिए जानते हैं टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेकर लेने वाले टॉप-3 गेंदबाज कौन हैं?

1. राशिद खान – 736 विकेट

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की बात हो तो सबसे ऊपर अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान का नाम आता है। 26 साल के राशिद के नाम अब 736 विकेट दर्ज हैं और वह इस आंकड़े के साथ सबसे आगे हैं। उनकी सबसे बड़ी खासियत उनकी विकेट लेने की क्षमता के साथ-साथ बेहद किफायती गेंदबाजी भी है। राशिद ने दुनिया की लगभग हर बड़ी टी20 लीग में अपनी छाप छोड़ी। फरवरी 2025 में उन्होंने ड्वेन ब्रावो के 631 विकेट के रिकॉर्ड को पीछे छोड़कर टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। अब 736 विकेट के साथ वह बाकी गेंदबाजों से काफी आगे निकल चुके हैं।

2. सुनील नरेन – 650 विकेट

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के मिस्ट्री स्पिनर सुनील नरेन हैं। नरेन ने 27 अगस्त 2026 को कैरेबियन प्रीमियर लीग में सेंट लूसिया किंग्स के खिलाफ खेलते हुए अपने करियर का 650वां टी20 विकेट हासिल किया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में 650 विकेट का आंकड़ा छूने वाले इतिहास के सिर्फ दूसरे गेंदबाज बन गए। नरेन की खासियत उनकी विविधता और बल्लेबाजों को लगातार दबाव में रखने की क्षमता है। आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए उनका प्रदर्शन खास तौर पर शानदार रहा है। वह आईपीएल में एक टीम के लिए 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले इकलौते विदेशी गेंदबाज भी हैं और केकेआर के लिए 202 मैचों में 207 विकेट ले चुके हैं। यही निरंतरता उन्हें टी20 क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में शामिल करती है।

यह भी पढ़े- यशस्वी जायसवाल का होगा ट्रेड या RR में ही रहेंगे? फ्रेंचाइजी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

3. ड्वेन ब्रावो – 631 विकेट

तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के पूर्व ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो हैं, जिन्होंने अपने शानदार टी20 करियर में 631 विकेट हासिल किए। ब्रावो लंबे समय तक टी20 क्रिकेट के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे, लेकिन फरवरी 2025 में राशिद खान ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। ब्रावो ने करीब 18 साल के टी20 करियर में 582 मैच खेले और 631 विकेट लिए। उनका गेंदबाजी औसत 24.40 रहा। खास बात यह रही कि ब्रावो सिर्फ गेंद से ही नहीं, बल्कि निचले क्रम में उपयोगी बल्लेबाजी और बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे। टी20 क्रिकेट में डेथ ओवरों के सबसे प्रभावी गेंदबाजों में उनकी गिनती होती रही है।

टॉप-10 की लिस्ट में इमरान ताहिर से लेकर आन्द्रे रसेल और शाकिब के नाम शामिल

वहीं टॉप-3 के बाद टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट भी बेहद खास है। नंबर-4 पर दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर हैं, जिन्होंने अपनी लेग स्पिन से दुनिया की अलग-अलग टी20 लीग में शानदार प्रदर्शन करते हुए 570 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। उनके बाद नंबर-5 पर वेस्टइंडीज के आंद्रे रसेल का नाम आता है। अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए मशहूर रसेल ने गेंद से भी लगातार प्रभाव डाला है और 500 से ज्यादा टी20 विकेट उनके नाम हैं। नंबर-6 पर बांग्लादेश के शाकिब अल हसन हैं। जो 521 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

इसके बाद नंबर-7 पर इंग्लैंड के क्रिस जॉर्डन (461 विकेट) आते हैं, जिनकी डेथ ओवर गेंदबाजी ने दुनिया भर की फ्रेंचाइजी लीग में टीमों को काफी फायदा पहुंचाया है। नंबर-8 पर पाकिस्तान के मोहम्मद आमिर (440 विकेट) हैं। इसके बाद इंग्लैंड के आदिल रशिद (426 विकेट) और अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी (423 विकेट) जैसे अनुभवी खिलाड़ी आते हैं, जिन्होंने अलग-अलग टी20 लीग में लगातार विकेट लेकर अपनी जगह बनाई है। 

टी20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले टॉप-10 गेंदबाज

रैंक

गेंदबाज

विकेट

 1

राशिद खान

736

2

सुनील नरेन

650

3

ड्वेन ब्रावो

631

4

इमरान ताहिर

580

5

आंद्रे रसेल

535

6

शाकिब अल हसन

521

7

क्रिस जॉर्डन

461

8

मोहम्मद आमिर

440

9

आदिल राशिद

429

10

मोहम्मद नबी

426

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 246 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में