CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

मिचेल स्टार्क ने लिया पहले टेस्ट की हार का बदला! दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश पर बरपा कहर, डेल स्टेन का रिकॉर्ड भी चकनाचूर

ऑस्ट्रेलिया को बांग्लादेश के खिलाफ डार्विन में खेले गए पहले टेस्ट में शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क ने अपनी घातक गेंदबाजी से हिसाब चुकता किया।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Mitchell Starc
Mitchell Starc

Mitchell Starc's storm against Bangladesh: वर्ल्ड क्रिकेट की सबसे मजबूत टीम ऑस्ट्रेलिया को डार्विन में बांग्लादेश जैसी कमजोर टीम ने उलटफेर का शिकार बनाया, जिसके बाद पैट कमिंस एंड कंपनी पर सवाल खड़े हो गए थे। लेकिन बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने उस शर्मनाक हार का हिसाब ऐसा चुकता किया है बांग्लादेश के होश उड़ गए।

बांग्लादेश पर टूटा मिचेल स्टार्क का कहर

मैकाय में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले ही दिन मिचेल स्टार्क बांग्लादेशी बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूट पड़े और एक ही स्पेल में उन्होंने बांग्लादेशी पारी को तहस-नहस कर डाला और पहली पारी में सिर्फ 64 रन के स्कोर पर ढेर करते हुए पहले टेस्ट मैच की हार का हिसाब अपने ही तूफानी अंदाज में चुकता किया।

एक ही स्पेल में बांग्लादेशी बल्लेबाजों का स्टार्क ने किया तहस-नहस

दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश की टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी और मिचेल स्टार्क का स्पेल बांग्लादेश के डरावने सपने जैसा बन गया, मैच की पहली ही गेंद पर इस कंगारू स्पीड स्टार ने शादमन स्लाम को चलता किया। स्टार्क के लिए ये शुरुआत गोल्डन ड्रीम से कम नहीं था और इसके बाद तो वो रूके से ना रूके। अपने स्पेल के दूसरे ओवर की पहली 2 गेंदों में दो विकेट लेकर बांग्लादेश का स्कोर 9 रन पर ही 3 विकेट कर दिया। स्पेल के तीसरे ओवर में उन्होंने मोनिनुल हक को भी पवेलियन की राह दिखा दी।

यह भी पढ़े- कप्तानी गई, टीम से हुई छुट्टी, लेकिन नहीं टूटा हौसला! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरू किया कमबैक मिशन

दूसरे टेस्ट की पहली पारी में स्टार्क का 10-6-12-6 का घातक स्पेल

बांग्लादेश ने केवल 10 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। स्टार्क का तूफान अभी थमा नहीं था और पारी के 7वें और अपने 5वें ओवर में लिटन दास को भी इस कड़वे सपने का अनुभव कराते हुए अपना 5वां विकेट भी हासिल कर लिया। इसके बाद बांग्लादेश का आखिरी विकेट भी स्टार्क के नाम रहा और उन्होंने 10 ओवर में 12 रन देकर 6 विकेट झटके। उनका स्पेल 10-6-12-6 का रहा और उन्होंने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व घातक गेंदबाज डेल स्टेन के 439 विकेट के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर उनसे आगे निकल गए हैं।

डेल स्टेन के 439 टेस्ट विकेट के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

मिचेल स्टार्क के नाम अब टेस्ट क्रिकेट में 107वें मुकाबले में 441 विकेट के साथ टॉप-10 में प्रवेश कर लिया है। इस कंगारू दिग्गज गेंदबाज ने 205 पारियों में 26.27 की शानदार औसत से ये विकेट झटके हैं। इस दौरान उन्होंने 19 बार पारी में 5 विकेट और 3 बार मैच में 10 विकेट का कमाल किया है। स्टार्क से आगे अब कर्टनी वॉल्श हैं, उनके नाम 519 विकेट हैं और स्टार्क इसी तरह की लय बना रखते हैं तो आने वाले कुछ साल में वो इस रिकॉर्ड को भी खत्म कर सकते हैं। 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 236 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में