कप्तानी गई, टीम से हुई छुट्टी, लेकिन नहीं टूटा हौसला! वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शुरू किया कमबैक मिशन
भारतीय क्रिकेट टीम को 2026 में अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब दिलाने के बाद Suryakumar Yadav को कप्तानी से बेदखल कर दिया गया और टीम से भी बाहर कर दिया गया था।

Suryakumar Yadav's Comeback Mission: कुछ महीने पहले तक जिस खिलाड़ी के हाथ में टीम इंडिया की कमान थी, वही खिलाड़ी आज टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए नेट्स में पसीना बहा रहा है। जिस कप्तान ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई, लेकिन वर्ल्ड चैंपियन बनते ही उसकी कप्तानी चली गई… और इसके साथ ही टीम से भी छुट्टी हो गई। नाम है सूर्यकुमार यादव।
वर्ल्ड चैंपियन कप्तान बनने के बाद कप्तानी और जगह दोनों से धोया था हाथ
कप्तानी से हटाए जाने के बाद अब आयरलैंड दौरे के लिए भी सूर्यकुमार यादव को टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई। ऐसे में सवाल बड़ा है—क्या SKY के लिए टीम इंडिया के दरवाजे बंद हो गए हैं?
सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने फिर से वापसी की तैयारी कर ली है
लेकिन सूर्यकुमार यादव ने शायद इस सवाल का जवाब अपने बल्ले से देने का फैसला कर लिया है। क्योंकि अब सूर्या मिशन कमबैक के लिए जुट गए हैं। सूर्या ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह नेट्स में अटैकिंग बल्लेबाजी करते हुए जमकर पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। साफ है कि अब उनके पास वापसी के लिए सिर्फ एक रास्ता है—घरेलू क्रिकेट में रन बनाना और अपने प्रदर्शन से चयनकर्ताओं को जवाब देना।
नेट प्रैक्टिस का वीडियो जारी कर सूर्या (Suryakumar Yadav) ने भरी हुंकार
इस वीडियो को शेयर करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कैप्शन में लिखा कि
“अभ्यास को मैच ज्यादा मुश्किल बनाएं। आप अगर नेट्स पर ज्यादा से ज्यादा खुद पर दबाव डालेंगे, तो फिर मैच के दौरान शांत रहना आपकी आदत हो जाएगी। मुश्किल हालातों का हमेशा सामना करना चाहिए।”
यह भी पढ़े- विदेशी सरजमीं पर सचिन से बेहतर विराट? एबी डिविलियर्स के दावे में कितना सच, आंकड़े दे रहे गवाही
सूर्यकुमार यादव जैसे खिलाड़ी के लिए टीम से बाहर होना निश्चित तौर पर बड़ा झटका है, लेकिन उनका हालिया वीडियो बताता है कि वह हार मानने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं।
टी20 में Suryakumar Yadav के आंकड़े हैं गवाही
सूर्यकुमार यादव ने भारत के लिए अब तक 1 टेस्ट, 37 वनडे और 113 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 107 पारियों में 3272 रन बनाए हैं। उनके नाम 4 शतक और 25 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 117 रन है वहीं, आईपीएल में भी सूर्या का बल्ला जमकर चला है। उन्होंने 179 मैचों में 4581 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 2 शतक और 31 अर्धशतक हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 103 रन है।
कुछ महीने पहले थे विश्व चैंपियन कप्तान, फिर बने थे पिता
सबसे दिलचस्प बात यही है कि कहानी इतनी तेजी से बदली है। 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत ने सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब जीता था। लेकिन इसके कुछ ही समय बाद कप्तानी उनसे चली गई और अब वह टीम इंडिया में वापसी की कोशिश कर रहे हैं।पिछले कुछ महीनों में Suryakumar Yadav ने परिवार के साथ भी समय बिताया है। मई 2026 में सूर्यकुमार और उनकी पत्नी देविशा शेट्टी माता-पिता बने। दोनों ने अपनी बेटी के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। अब परिवार के साथ खुशी के पलों के बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर क्रिकेट के मैदान पर पूरी तरह फोकस करते दिखाई दे रहे हैं।




