CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

चेतेश्वर पुजारा की Dream Test XI ने मचाई सनसनी! स्टार्क OUT, रूट-स्मिथ के साथ राहुल को भी मिली जगह

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने मौजूदा समय की एक बेस्ट ड्रीम इलेवन टेस्ट टीम चुनी है, जिसमें 5 भारतीय खिलाड़ियों को शामिल किया है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित अपडेट 4 मिनट पढ़ें
Cheteshwar Pujara's current Test Dream11 team
Cheteshwar Pujara's current Test Dream11 team

Cheteshwar Pujara's current Test Dream11 team: क्रिकेट के मौजूदा दौर में एक से एक सुपरस्टार खिलाड़ी टेस्ट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं। विराट कोहली और केन विलियमसन ने भले ही संन्यास ले लिया, लेकिन इस वक्त रेड बॉल फॉर्मेट में दिग्गज खिलाड़ियों की कमी नहीं है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में जब किसी खिलाड़ी से मौजूदा दौर की सबसे मजबूत प्लेइंग-11 चुनने को कहा जाए, तो हर नाम को लेकर चर्चा होना तय है।

चेतेश्वर पुजारा ने चुनी मौजूदा समय की बेस्ट टेस्ट इलेवन

इसी कड़ी मेंभारतीय क्रिकेट टीमके पूर्व दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा की चुनी हुई ड्रीम टेस्ट XI  सामने आई है। जिसमें उन्होंने क्रिकेट में वर्तमान में खेल रहे एक से एक दिग्गज को शामिल किया, लेकिन कुछ ऐसे फैसले भी रहे, जिन्होंने हर किसी को हैरान कर दिया। जिसमें एक फैसला सबसे ज्यादा चौंकाने वाला रहा- मिचेल स्टार्क को टीम में जगह ही नहीं मिली। यही नहीं,टीम इंडिया के घाकड़ रवींद्र जडेजा को टीम में शामिल करने के बावजूद वो इस पर कंफ्यूज नजर आए।

मारक्रम-राहुल ओपनर, रूट और स्मिथ नंबर-3 और 4

पुजारा ने अपनी मौजूदा ड्रीम टेस्ट XI में ओपनिंग की जिम्मेदारी एडेन मार्करम और केएल राहुल को दी है। दोनों ही बल्लेबाजों के पास टेस्ट क्रिकेट में लंबी पारियां खेलने और मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभालने का अनुभव है। नंबर-3 पर इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट को चुना गया है, जबकि नंबर-4 की जिम्मेदारी ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को मिली है। ये दोनों बल्लेबाज इस वक्त टेस्ट फॉर्मेट के सबसे अच्छे बल्लेबाज हैं।

यह भी पढ़े- मिचेल स्टार्क ने लिया पहले टेस्ट की हार का बदला! दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पर बरपा कहर, डेल स्टेन का रिकॉर्ड भी चकनाचूर

टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को नंबर-5 पर चुना

इसके बाद भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान शुभमन गिल को नंबर-5 पर रखा गया है। गिल ने हाल के वर्षों में टेस्ट क्रिकेट में खुद को एक भरोसेमंद बल्लेबाज के रूप में स्थापित किया है और पुजारा की XI में उनका शामिल होना बताता है कि वह उन्हें मौजूदा दौर के प्रमुख टेस्ट बल्लेबाजों में देखते हैं।

ऋषभ पंत विकेटकीपर बल्लेबाज, जडेजा ऑलराउंडर लेकिन स्टोक्स थी पसंद

नंबर-6 पर ऋषभ पंत को विकेटकीपर-बल्लेबाज के रूप में जगह मिली है। पंत की आक्रामक बल्लेबाजी और मैच का रुख बदलने की क्षमता उन्हें किसी भी टेस्ट XI में बेहद खतरनाक विकल्प बनाती है। उनके बाद पुजारा ने रवींद्र जडेजा को ऑलराउंडर के तौर पर टीम में शामिल किया है। हालांकि, यहीं पुजारा ने एक दिलचस्प ट्विस्ट दिया। उन्होंने कहा कि अगर बेन स्टोक्स ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया होता, तो वह जडेजा की जगह स्टोक्स को चुनते।

कमिंस, हेजलवुड और बुमराह पैस अटैक का हिस्सा, स्टार्क नजरअंदाज

गेंदबाजी की बात करें तो पुजारा की टीम में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और भारत के जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी की कमान संभालेंगे। इन तीनों के नाम अपने आप में किसी भी बल्लेबाजी क्रम के लिए बड़ी चुनौती हैं। लेकिन यहां भी एक बड़ा सवाल खड़ा होता है—मिचेल स्टार्क आखिर क्यों नहीं? मौजूदा दौर के सबसे खतरनाक तेज गेंदबाजों में गिने जाने वाले स्टार्क को पुजारा ने अपनी XI से बाहर रखा है, जिसने क्रिकेट फैंस को हैरान कर दिया है।

स्पिन विभाग में जडेजा के साथ ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी ऑफ स्पिनर नाथन लियोन को प्रमुख स्पिनर चुना गया है। लियोन का टेस्ट रिकॉर्ड और लंबे समय तक लगातार विकेट लेने की क्षमता उन्हें इस टीम में एक मजबूत विकल्प बनाती है।

चेतेश्वर पुजारा की ड्रीम टेस्ट XI

केएल राहुल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह भारत से चुने हैं, तो वहीं  ऑस्ट्रेलिया के चार खिलाड़ी—स्टीव स्मिथ, पैट कमिंस, जोश हेजलवुड और नाथन लियोन, जबकि इंग्लैंड के जो रूट और दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम शामिल हैं।

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में