CSE
Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%Toss Index440.2▲ +4.89%Match Index1,416.0▼ −4.06%TIX-CTC26129.3▲ +0.83%TIX-WITO2690.4▼ −2.17%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3692 KTS vs ES▼ −4.06%M3691 WP vs ROC▼ −1.44%M3690 IND vs WI▼ −3.73%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%
ताजा खबर

यशस्वी जायसवाल का होगा ट्रेड या RR में ही रहेंगे? फ्रेंचाइजी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट

भारत का बाएं हाथ का स्टार युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल आईपीएल में 2020 से ही राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा हैं, लेकिन अब उनके ट्रेड होने की खबरें ट्रेंड कर रही हैं।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Yashasvi Jaiswal Trade Update
Yashasvi Jaiswal Trade Update

Yashasvi Jaiswal Trade Update: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा स्टार बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को लेकर आईपीएल 2027 से पहले अचानक ऐसी खबर सामने आई, जिसने राजस्थान रॉयल्स के फैंस की चिंता बढ़ा दी है। दावा किया जा रहा था कि स्टार बल्लेबाज मुंबई इंडियंस का रुख कर सकते हैं। लेकिन अब इस पूरे मामले में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से आया अपडेट कहानी को एक अलग मोड़ देता है। आखिर जायसवाल के ट्रेड को लेकर फ्रेंचाइजी की असली प्लानिंग क्या है और क्या वाकई वह मुंबई इंडियंस की जर्सी में नजर आने वाले हैं?

क्या यशस्वी का मुंबई इंडियंस के साथ होगा ट्रेड

यशस्वी जायसवाल को लेकर चल रही ट्रेड की खबरों के बीच अब राजस्थान रॉयल्स की रणनीति काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है। फ्रेंचाइजी अपने इस स्टार बल्लेबाज को किसी भी कीमत पर खोना नहीं चाहती। रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट की ओर से जायसवाल को लेकर आगे की प्लानिंग की जा रही है और उनकी तरफ से फ्रेंचाइजी छोड़ने की कोई बात सामने नहीं आई है। ऐसे में मुंबई इंडियंस में उनके जाने की चर्चा फिलहाल महज अफवाह नजर आ रही है।

राजस्थान रॉयल्स किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहती यशस्वी का साथ

जायसवाल को ट्रेड किए जाने की खबरों पर भी कोई ठोस आधार सामने नहीं आया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उनके ट्रेड को लेकर फ्रेंचाइजी के स्तर पर कोई चर्चा तक नहीं हुई। इसका मतलब साफ है कि आईपीएल 2027 में जायसवाल के राजस्थान रॉयल्स के साथ ही नजर आने की संभावना काफी मजबूत है।

रॉयल्स ने किया साफ, ऐसी नहीं है कोई प्लानिंग- रिपोर्ट्स

दरअसल, इससे पहले ऐसी अटकलें तेज थीं कि राजस्थान रॉयल्स किसी बड़े खिलाड़ी के साथ डील के तहत जायसवाल को ट्रेड कर सकती है। हालांकि, न तो जायसवाल की तरफ से और न ही राजस्थान रॉयल्स की ओर से इस तरह का कोई संकेत मिला था। अगर स्टार बल्लेबाज खुद टीम छोड़ना चाहते, तो इस बारे में मैनेजमेंट को जानकारी दिए जाने की उम्मीद थी।

यह भी पढ़े- फॉलोऑन दिया और फिर भी हार गए! क्रिकेट इतिहास के वो 4 मैच, जिन्होंने सबको चौंकाया

2020 से यशस्वी जायसवाल हैं राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा

यशस्वी जायसवाल और राजस्थान रॉयल्स का रिश्ता भी काफी पुराना है। साल 2020 में आईपीएल में कदम रखने के बाद से वह लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं। इस दौरान उन्होंने टीम के लिए कई यादगार पारियां खेलीं और खुद को एक बड़े भारतीय ओपनर के तौर पर स्थापित किया।

हालांकि, पिछले सीजन में वैभव सूर्यवंशी के धमाकेदार प्रदर्शन के बाद जायसवाल को लेकर चर्चाओं का रुख कुछ बदल गया था। कुछ पूर्व क्रिकेटरों ने तो उन्हें राजस्थान छोड़ने की सलाह तक दे दी थी। लेकिन अब फ्रेंचाइजी के रुख से संकेत मिल रहे हैं कि रॉयल्स अपने पुराने स्टार को किसी और टीम में भेजने के बजाय उनके साथ ही आगे बढ़ने की तैयारी कर रही है। यानी फिलहाल मुंबई इंडियंस से जुड़ने की सारी चर्चाओं पर विराम लगता दिख रहा है। आईपीएल 2027 में जायसवाल एक बार फिर राजस्थान रॉयल्स की जर्सी में नजर आ सकते हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में