CSE
Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%Toss Index394.0▲ +4.89%Match Index1,555.6▲ +2.84%TIX-CTC26123.9▲ +7.73%TIX-WITO2692.4▼ −2.16%CSA T20 Challenge 2026 · CSXM3690 IND vs WI▬ +0.00%M3689 HL vs BOR▲ +2.84%M3688 NWD vs HD▲ +4.27%M3687 PAK vs SL▼ −0.73%M3686 KNI vs MT▲ +3.02%M3685 NC vs LIM▲ +0.27%M3684 MT vs ES▲ +0.27%M3683 IND vs WI▲ +2.84%M3682 PAK vs SL▲ +0.94%M3681 SA-E vs ROC▲ +2.27%
ताजा खबर

विदेशी सरजमीं पर सचिन से बेहतर विराट? एबी डिविलियर्स के दावे में कितना सच, आंकड़े दे रहे गवाही

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर की तुलना को लेकर हैरान करने वाली बात कही है। इसके बाद दोनों दिग्गजों के आंकड़ों पर नजर डालना जरूरी बन जाता है।

KK
द्वाराKalpesh Kalal
प्रकाशित 3 मिनट पढ़ें
Sachin Tendulkar and Virat Kohli
Sachin Tendulkar and Virat Kohli

Sachin Tendulkar vs Virat Kohli: क्रिकेट इतिहास में सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दो अलग-अलग युग के महान बल्लेबाज रहे हैं। दोनों ने अपने-अपने दौर में इंटरनेशनल क्रिकेट स्तर पर अलग ही छाप छोड़ी है और भारत के ये दो अनमोल रत्न रिकॉर्ड्स के सबसे बड़े शहंशाह माने जाते हैं।

सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली दोनों रहे हैं दिग्गज बल्लेबाज

ऐसे में अक्सर ही दोनों ही दिग्गज बल्लेबाजों की तुलना लगी रहती है। किसी मामले में सचिन तेंदुलकर शिखर पर खड़े हैं, तो कुछ ऐसे रिकॉर्ड्स भी रहे हैं, जहां विराट कोहली का राज चलता है। इसी वजह से कोई सचिन को बेहतर मानता है, तो कोई विराट कोहली का ज्यादा अच्छा मानता है, इसी बीच दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज रहे एबी डिविलियर्स इसे लेकर ऐसा रिएक्शन दिया है कि क्रिकेट जगत हैरान रह गया है।

एबी डिविलियर्स ने विराट को विदेशी जमीं पर सचिन से माना बेहतर

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान रहे एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को विदेशी सरजमीं पर टेस्ट फॉर्मेट में सचिन तेंदुलकर से बेहतर बल्लेबाज करार दे दिया है और इस बहस को अब नया जन्म दे दिया है कि मास्टर ब्लास्ट सचिन बेहतर हैं, या किंग कोहली? चलिए अब एबी डिविलियर्स के इन दावों में कितनी सच्चाई है ये बात हम आंकड़ों के जरिए समझते हैं।

यह भी पढ़े- कोलंबो में फिर बजेगा टीम इंडिया का डंका? 15 साल पुराना रिकॉर्ड खोल रहा जीत का राज

सचिन और विराट का टेस्ट करियर 

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आज भी सचिन तेंदुलकर के नाम है। तेंदुलकर ने 200 टेस्ट मैचों में कुल 15,921 रन बनाए, जिसमें रिकॉर्ड 51 शतक शामिल हैं। विदेशी परिस्थितियों में भी उनका प्रदर्शन शानदार रहा और 176 पारियों में उनका औसत करीब 55 का रहा। वहीं विराट कोहली ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हुए 123 मैचों में 9,230 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 46.85 रहा। हालांकि विदेशी मैदानों पर कोहली का औसत करीब 41 का रहा, जो तेंदुलकर के 55 के आंकड़े से काफी नीचे है।

विदेश में कैसा है दोनों दिग्गजों के आंकड़ें

विदेशी सरजमीं पर भी सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के बीच आंकड़ों की दिलचस्प तुलना देखने को मिलती है। सचिन ने विदेशों में 176 पारियों में करीब 55 के औसत से रन बनाए, जबकि विराट कोहली का 119 पारियों में विदेश में टेस्ट औसत करीब 41 रहा। यानी कुल टेस्ट रिकॉर्ड में ही नहीं, बल्कि घर से बाहर प्रदर्शन के मामले में भी सचिन का पलड़ा भारी नजर आता है। हालांकि कोहली ने अपने करियर में विदेशी परिस्थितियों में कई यादगार पारियां खेलीं, लेकिन आंकड़ों की तुलना करें तो तेंदुलकर की निरंतरता और लंबे समय तक विदेशी पिचों पर उनका प्रदर्शन उन्हें विराट से आगे रखता है।

SENA देशों में सचिन VS विराट

   देश

    सचिन तेंदुलकर

                   विराट कोहली

ऑस्ट्रेलिया

   1809 रन, औसत 53.20

               1542 रन, औसत 46.72

इंग्लैंड

   1575 रन, औसत 54.31

               1096 रन, औसत 33.21

दक्षिण अफ्रीका

   1161 रन, औसत 46.44

               891 रन, औसत 49.50

न्यूजीलैंड

   842 रन, औसत 49.52

                252 रन, औसत 36.00

 

 

हमें फॉलो करें9M+ fans across platforms

लेखक के बारे में

KK
लेखक

Kalpesh Kalal

admin · 378 लेख
“

विजेता का नाम घोषित करना मेरा काम नहीं है

रोहित शर्मा, 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड को खिताब देने पर सवाल के जवाब में