CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

फॉलोऑन दिया और फिर भी हार गए! क्रिकेट इतिहास के वो 4 मैच, जिन्होंने सबको चौंकाया

टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन देने का मतलब जीत की गारंटी माना जाता है, लेकिन रेड बॉल फॉर्मेट में कुछ ऐसे मौके आए हैं, जब टीमों को फॉलोऑन खिलाने के बावजूद आखिर में हार का सामना करना पड़ा है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Teams that lost after enforcing the follow-on in Test cricket
Teams that lost after enforcing the follow-on in Test cricket

Teams that lost after enforcing the follow-on in Test cricket: टेस्ट क्रिकेट में फॉलोऑन देना अक्सर मैच पर पकड़ मजबूत होने का संकेत माना जाता है। पहली पारी में बड़ी बढ़त हासिल करने के बाद विपक्षी टीम को दोबारा बल्लेबाजी के लिए भेजना जीत की ओर बढ़ता कदम होता है। लेकिन क्रिकेट के इतिहास में कुछ ऐसे मौके भी आए हैं, जब यही फैसला लेने वाली टीम को अंत में हार का सामना करना पड़ा।

अब तक सिर्फ 4 बार ऐसा हुआ है, जब फॉलोऑन देने वाली टीम ही मुकाबला हार गई। इनमें दो देशों के नाम यह बेहद दुर्लभ और शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज है।

#1. ऑस्ट्रेलिया को इंग्लैंड ने बनाया अपना शिकार (1894)

ऑस्ट्रेलिया के साथ पहली बार यह हैरान करने वाला कारनामा 1894 में इंग्लैंड के खिलाफ हुआ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 586 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में इंग्लैंड 325 रन पर सिमट गया। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 437 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया के सामने 177 रन का लक्ष्य रखा। जीत आसान नजर आ रही थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम 166 रन पर ढेर हो गई और इंग्लैंड ने मुकाबला 10 रन से अपने नाम कर लिया।

#2. इंग्लैंड ने फिर से दिया कंगारूओं को जख्म (1981)

करीब 87 साल बाद 1981 में फिर इंग्लैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया को इसी तरह की हार का सामना करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी 401/9 पर घोषित की, जबकि इंग्लैंड सिर्फ 174 रन पर ऑलआउट हो गया। इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 356 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को 130 रन का लक्ष्य दिया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दबाव में बिखर गए और टीम 111 रन पर ऑलआउट हो गई। इंग्लैंड ने यह मुकाबला 18 रन से जीतकर इतिहास रच दिया।

#3. भारत ने कोलकाता में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया चमत्कार (2001)

ऑस्ट्रेलिया के साथ तीसरी बार ऐसा 2001 में भारत के खिलाफ ईडन गार्डन्स में हुआ और यह मुकाबला टेस्ट इतिहास के सबसे यादगार मैचों में शामिल हो गया। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 445 रन बनाए, जिसके जवाब में भारत सिर्फ 171 रन पर सिमट गया। इसके बाद फॉलोऑन खेलने उतरी भारतीय टीम ने राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण के दम पर दूसरी पारी में 657 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया और ऑस्ट्रेलिया के सामने 384 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया 212 रन पर ढेर हो गई और भारत ने मुकाबला 171 रन से जीतकर क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा कमबैक दर्ज किया।

यह भी पढ़े- क्रिकेट इतिहास का अनोखा कारनामा! 0 रन, 0 विकेट, 0 कैच और फिर भी बना जीत का हीरो

#4. इंग्लैंड को न्यूजीलैंड ने पिलाया 1 रन की हार का कड़वा घूंट (2023)

इस अनोखे रिकॉर्ड की आखिरी घटना 2023 में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच देखने को मिली। इंग्लैंड ने पहली पारी 435/8 पर घोषित की, जिसके जवाब में न्यूजीलैंड की पहली पारी 209 रन पर सिमट गई। फॉलोऑन खेलने के बाद न्यूजीलैंड ने शानदार वापसी करते हुए दूसरी पारी में 483 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 258 रन का लक्ष्य रखा। इंग्लैंड जीत के बेहद करीब पहुंचा, लेकिन पूरी टीम 256 रन पर ऑलआउट हो गई। न्यूजीलैंड ने यह रोमांचक मुकाबला महज 1 रन से जीतकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में फॉलोऑन देकर भी मैच हारने वाली चौथी घटना दर्ज कर दी।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में